Sewa Sankalp Dhanbad

Sewa Sankalp Dhanbad Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Sewa Sankalp Dhanbad, Non-Governmental Organization (NGO), Dhanbad.

आज़ का सेवा कार्य 🙌16वां रक्तदान एक जरूरतमंद को A+ 🩸रक्त का जरूरत था ऑपरेशन रुका हुआ था SSNMCH में A+ रक्त नहीं था SSNMC...
05/11/2025

आज़ का सेवा कार्य 🙌
16वां रक्तदान एक जरूरतमंद को A+ 🩸रक्त का जरूरत था ऑपरेशन रुका हुआ था SSNMCH में A+ रक्त नहीं था SSNMCH जा के रक्त दान किया और उन का ऑपरेशन हो पाया🩸
Sumit kumar mandal का रक्तादान महादान 🩸

#सेवा_संकल्प_धनबाद

#सेवा_ही_धर्म_है

गोविंदपुर संबोधी रिसोर्ट में आयोजित रोटी बैंक के 8 वें बर्षिक महोत्सव मे अंतरराष्ट्रीय सम्मानित समारोह का आयोजन किया गया...
25/08/2025

गोविंदपुर संबोधी रिसोर्ट में आयोजित रोटी बैंक के 8 वें बर्षिक महोत्सव मे अंतरराष्ट्रीय सम्मानित समारोह का आयोजन किया गया जिसमे पूर्व मुख्यमंत्री सह वर्तमान राजपाल माननीय रघुवर दास जी के द्वारा हमारे सेवा संकल्प फाउंडेशन के सदस्य को सम्मानित किया गया!जिसके लिए पुरे टीम के तरफ से बहुत बहुत धन्यवाद, एवं खास कर रवि जी को दिल से धन्यवाद

Roti bank youth club के  अध्यक्ष ravi shekhar द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह दिनांक 24-08-2025 में सम्मिलित ...
18/08/2025

Roti bank youth club के अध्यक्ष ravi shekhar द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह दिनांक 24-08-2025 में सम्मिलित होने के लिए sewa sankalp धनबाद को आमंत्रित किया गया ।

चार दिनों से चल रहे महायज्ञ सह हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में सेवा संकल्प संस्था के सभी सदस्यों को गौरी शंकर समिति जुम...
10/04/2025

चार दिनों से चल रहे महायज्ञ सह हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में सेवा संकल्प संस्था के सभी सदस्यों को गौरी शंकर समिति जुमाटांड शिव मंदिर श्री श्री रुद्र महायज्ञ एवं हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर सेवा संकल्प धनबाद संस्था के सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया एवं महाभंडारा का आनंद लिया गया ! इसके लिए गौरी शंकर समिति जमुआटांड को बहुत बहुत धन्यवाद !

साथ ही सेवा संकल्प धनबाद के द्वार चार दिनों से चल रहे महाभंडारा के लिए सहयोग किया गया !

*सेवा संकल्प संस्थान ने गीता रानी मेरिज हॉल में मनाया वार्षिक सम्मेलन सह वनभोज समारोह*कल दिनाँक 09.02.2025 दिन रविवार को...
10/02/2025

*सेवा संकल्प संस्थान ने गीता रानी मेरिज हॉल में मनाया वार्षिक सम्मेलन सह वनभोज समारोह*

कल दिनाँक 09.02.2025 दिन रविवार को सेवा संकल्प, धनबाद संस्थान के तत्वावधान में वार्षिक सम्मेलन का आयोजन गीता रानी मेरिज हॉल, 8 लेन, बाईपास रोड में किया गया । जिसमें संस्था से जुड़ी मुख्य बातों पर विचार-विमर्श किया गया ।
1. संस्था का विस्तार कैसे किया जाए।
2. अधिक अधिक लोगों तक सहायता कैसे पहुंचें ।
3. आगामी ब्लड डोनेशन कैम्प के बारे में चर्चा हुई।
4. सेवा संकल्प संस्था में नए लोगों को कैसे जोड़े, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक मदद पहुंच पाए।
5. गरीब बच्चों के लिए नि:शुल्क शिक्षा पर चर्चा की गयी, जिसका निर्णय बहुत जल्द लिया जाएगा।
इस तरह की सारी बातों पर चर्चा हुई और साथ ही साथ संस्था के कार्यो से प्रभावित होकर बहुत से नए मेंबरस का भी कल स्वागत अभिनंदन किया गया जिनका पूर्ण सहयोग रहा और संस्था के लिए आगे भी पूर्ण सहयोग रहेगा। सेवा संकल्प संस्थान के अध्यक्ष आकाश कुमार मंडल ने कहा कि हमारी संस्था बीते 8 साल से समाज के प्रति सजग रही है और आगे भी रहेगी। जिसका श्रेय संस्था के सभी मेंबरस की कड़ी मेहनत पर आज भी हमलोग लोगों के लिए हर संभव सहयोग करने के लिए तत्पर रहते हैं। संस्था ने आकर्ष गुप्ता, सुमित सिंह, मुकेश मंडल, राजकुमार मंडल, मुकेश महतो, राजा दास, समीर मंडल, शुभम सिंह, सुमित मंडल, डंपि मंडल, अजय मंडल, अनूप मंडल, दिनेश दास, गौरब महतो, डॉ दीपक मंडल, गणेश कुमार, मंजीत मंडल, रवीन्द्र मंडल, राजेन्द्र प्रताप, दिलीप महतो, निमाई गोप, शांतो मंडल, नीरज सिंह, राज महतो, लखन कुमार साथ ही संस्था से जुड़े सभी मेंबरस का सराहनीय योगदान रहा ।

08/02/2025

सभी साथियों को सूचनार्थ:-
सेवा संकल्प संस्था के द्वारा कल दिनाँक 09/02/25 दिन रविवार को सेवा संकल्प, धनबाद संस्था का पिकनिक सह मिलन समारोह होने जा रहा । जिसमें संस्था से जुड़ी कुछ बातों पर विचार-विमर्श किया जाएगा और संस्था का विस्तार कैसे किया जाए! नए मेंबर अगर हमारे संस्था से जुड़ना चाहते हैं तो, आप भी सादर आमंत्रित है।
Venue: byepass Road, 8 lane, Near Chai pump, Geeta Rani Marriage Hall.

सेवा संकल्प
अध्यक्ष
आकाश कु॰ मंडल
मो• 8540908737

सेवा संकल्प संस्था ने किया रक्तदान-महादान धनबाद- 28 जनवरी 2025 को सेवा संकल्प, धनबाद संस्था टीम के संगठन मंत्री मुकेश कु...
29/01/2025

सेवा संकल्प संस्था ने किया रक्तदान-महादान

धनबाद- 28 जनवरी 2025 को सेवा संकल्प, धनबाद संस्था टीम के संगठन मंत्री मुकेश कुमार मंडल, संस्थापक संतोष मंडल, सक्रिय सदस्य अजय मंडल एवं सेवा संकल्प टीम के सदस्यों ने धनबाद के ब्लड बेंको में रक्त की कमी एवं ज़रूरत मंदो का ख़याल रखते हुए लगातार पहल करते हुए गोविंदपूर निवासी अजय मंडल द्वारा आज 1 यूनिट रक्तदान महादान एसजेएस ब्लड सेंटर, धनबाद ने किया गया ।

जहाँ एसजेएस ब्लड सेंटर के प्रभारी सुदीप पांडेय ने डोनर अजय मंडल जी को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित कर रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने का अपील किया।

मौके पर सेवा संकल्प, धनबाद टीम के संगठन मंत्री मुकेश कुमार मंडल, संरक्षक संतोष मंडल सक्रिय सदस्य अजय मंडल, ब्लड बैंक प्रभारी सुदीप पांडेय, टेक्नीशियन मनजीत कुमार एवं अन्य सदस्य मौजूद थे।

सेवा संकल्प के संगठन मंत्री मुकेश कुमार मंडल ने कहा मुहिम आगे भी जारी रहेगा ।

आज पुनः अपने आवास भेलाटाँड में जो लोग छूटे हुए थे उन्हें चिन्हित कर उनके बीच कंबल वितरण किया गया 🙌🌍बहुत बहुत धन्यवाद समा...
23/01/2025

आज पुनः अपने आवास भेलाटाँड में जो लोग छूटे हुए थे उन्हें चिन्हित कर उनके बीच कंबल वितरण किया गया 🙌🌍
बहुत बहुत धन्यवाद
समाजसेवी मुकेश महतो और
अजय मंडल को 🙏!…

अखबारों में स्थान देने के लिए पत्रकार बंधुओं का दिल से शुक्रिया 🙏♥️
22/01/2025

अखबारों में स्थान देने के लिए पत्रकार बंधुओं का दिल से शुक्रिया 🙏♥️

सेवा संकल्प धनबाद संस्था के द्वारा रक्तदान महादान किया गया *रक्त - सबसे अनमोल उपहार*धनबाद में बढ़ती रक्त की कमी को देखते...
20/01/2025

सेवा संकल्प धनबाद संस्था के द्वारा रक्तदान महादान किया गया
*रक्त - सबसे अनमोल उपहार*
धनबाद में बढ़ती रक्त की कमी को देखते हुए समाजसेवी कोलाकुष्मा निवासी अजय कुमार मंडल जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर उनके बाईपास अपार्टमेंट में सेवा संकल्प धनबाद एवं शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के सहयोग से आज दिनांक 20 जनवरी 2025 को रक्तदान महादान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 16 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

समाजसेवी अजय कुमार मंडल द्वारा संदेश पर्याप्त संख्या में स्वस्थ लोगों द्वारा नियमित रक्तदान की आवश्यकता है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि जब भी और जहाँ भी रक्त की आवश्यकता होगी, वह हमेशा उपलब्ध रहेगा ।

कैम्प को सफल बनाने में मुख्य रूप से सेवा संकल्प के अध्यक्ष आकाश कुमार मंडल, मुकेश मंडल, संतोष मंडल, राजा दास, समीर मंडल, काजल प्रामाणिक, विवेक सिंह, रीता प्रसाद, राजेश कुमार मंडल, सचिन मंडल, रौशन ओझा, सौरभ शर्मा, वीरेंद्र कुमार सिंह एवं टेक्निकल शंभू कुमार, राजू महतो, संजीव कुमार, शिव प्रसाद महतो एवं संस्था के सभी सक्रिय सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा ।

डोनेशन कर्ता के नाम:
अजय कुमार मंडल, पंकज कुमार, काजल प्रामाणिक, विकास कुमार, राहुल कुमार, रोशन ओझा, शुभम सिंह, सौरभ शर्मा, नयन साहनी, अनुभव सिंह, सोहेल हाशमी, गौरब शर्मा, आकाश सिंह, गणेश मिश्रा, मंजीत तिवारी

Address

Dhanbad

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sewa Sankalp Dhanbad posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share