30/06/2025
*Updated News __________*
*अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (झारखंड प्रदेश) की कार्यकारिणी बैठक जमशेदपुर में संपन्न*
— *पारित किए गए समाज के भविष्य को दिशा देने वाले महत्वपूर्ण प्रस्ताव*
*जमशेदपुर, 29 जून 2025 (रविवार)*
झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी की बहुप्रतीक्षित बैठक आज प्रातः 10:00 बजे एग्रीको क्लब हाउस, जमशेदपुर में संपन्न हुई। यह बैठक न केवल संगठनात्मक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण रही, बल्कि समाज के भावी स्वरूप को गढ़ने की दिशा में भी कई निर्णायक पहल की गई।
बैठक के मुख्य अतिथि थे कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री *माननीय श्री सुबोध कांत सहाय*, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में धनबाद के लोकप्रिय विधायक *माननीय श्री राज सिन्हा* ने अपनी उपस्थिति से सभा को गौरवान्वित किया।
बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष, प्रख्यात चिकित्सक *डॉ. सी. बी. सहाय* ने की एवं कुशल संचालन प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष *श्री संजीव श्रीवास्तव* द्वारा किया गया।
सभी प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने सर्वप्रथम भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर आरती की और दीप प्रज्वलन के साथ इस गरिमामयी सभा का शुभारंभ हुआ। प्रदेश के 15 ज़िलों के अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों की उपस्थिति ने इस बैठक को ऐतिहासिक बना दिया।
*बैठक में सर्वसम्मति से निम्नलिखित प्रस्ताव पारित किए गए:*
- *निःशुल्क सामूहिक विवाह योजना*
समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा, जिससे विवाह जैसे पवित्र संस्कार को सरल, गरिमामयी एवं सामूहिक सहयोग के साथ संपन्न किया जा सके।
- *ज़िलावार स्टार्टअप प्रोत्साहन योजना*
कायस्थ युवाओं के लिए रोजगार सृजन एवं स्व-रोजगार के अवसर बढ़ाने हेतु प्रत्येक जिले में स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने की कार्ययोजना बनाई जाएगी। इससे उद्यमिता को बल मिलेगा और युवा आत्मनिर्भर बनेंगे।
- *‘जिंगल ऐप’ को डिजिटल संचार का सशक्त माध्यम बनाना*
सभी कायस्थ बंधुओं को एक-दूसरे से जोड़ने, संवाद बनाए रखने तथा सूचना प्रसारण के लिए ‘जिंगल ऐप’ को अधिक सक्रिय और सशक्त रूप देने का निर्णय लिया गया।
- *रांची में भव्य राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन (नवंबर 2025)*
आगामी नवंबर माह में रांची में एक विशाल कायस्थ सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश सहित अन्य राज्यों क