Dumka Marwari Yuva Manch : दुमका मारवाड़ी युवा मंच

  • Home
  • India
  • Dumka
  • Dumka Marwari Yuva Manch : दुमका मारवाड़ी युवा मंच

Dumka Marwari Yuva Manch : दुमका मारवाड़ी युवा मंच Marwari Yuva Manch is one of the largest volunteer organizations in India.
(3)

Its primary goal is to support young people in contributing to their community and country.

🩷❤️🧡💛💚💜💙🩵🤎🤍🩶रंगों का यह पर्व आपके जीवन को उल्लास, उत्साह, आनंद के नये रंगों से भर दे। सुख, समृद्धि, खुशहाली का नव सृजन ह...
25/03/2024

🩷❤️🧡💛💚💜💙🩵🤎🤍🩶

रंगों का यह पर्व आपके जीवन को उल्लास, उत्साह, आनंद के नये रंगों से भर दे। सुख, समृद्धि, खुशहाली का नव सृजन हो;आप हर क्षण प्रसन्न रहें, यही कामना।

मारवाड़ी युवा मंच दुमका परिवार की ओर से आप सभी को अनंत शुभकामनाएं....!🙏🏻

होली की हार्दिक बधाई।

27/08/2023
*राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच दुमका की ओर से साइक्लो -थोन् 3.0 कार्यक्रम का आयोजन*  *कार्...
27/08/2023

*राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच दुमका की ओर से साइक्लो -थोन् 3.0 कार्यक्रम का आयोजन*

*कार्यक्रम के तहत स्लो साइकिल रेस का आयोजन,प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को किया गया सम्मानित*

*दुमका*

*स्वदेश वाणी संवाददाता*

अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर फिटनेस की डोज एक घंटा रोज कार्यक्रम के तहत पूरे भारतवर्ष में स्थित मंच की 800 से अधिक शाखाओं द्वारा साइक्लो -थोन् 3.0 का आयोजन किया गया| मारवाड़ी युवा मंच दुमका शाखा ने भी इस आयोजन में भागीदारी ली|कार्यक्रम डीसी चौक से हीरो शोरूम तक किया गया|कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायका डॉक्टर लुईस मरांडी एवं संथाल परगना के डीआईजी सुदर्शन मंडल मुख्य रूप से उपस्थित थे| कार्यक्रम में सिद्धो कान्हू हाई स्कूल,डॉन बॉस्को स्कूल,+2 जिला स्कूल,ग्रीन माउंट एकैडमी,सरस्वती शिशु मंदिर,संत जोसेफ स्कूल,सेक्रेड हार्ट स्कूल एवं बाल भारती स्कूल के बच्चों ने भागीदारी ली|साइक्लो थोन कार्यक्रम में स्लो साइकिल रेस का आयोजन किया गया,जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया| मौके पर *yobykes*के प्रोपराइटर विकास पटवारी भी मौजूद रहे।कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए मंच को बधाई देते हुए पूर्व विधायक का डॉक्टर लुईस मरांडी ने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति बच्चों को जागरूक करने का इससे अच्छा कोई भी साधन नहीं हो सकता है|आज के भाग दौड़ की दुनिया में साइकिल से सवारी एक सुखद अनुभूति एवं उत्साह प्रदान करने वाली सवारी है| प्रांतीय उपाध्यक्ष युवा सुनील घिड़ीया ने युवाओं को स्वास्थ्य एवं सेहत के प्रति जागरूक होने के लिए प्रतिदिन साइकिल चलाने की अपील करते हुए कहा कि नियमित साइकिल चलाने से उत्तम स्वास्थ्य बना सकते हैं|अवसर पर साइकिल चलाने के प्रति लोगों को प्रेरित किया गया |कार्यक्रम संयोजक अमन बजाज ने बताया फिट इंडिया मूवमेंट को गति प्रदान करने के लिए पूरे देश में साइक्लोथोन् का आयोजन हो रहा है|दुमका शाखा साइक्लोथोन रैली का आयोजन कर रही है| बच्चों के अंदर काफी उत्साह और उमंग है| कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष युवा राजकुमार वर्मा,प्रांतीय उपाध्यक्ष युवा सुनील घिड़िया,सचिव युवा रमेश अग्रवाल,कोषाध्यक्ष युवा वरुण दारूका,उपाध्यक्ष युवा मयंक अग्रवाल,वरिष्ठ सदस्य नरेश संथालिया,विष्णु हिम्मतसिंहका, प्रेम बजाज,स्कूल के शिक्षक गण युवा साथी एवं गणमान्य उपस्थित थे| कार्यक्रम के सफल संचालन में कार्यक्रम संयोजक युवा अमन बजाज,राजेश अग्रवाल एवं सह संयोजक राजकुमार अग्रवाल, पृथ्वीराज मोदी,अमित जालान एवं युवा साथियों की भूमिका सराहनीय रही।

26/08/2023
अखिल भारतीय  मारवाड़ी युवा मंच  विश्व रक्त दाता दिवस के उपलक्ष पर 11 जून से 25 जून तक रक्तदान दिवस मनाने का निर्णय लिया ...
13/06/2023

अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच विश्व रक्त दाता दिवस के उपलक्ष पर 11 जून से 25 जून तक रक्तदान दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है इस महायज्ञ का हिस्सा बनते हुए मारवाड़ी युवा मंच दुमका शाखा आज दिनांक 11. 06.2023 दिन रविवार को स्थानीय ब्लड बैंक में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया उक्त रक्तदान शिविर में मारवाड़ी युवा मंच दुमका के शाखा अध्यक्ष युवा राजकुमार वर्मा प्रांतीय उपाध्यक्ष युवा सुनील घिडीया सचिव युवा रमेश कुमार अग्रवाल कोषाध्यक्ष युवा वरुण दारूका रक्त प्रभारी युवा साहिल मोदी और युवा हर्षवर्धन गोयल उपाध्यक्ष युवा मयंक अग्रवाल एवं युवा संदीप पटवारी वरिष्ठ सदस्य श्री नरेश संथालिया श्री विष्णु हिम्मतसिंहका श्री संतोष अग्रवाल युवा साथी राजेश अग्रवाल युवा अमित जालान युवा अभिषेक दारूका युवा मोती संथालिया युवा सौरभ दारूका ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ कुणाल पांडे एवं ब्लड बैंक के कर्मचारी एवं गणमान्य उपस्थित हुए।

मारवाड़ी युवा मंच दुमका शाखा एवं जीवनदीप हॉस्पिटल रसिकपुर दुमका के संयुक्त तत्वाधान में एक जांच शिविर शुगर, ब्लड प्रेशर,...
13/06/2023

मारवाड़ी युवा मंच दुमका शाखा एवं जीवनदीप हॉस्पिटल रसिकपुर दुमका के संयुक्त तत्वाधान में एक जांच शिविर शुगर, ब्लड प्रेशर, वजन, ऑक्सीजन लेवल की जांच हेतु स्थानीय खुट्टा बांध दुमका म प्रातः 5:00 से 8:00 तक लगाया गया इस जांच शिविर में 65 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई
मौके पर मारवाड़ी युवा मंच दुमका शाखा अध्यक्ष युवा राजकुमार वर्मा प्रांतीय उपाध्यक्ष युवा सुनील घिडीया सचिव युवा रमेश अग्रवाल कोषाध्यक्ष युवा वरुण दारूका उपाध्यक्ष युवा मयंक अग्रवाल युवा अमित जालान युवा राजेश अग्रवाल, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संयोजक युवा विजय वर्मा और युवा विशेष मोदी वरिष्ठ सदस्य श्री गोपाल झुनझुनवाला एवं जीवन दीप हॉस्पिटल से मिलन शर्मा, रीमा दत्ता, संचिता भुनिया, सोनू गाएं,भाग्यश्री यादव एवं शहर के गणमान्य उपस्थित थे।

पर्यावरण कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए मारवाड़ी युवा मंच दुमका शाखा द्वारा ब्लड बैंक में, स्थानीय खुटा बांध के समीप 11.06....
13/06/2023

पर्यावरण कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए मारवाड़ी युवा मंच दुमका शाखा द्वारा ब्लड बैंक में, स्थानीय खुटा बांध के समीप 11.06.2023 दिन रविवार को 111 पौधारोपण कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया।
मारवाड़ी युवा मंच दुमका शाखा द्वारा पौधारोपण के लिए लोगों को जागरूक करते हुए ब्लड बैंक के कर्मचारी एवं प्रभारी को पौधा दिया गया एवं स्वास्थ्य जांच शिविर में चिकित्सा कर्मियों को भी पौधा देकर जागरूकता कार्यक्रम किया गया।

मारवाड़ी युवा मंच दुमका शाखा पर्यावरण के क्षेत्र में हमेशा ही कार्य करती आई है इस वर्ष भी पर्यावरण दिवस पर अपने दायित्व ...
06/06/2023

मारवाड़ी युवा मंच दुमका शाखा पर्यावरण के क्षेत्र में हमेशा ही कार्य करती आई है इस वर्ष भी पर्यावरण दिवस पर अपने दायित्व का निर्वाह करते हुए 51 फलदार छायादार और फूल के पौधे विभिन्न जगहों पर लगाई है। हमारा मानना है कि हम सिर्फ पेड़ ही ना लगाएं अगर पेड़ लगाना है तो उसके पहले उनकी संरक्षण के लिए हमें सोचना होगा जैसे हम अपने घर में बच्चों की केयर करते हैं वैसे ही हमें पर्यावरण दिवस पर लगाए गए पेड़ों की भी केयर करनी चाहिए।

"आपका रक्तदान निश्चय हीकिसी की जिन्दगी बचाएगा,सचमुच, आपका यही पुण्यआपके बेवक्त काम आएगा!" *मारवाड़ी युवा मंच दुमका शाखा*...
17/09/2022

"आपका रक्तदान निश्चय ही
किसी की जिन्दगी बचाएगा,
सचमुच, आपका यही पुण्य
आपके बेवक्त काम आएगा!"

*मारवाड़ी युवा मंच दुमका शाखा* द्वारा आज देश के प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर शाखा सदस्य अमित जोशी जी के पहल पर और शाखा रक्त प्रभारी सुनील घिड़िया जी के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें युवा मंच द्वारा *12 यूनिट* रक्तदान दुमका ब्लड बैंक को किया गया,जो आकस्मिक स्थिति में किसी के काम आवेगी।

रक्त दान दाताओं में शाखा सदस्यों के अलावा अन्य सामाजिक लोग भी शामिल हुए।
मारवाड़ी युवा मंच के सभी सदस्य तहे दिल से नमन करते हैं ऐसे दानदाताओं को, जिनके रक्त की वजह से शायद किसी की जान भी बच जाए।

आज के इस बहुमूल्य कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष युवा राजकुमार वर्मा, सचिव युवा मयंक अग्रवाल, निवर्तमान अध्यक्ष एवं वर्तमान रक्त प्रभारी युवा सुनील घिड़िया, कोषाध्यक्ष युवा रमेश अग्रवाल, युवा अमित जोशी, युवा राकेश हेत्तमपुरिया, युवा लोकेश दारूका, युवा विशेष मोदी, युवा राजेश अग्रवाल, युवा ईशान घिड़िया, युवा हर्षवर्धन गोयल, युवा अविनाश हिम्मतसिंहका ने अपना पूरा सहयोग दिया।

Address

Dumka
814101

Telephone

+916299787158

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dumka Marwari Yuva Manch : दुमका मारवाड़ी युवा मंच posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share



You may also like