अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम मंच

  • Home
  • India
  • Deoria
  • अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम मंच

अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम मंच अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम मंच गोरखपुर क्षेत्र उत्तर प्रदेश ( Official Account Gorakhpur Distric)

10/11/2025

प्रधानमंत्री मोदी ने 2025 में बिहार के कई जिलों में बड़े पैमाने पर विकास परियोजनाओं की शुरुआत और उद्घाटन किए हैं। पिछले कुछ महीनों में बिहार को सड़क, बिजली, अस्पताल, रेलवे सहित अनेक क्षेत्रों में करोड़ों रुपये की परियोजनाएं मिली हैं। इनमें 6-लेन गंगा पुल, राष्ट्रीय राजमार्ग, नई ट्रेन सेवाएं, थर्मल पावर प्लांट और कैंसर अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे शामिल हैं। मोदी जी ने बिहार के किसानों के लिए मखाना बोर्ड की स्थापना, सिंचाई परियोजनाओं का विस्तार, और रोजगार बढ़ाने वाले उद्योगों जैसे सेमीकंडक्टर निर्माण को भी प्रमोट किया है।प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता और कड़ी मेहनत ने बिहार को विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ाया है, जिससे बिहार के लोगों के जीवन में सुधार हो रहा है। उन्होंने बिहार के समृद्ध सांस्कृतिक और साहित्यिक विरासत का सम्मान करते हुए विकास के साथ-साथ सामाजिक और आर्थिक प्रगति के लिए अथक प्रयास किए हैं। बिहार के लिए उनके योगदान को देखते हुए एनडीए को कम से कम 130 से 132 सीटों का अनुमान सर्वे में आना स्वाभाविक है, जो जनता के बीच मोदी जी की लोकप्रियता और उनके किए गए विकास कार्यों की प्रतिफलना है। ये मेरा पर्सनल अनुमान है नतीजे इस से अच्छे भी सकते है

01/11/2025

योगी आदित्यनाथ जी केवल एक नेता नहीं, बल्कि एक प्रेरणा हैं।
उनकी सादगी, निश्चय और जनता के प्रति समर्पण ने उत्तर प्रदेश की पहचान बदली है।
जो काम असंभव लगता था, योगी जी ने उसे संभव कर दिखाया।
जय हो इस दृढ़ और ईमानदार नेतृत्व की! 🙏

01/11/2025

मायावती का मुसलमानों को अपने पक्ष में करने का बयान दरअसल वोट बैंक की पुरानी राजनीति को ही दर्शाता है। वही सपा और कांग्रेस भी भाजपा को रोकने के नाम पर एकजुट होने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन देश की जनता अब सब समझ चुकी है।
भाजपा का एजेंडा जात-पात या धर्म नहीं, बल्कि विकास, रोजगार और आत्मनिर्भर भारत का है। जिस तरह केंद्र की मोदी सरकार और राज्यों की भाजपा सरकारें गरीबों के घर तक उज्ज्वला, आवास और मुफ्त राशन जैसी योजनाएँ पहुँचा रही हैं, यह ही असली राजनीति है — सेवा की राजनीति।
जनता अब उस भारत को देख रही है जो सबको साथ लेकर चलता है, किसी को अलग नहीं करता। भाजपा में विश्वास इसी कारण लगातार बढ़ रहा है।

31/10/2025

अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम मंच से जुड़े रहने के लिए आप पेज को लाइक और फॉलो करे और अपने दोस्तों को भी शेयर करे

31/10/2025

भारत की एकता और अखंडता के प्रहरी सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर नमन।
उन्होंने स्वतंत्र भारत को संगठित कर राष्ट्रीय एकता की नींव रखी।
उनका जीवन दृढ़ संकल्प, सत्यनिष्ठा और राष्ट्रनिष्ठा का प्रेरक उदाहरण है।
हम सभी उनके आदर्शों पर चलकर राष्ट्र निर्माण के पथ पर अग्रसर हों।

31/10/2025

Address

Gorakhpur, Mahrajganj, Kushinagar
Deoria
273306

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम मंच posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share