Avanti Womens Enterprise, Pithampur

Avanti Womens Enterprise, Pithampur Avanti Womens Enterprise is a collective of Women SHGs of Pithampur, engaged in Livelihood Promotion and Entrepreneurship Development.

राधा कृष्ण समूह लोधी मोहल्ला की सदस्य राखी पथरिया जिन्होंने दो भैंसों से दूध डेरी का काम शुरू किया था अभी समूह से ₹50000...
19/12/2024

राधा कृष्ण समूह लोधी मोहल्ला की सदस्य राखी पथरिया जिन्होंने दो भैंसों से दूध डेरी का काम शुरू किया था अभी समूह से ₹50000 का लोन लिया और प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के अंतर्गत डेढ़ लाख का लोन लिया और तीन भैंसें नई खरीदी । पहले उनकी आमदनी ₹25000 प्रति माह थी जो अब 45000 प्रतिमाह हो गई है।

राधा कृष्णा समूह की सदस्य श्रीमती दीपमाला किराना दुकान चलाती है उन्होंने अपना किराना दुकान का व्यवसाय शुरू करने के लिए ल...
19/12/2024

राधा कृष्णा समूह की सदस्य श्रीमती दीपमाला किराना दुकान चलाती है उन्होंने अपना किराना दुकान का व्यवसाय शुरू करने के लिए लगभग 150000 रुपए लगाए थे जो उज्जीवन माइक्रोफाइनेंस से 80000 रुपए स्वयं सहायता समूह से 30000 रूपए तथा कुछ राशि स्वयं से लगाए थे दीपमाला जी ने बताया कि अभी प्रतिदिन 1000 से 1500 रुपए आमदनी हो जाती हैं और कम या ज्यादा भी मुनाफा हो जाता है
दीपमाला जी बताती हैं कि समूह से जुड़ने के बाद उन्हे काफी मदद मिली है उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है और वह आत्मनिर्भर बनी है दीपमाला जी ने हाल ही में स्वयं सहायता समूह से लोन लेकर अपनी दुकान में सामान बढ़ाया है।

मां शारदा स्वयं सहायता समूह फकीर मोहल्लाकी सदस्य ललिता भवानी की सब्जी की दुकान है जिससे उन्हें लगभग ₹500 प्रतिदिन की आमद...
05/10/2024

मां शारदा स्वयं सहायता समूह फकीर मोहल्लाकी सदस्य ललिता भवानी की सब्जी की दुकान है जिससे उन्हें लगभग ₹500 प्रतिदिन की आमदनी हो जाती है समूह की बैठकों में उन्होंने अतिरिक्त आमदनी के लिए चर्चा की। ललिता जी ने सब्जी के अतिरिक्त सीजनल सामान बेचने का विचार किया और समूह से ₹10000 लोन लेकर नवरात्रि में पूजा सामग्री बेचने का काम शुरू किया उनका कहना है कि इसी तरह करवा चौथ दीपावली और अन्य त्योहारों पर सीजनल सामान बचेगी। अभी उन्हें पूजा सामग्री बेचने से ₹500 प्रतिदिन की अतिरिक्त आमदनी हो रही है
ललिताजी का कहना है कि इससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है ।

फकीर मोहल्ला चिंताहरनी समूह की सदस्य श्री मति दीपिका परमार कपड़े धुलाई और कपड़े प्रेस का काम करती है संगीता जी यह काम अप...
05/10/2024

फकीर मोहल्ला चिंताहरनी समूह की सदस्य श्री मति दीपिका परमार कपड़े धुलाई और कपड़े प्रेस का काम करती है संगीता जी यह काम अपने घर से ही करती है दीपिका जी ने अभी स्वयं सहायता समूह से 20000 रुपए का लोन लेकर वाशिंग मशीन लाई है और अपने व्यवसाय को बढ़ाया है दीपिका जी ने बताया कि वह एक पेंट शर्ट के 15 से 20 रुपए एक साड़ी के 25 से 30 रुपए और किसी वर्क वाली ड्रेस का वह अलग चार्ज करती है उन्होंने बताया कि प्रतिदिन 400 से 500 रुपए आमदनी हो जाती हैं और कभी कम या ज्यादा भी मुनाफा हो जाता है उन्होंने बताया कि प्रतिमाह की आमदनी 10000से 15000 रुपए तो हो ही जाती हैं तथा सीजन पर और ज्यादा आमदनी हो जाती है दीपिका जी अपने व्यवसाय को और आगे बढाने का प्लान कर रहे हैं ।

*ई - कम्युनिटी द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत सफाई कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन जागरूकता कार्यक्रम...
20/09/2024

*ई - कम्युनिटी द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत सफाई कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन जागरूकता कार्यक्रम*

आज दिनांक 20 सितंबर 2024 को बंदी खाली कम्युनिटी हॉल वार्ड क्रमांक 11 पीथमपुर में ई - कम्युनिटी कार्यक्रम ( सी एस आर इनिशिएटिव ऑफ आइसर ग्रुप फाउंडेशन) के अंतर्गत जिसका संचालन संभव समाज सेवी संस्था द्वारा किया जा रहा है, में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम किया गया तथा सफाई कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।,जिसमे नगर पालिका पीथमपुर से स्वास्थ्य अधिकारी श्री बी.एस.महते . जोन प्रभारी श्री विजेंद्र झांझोट , पार्षद श्री बालाराम मीना जी , संभव संस्था से प्रोजेक्ट मैनेजर योगिता सिंह , एवं माला शर्मा के साथ ई- कम्यूनिटी स्टाफ तथा समुदाय के लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में स्वच्छता पर जन जागरूकता संवाद के साथ साथ अपनी बस्ती में सफाई बनाए रखने के लिए शपथ ग्रहण की गई । तथा बस्ती में समुदाय के लोगो , ई - कम्युनिटी स्टाफ तथा विभिन्न अधिकारियों द्वारा साफ - सफाई के लिए श्रमदान करते हुए, रैली निकाली गई।

आजाद समूह की सदस्य आईशा बी  डेढ़ वर्षो से समूह से जुड़ी है । मासिक बैठकों, इंटरफ़ेस मीटिंग और एक्स्पोज़र विजिट के माध्यम...
05/08/2024

आजाद समूह की सदस्य आईशा बी डेढ़ वर्षो से समूह से जुड़ी है । मासिक बैठकों, इंटरफ़ेस मीटिंग और एक्स्पोज़र विजिट के माध्यम से आयशा बी ने अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए कुछ रोज़गार करने का विचार किया। बैठकों में चर्चा करके इन्होंने अपने समूह से ₹15000 का लोन लिया और कुछ राशि अपने पास से लगाकर छोटी सी घर पर ही किराना की दुकान खोली जिससे इन्हें प्रतिमाह लगभग 8000 से ₹10000 की आमदनी होने लगी
आयशा बी कहती है कि हम अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने में आईसर और संभव संस्था का धन्यवाद करते हैं।

धन्नड खुर्द की रहने वाली सुनीता बडोले आजाद स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष हैं सुनीता जी ढाई वर्षो से समूह से जुड़ी हुई है ...
03/08/2024

धन्नड खुर्द की रहने वाली सुनीता बडोले आजाद स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष हैं सुनीता जी ढाई वर्षो से समूह से जुड़ी हुई है समूह से जुड़ने के बाद इंटरफ़ेस मीटिंग और एक्सपोजर विजिट के माध्यम से उन्होंने अपनी आमदनी को बढ़ाने के लिए कुछ छोटा सा व्यवसाय करने का विचार किया । उन्होंने समूह से लोन लिया तथा पीएम स्ट्रीट वेंडर योजना के अंतर्गत₹20000 का लोन मिला और उन्होंने घर से साड़ियां बेचने का काम शुरू किया जिससे उन्हें प्रतिमाह लगभग 10000 से ₹15000 तक की आमदनी हो जाती है वह आगे बाजार में दुकान लेकर वहां से साड़ियां बेचने का काम करेंगे ।
सुनीता जी कहती है कि हम अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने में आईसर ग्रुप फाउंडेशन और संभव संस्था का धन्यवाद करते हैं और उनसे आगे भी सहयोग की आशा रखते हैं ।

आज दिनांक 26-7-2024 को लोधी मोहल्ला में उमा यादव के घर पर अवंती महिला उद्यमी विकास समूह की बैठक का आयोजन किया गया जिसमे ...
26/07/2024

आज दिनांक 26-7-2024 को लोधी मोहल्ला में उमा यादव के घर पर अवंती महिला उद्यमी विकास समूह की बैठक का आयोजन किया गया जिसमे संगठन की सचिव, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य उपस्थित रहे संगठन की बैठक में मुद्रा लोन पर चर्चा की गई मुद्रा लोन कहा से मिलेगा सदस्यों को बताया गया कि मुद्रा लोन के पात्र कोन हो सकता है क्या क्या डाक्यूमेंट्स लगेगे कैसे लोन के लिए आवेदन करना होगा ब्याज क्या होगा इन पर चर्चा हुई। इसी के साथ संगठन के सदस्यों से जो वह प्रोडक्ट बना सकते हैं वह बनाने के लिए कहा गया जिससे वह Facebook पर अवंती संगठन के पेज पर बेच सकते है इसी के साथ जो संगठन के सदस्य बाहर से थोक में सिलाई का काम लाकर करते है इस पर चर्चा की गई।

10/07/2024
पटेल मोहल्ला में समूह की महिलाओं के साथ पौधारोपण किया गया।महिलाओं के साथ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सेवंती बाई पटेल और प...
10/07/2024

पटेल मोहल्ला में समूह की महिलाओं के साथ पौधारोपण किया गया।
महिलाओं के साथ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सेवंती बाई पटेल और पटेल मोहल्ला की पार्षद श्रीमती ज्योति पटेल आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती संजू पटेल और अंबेडकर मोहल्ला की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती प्रीति शर्मा उपस्थित रही ।

राजपूताना समूह की सदस्य श्रीमती भगवती मंडलोई जी से उनके व्यवसाय पर बात हुई भगवती जी ने बताया की वह समूह में जुड़ने से पह...
06/07/2024

राजपूताना समूह की सदस्य श्रीमती भगवती मंडलोई जी से उनके व्यवसाय पर बात हुई
भगवती जी ने बताया की वह समूह में जुड़ने से पहले वह ग्रहणी थी
स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद भगवती जी ने अपना व्यवसाय शुरू करने के बारे में सोचा और अपना ब्यूटी पार्लर शुरू करने का सोचा अपने व्यवसाय में स्वयं सहायता समूह से 15000 रुपए का लोन लेकर ब्यूटी पार्लर का सामान लेकर आई और अपने घर से ही ब्यूटी पार्लर का व्यवसाय शुरू किया जिससे अब 250 से 300 रुपए प्रतिदिन आमदनी कर रही है
इसी तरह भगवती जी ने खुद को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया है
भगवती जी कहती हैं कि उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आया है इसलिए आयशर ग्रुप फाउंडेशन और संभव समाज सेवी संस्था का धन्यवाद करती हू।

Address

Dhar
454774

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Avanti Womens Enterprise, Pithampur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Avanti Womens Enterprise, Pithampur:

Share