29/06/2026
प्रेस विज्ञप्ति
सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में जागरूकता एवं स्वाबलंबन पोर्टल निबंधन हेतु एक दिवसीय शिविर का आयोजन।
------------------------------------------------------------------------------------
आज दिनांक- 27/06/2026 को बिरसा दिव्यांग समिति के सहयोग से दिव्यांगजनों के सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जागरूकता एवं यूडीआईडी कार्ड निबंधन पर एक दिवसीय शिविर का आयोजन बड़तल्ला पंचायत के कुसुंबा गाँव के आंगनबाड़ी केंद्र में किया गया। शिविर की अध्यक्षता समिति के प्रखण्ड समन्वयक श्री शौकत अंसारी एवं बाबूराम मंडल ने किया। अतिथि के रूप में बड़तल्ला पंचायत के मुखिया श्री दूरबीन किस्कू एवं आंगनबाड़ी केंद्र के सेविका श्रीमती विमला टुडू, पोषण सखी सुमिता मरांडी, समिति के अध्यक्ष श्री नीतेश कुमार,एवं लेखापाल उपेन्द्र राय उपस्थित हुए । शिविर का संचालन प्रखंड समन्वयक श्री शौकत अंसारी ने किया। आज के शिविर में कुल 60 दिव्यांगजन उपस्थित हुए जिसमें 35 दिव्यांगों का यूडीआईडी कार्ड के लिए स्वाबलंबन पोर्टल पर ऑनलाइन किया और 27 दिव्यांगजनों को पहले ही समिति के द्वारा यूडीआईडी कार्ड दिलवा चुके है।
शिविर को संबोधित करते हुए अध्यक्ष नितेश कुमार ने बताया कि समिति का पहला प्रथमिकता है की बड़तला पंचायत के सभी दिव्यांगजनों का दिव्यांगता पेंशन, स्वाबलंबन, स्वरोजगार करके, यूडीआईडी कार्ड एवं अन्य सरकारी दिलवा सकते हैं। इस मुहिम को सफल बनाने के लिए समिति की ओर से अब पंचायत स्तर के साथ ग्रामीण स्तर पर शिविर का आयोजन करना शुरू कर दिये है साथ ही उन्होंने दिव्यांगजनों को समिति कार्यक्रम के बारे में बतायें साथ ही राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार के योजनाओं के बारे में जानकारी दिया बताया, आनेवाले समय में समिति और नया
समिति के लेखापाल उपेंद्र जी ने यूडीआईडी कार्ड के बारे में विस्तार से जानकारी दिये और बोले कि अब से सभी प्रकार के योजनाओं एवं संस्थानों में यूडीआईडी कार्ड ही मान्यता दिया गया है। कार्ड के माध्यम से सभी प्रकार के योजनाओं का लाभ ले सकते है , चाह व गरीबी उन्मूलन हो, अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास, शिक्षा, स्वरोजगार, सहायक उपकरण एवं अन्य सरकारी एवं गैर-सरकारी योजना जो दिव्यांग जनों के अनुरूप हो।
शिविर को मुखिया जी ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी दिव्यांगजन अपनी दिव्यांगता प्रमाण पत्र ऑनलाइन करवा लिजिए जिससे सरकार से मिलने वाली सभी प्रकार के योजनाओं का लाभ आपलोगों आसानी मिल जायेंगे। हमारे पंचायत स्तर में जितने भी योजना है वह सौ प्रतिशत दिलवाने की कोशिश करेंगे जिससे दिव्यांगजन सशक्त हो सके।
उन्होंने समिति को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस तरह का कार्यक्रम काठीकुण्ड प्रखंड सभी पंचायतों में यूडीआईडी कार्ड एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किये जा रहे है।
शिविर को सफल बनाने दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र में मंगल पवारिया, जोसेफ मोहली लिलमुनि सोरेन, विष्णु भंडारी , लुखी मरांडी ,रजीया खातून, रजीना मुर्मू,सुनिता हाँसदा, लुखी मरांडी ,सलोनी मोहलीन, अरविंद महोली, पुजा मोहली ,जितु मोहली, जितन मोहाली, सनातन हेंब्रम, मंजर अंसारी, अजहर अंसारी, सुहागिन मुर्मू आदि दिव्यांगजन उपस्थित थे।
धन्यवाद