04/06/2025
फरीदाबाद सेक्टर 37 उड़ान संस्था द्वारा गर्मियों के दिनों में निर्जला एकादशी के उपलक्ष्य में, रिक्शावालों एवं औटो वालों के लिए , "मेहनत को राहत" कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उन्हें एक शर्बत की बोतल, चीनी, नींबू एवं गमछा दिया गया। यह कदम रिक्शावालों की कडी मेहनत देखते हुए उनकी हौंसला अफजाई के लिए है।उड़ान संस्था अध्यक्ष राजबाला सरदाना उपाध्यक्ष सारिका गुप्ता उपाध्यक्ष अंजना रावत महासचिव साधना जैन कोषाध्यक्ष मीनाक्षी गुप्ता, एवं ऐक्जे़क्यूटिव आभा बत्रा, कविता जिंदल, आरती जैन, अनीता अग्रवाल, सुपर्णा भारती, उपस्थित रहीं।