Lohar Chetna Manch लोहार चेतना मंच Dhanbad

  • Home
  • India
  • Dhanbad
  • Lohar Chetna Manch लोहार चेतना मंच Dhanbad

Lohar Chetna Manch लोहार चेतना मंच Dhanbad हमारा उद्देश्य है रोज़गार,आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन पढ़ाई में अव्वल छात्रों को आर्थिक मदद करना

08/09/2023

एक बार राजा ने खुश होकर लोहार को चंदन का बाग भेंट कर दिया।

लोहार को चंदन के पेड़ की उपयोगिता और कीमत का अंदाजा नहीं था इसलिए उसने पेड़ो को काटकर उन्हें जलाकर उसका कोयला बना कर बेचना शुरू कर दिया।

ऐसा करते-करते, धीरे-धीरे सारा बाग खाली हो गया।

एक दिन राजा घुमते हुए लोहार के घर के बाहर से गुजर रहे थे तो राजा ने सोचा अब तो लोहार चंदन बेच-बेचकर बहुत अमीर हो गया होगा। प्रत्यक्ष देखने पर लोहार कि स्थिति जैसे की तैसी पहले जैसी नजर आई यह देखकर राजा को आश्चर्य हुआ। राजा के मुँह से अनायास निकला यह कैसे हो सकता है? राजा ने सच का पता लगाया तो पाया चंदन तो कोयला हो गया।

तब राजा ने लोहार से पूछा- तेरे पास एकाध लकडी बाकी है या सबका कोयला बना दिया लोहार के पास मात्र कुल्हाडी में लगे चंदन के बेट के अलावा कुछ भी नहीं था वह लाकर राजा को दे दिया।

राजा ने लोहार को कुल्हाड़ी का बेट लेकर चंदन के व्यापारी के पास भेज दिया वहाँ जाकर लोहार को कुल्हाड़ी के बेट के बदले बहुत सारे पैसे मिल गये यह देखकर लोहार की आंखो मे आसू आ गये वह बहुत रोने लगा फिर उसने रोते हुए आँसू पोछकर राजा से और एक बाग देने की विनती की। तब राजा ने उसे कहा ऐसी भेंट बार-बार नहीं, एक ही बार मिलती है।

SC, ST, OBC के लिये संविधान प्रदत्त अधिकार चंदन के बाग की भेंट कि तरह है। इन्हें सस्ते राशन, गैस, बाथरूम एवं चन्द आर्थिक सहायता में बेचा जा रहा है।

अगर संविधान प्रदत्त अधिकारों का संरक्षण ठीक से नहीं किया गया तो हम सब की हालत उस लोहार जैसी हो जाऐगी।

इसलिए समय रहते ही सावधान हो जाएँ और अपने संवैधानिक अधिकारों का मूल्य पहचान कर उनकी रक्षा करें।

13/03/2023
https://jharkhandweekly.com/?p=13233
13/03/2023

https://jharkhandweekly.com/?p=13233

हावड़ा (कोलकाता) : लोहार चेतना मंच के अध्यक्ष और समाजसेवी संजय विश्वकर्मा प. बंगाल विश्वकर्मा परिवार की ओर सम्मानि.....

लोहार जितना मंच के अध्यक्ष श्री संजय विश्वकर्मा जी को कोलकाता में आयोजित "एक शाम विश्वकर्मा परिवार" के नाम में सम्मानित ...
12/03/2023

लोहार जितना मंच के अध्यक्ष श्री संजय विश्वकर्मा जी को कोलकाता में आयोजित "एक शाम विश्वकर्मा परिवार" के नाम में सम्मानित किया गया। यह हम पूरे विश्वकर्मा वंशज लोगों के लिए गौरव की बात है ❤️❤️

आज कोलकाता में होने वाले विश्वकर्मा अधिवेशन में भाग लेने हेतु... at Howrah
12/03/2023

आज कोलकाता में होने वाले विश्वकर्मा अधिवेशन में भाग लेने हेतु... at Howrah

राष्ट्रीय स्तर पर विश्वकर्मा समाज के प्रगति के लिए आज कोलकाता विश्वकर्मा समाज द्वारा मुझे आमंत्रित किया गया जिसमें जातीय...
01/03/2023

राष्ट्रीय स्तर पर विश्वकर्मा समाज के प्रगति के लिए आज कोलकाता विश्वकर्मा समाज द्वारा मुझे आमंत्रित किया गया जिसमें जातीय विकास के सम्बंध में चर्चा हुई । इस परिचर्चा में श्री विवेक ठाकुर जी खिदिरपुर,रमेश विश्वकर्मा जी कोलकाता पोर्ट , राजेश शर्मा जी मुकुंदपुर एवम अन्य गण्यमान्य व्यक्तियों से मुलाकात हुई इसी दौरान आगामी 12 मार्च2023 को होने वाले होली मिलन समारोह में मुझे विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया । इसके लिए लोहार चेतना मंच परिवार के तरफ से टीम विश्वकर्मा बंगाल के सभी सदस्यों का हार्दिक आभार प्रकट करता हूँ ।

आज दिनांक 27-02-2023 को गोबिंदपुर निवासी समाजसेवी संतोष विश्वकर्मा की भतीजी तन्नू विश्वकर्मा की शादी कतरास लिलोरी मंदिर ...
28/02/2023

आज दिनांक 27-02-2023 को गोबिंदपुर निवासी समाजसेवी संतोष विश्वकर्मा की भतीजी तन्नू विश्वकर्मा की शादी कतरास लिलोरी मंदिर में सम्पन्न हुई । जिसमें लोहार चेतना मंच की तरफ से पूरे आयोजन के लिए 250 पैकेट नास्ता की व्यवस्था की गई थी । विवाह स्थल पर उपस्थित होकर लोहार चेतना मंच के सदस्यों ने वर वधु को आशीर्वाद दिया और उनके मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं दी । नास्ता के व्यवस्था को बनाने में मुख्य रूप से राजीव शर्मा,पिंटू विश्वकर्मा,हरेराम विश्वकर्मा,विशाल विश्वकर्मा,देवाशीष विश्वकर्मा,रविन्द्र विश्वकर्मा गोबिंदपुर, अनूप विश्वकर्मा ,राजेश विश्वकर्मा आदि ने मुख्य रूप से सहयोग दिया है इन सभी को लोहार चेतना मंच परिवार की तरफ से बहुत बहुत धन्यवाद ।

25/01/2023

Lohar chetna manch dhanbad, picnic at birsa munda munda park on 20.01.23

24/01/2023

“कुछ लोग आपसे सिर्फ़ इसीलिए नफ़रत करते हैं क्योंकि आपको सच बोलने की आदत है”

Address

Dhanbad
828127

Telephone

+917004277181

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Lohar Chetna Manch लोहार चेतना मंच Dhanbad posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share