AadiShakti Foundation

Call Website Contact the organization

AadiShakti Foundation आदिशक्ति फाउंडेशन का उद्देश्य महिलाओं में सामाजिक ,सांस्कृतिक और साहित्यिक जागरूकता लाना है।

23/08/2026

Celebrating my 8th year on Facebook. Thank you for your continuing support. I could never have made it without you. 🙏🤗🎉

स्त्री: देह से आगे...स्त्री देह नहीं, चेतना है, ऊर्जा है, सृजन और संस्कार की आधारशिला है।मौका था पत्रिका समूह के संस्थाप...
22/02/2026

स्त्री: देह से आगे...
स्त्री देह नहीं, चेतना है, ऊर्जा है, सृजन और संस्कार की आधारशिला है।
मौका था पत्रिका समूह के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चंद्र कुलिश की जन्मशती शताब्दी वर्ष के अवसर पर बीकानेर स्थित रवींद्र रंगमंच में "स्त्री: देह से आगे" विषय पर विवेचना का, इस अवसर पर पत्रिका समूह के प्रधान संपादक श्री गुलाब कोठारी द्वारा संबोधित किया गया, श्री कोठारी ने स्त्री को देह से परे चेतना और ऊर्जा का प्रतीक बताया।
इस शुभ अवसर पर आदिशक्ति फाउंडेशन को भी आमंत्रित किया गया था जिसमें राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती इंदु बाला बोयल जी एवं प्रदेश महासचिव श्रीमती लक्ष्मी राठी जी और श्री रतन बोयल जी ने शिरकत की, इस अवसर पर आदिशक्ति फाउंडेशन की ओर से श्री गुलाब कोठारी जी का माला एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया।

नववर्ष 2026 के आगमन पर सुबह की पहली  किरण से शुरु होने वाले नये साल में सुख , शांति, शक्ति, सम्पति, स्वरुप, संयम, सादगी,...
01/01/2026

नववर्ष 2026 के आगमन पर सुबह की पहली किरण से शुरु होने वाले नये साल में सुख , शांति, शक्ति, सम्पति, स्वरुप, संयम, सादगी, सफलता, समृध्दि, साधना, संस्कार, और स्वास्थ्य दे।
नये साल की ढेरों शुभकामनाओं के साथ आप ओर आपके परिवार को आदिशक्ति फाउंडेशन की संपूर्ण कार्यकारिणी की ओर से नए साल कि हार्दिक बधाई।

17/12/2025
"स्वैच्छिक रक्तदान शिविर" मीडिया की नजर से...... Ramesh Khambra , Rajesh Sharma , Shiv Shrma, Roopak Sharma, Tasim Ahama...
17/12/2025

"स्वैच्छिक रक्तदान शिविर" मीडिया की नजर से...... Ramesh Khambra , Rajesh Sharma , Shiv Shrma, Roopak Sharma, Tasim Ahamad, Bhagwan Saini. Thanks all of you for your wonderful Support.

आदिशक्ति फाउंडेशन के स्थापना दिवस पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, जन-जन तक पहुँचेगी रक्तदान जागरूकता.​अलवर, 14 दिसंबर, ...
15/12/2025

आदिशक्ति फाउंडेशन के स्थापना दिवस पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, जन-जन तक पहुँचेगी रक्तदान जागरूकता.

​अलवर, 14 दिसंबर, 2025:
आदिशक्ति फाउंडेशन के स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को राजकीय राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय, अलवर के ब्लड बैंक में आदिशक्ति फाउंडेशन, रेड डोनर्स सोसाइटी एवं ओड़ समाज सभा समिति के संयुक्त तत्वावधान में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

आदिशक्ति फाउंडेशन की समस्त कार्यकारिणी द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि भविष्य में भी समय-समय पर देश के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में नियमित रूप से रक्तदान जागरूकता कार्यक्रम एवं रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि रक्तदान जैसे जीवनदायी अभियान में आमजन की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। आदिशक्ति फाउंडेशन देशभर में रक्तदान जागरूकता का संदेश प्रसारित करने के लक्ष्य के साथ निरंतर कार्य कर रही है।

आदिशक्ति फाउंडेशन की संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सुषमा सिंह पंवार ने बताया कि वे स्वयं अलवर से हैं, इसलिए उन्होंने सर्वप्रथम अलवर जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जन-जन तक रक्तदान की जागरूकता पहुँचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उनका उद्देश्य अलवर जिले को एक मॉडल के रूप में विकसित करना है, ताकि यहाँ के अनुभवों को राजस्थान के अन्य जिलों एवं देश के अन्य हिस्सों में उदाहरण के तौर पर प्रस्तुत किया जा सके।

रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करने हेतु अतिथि के रूप में अलवर के वर्तमान पर्यावरण मंत्री व विधायक संजय शर्मा और पूर्व विधायक ज्ञान देव आहूजा ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई तथा रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया।

राजकीय राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय के कार्यवाहक PMO डॉ. प्रवीण शर्मा के नेतृत्व में ब्लड बैंक की ओर से डॉ. तरुण यादव, डॉ. मोनिका जैन एवं डॉ. दिव्या जैन ने रक्त संग्रहण की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया।

शिविर की व्यवस्थाओं में ओड़ समाज सभा समिति के अध्यक्ष कश्मीर मजोका एवं सुदेश खाम्भरा का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
कार्यकर्ताओं के रूप में बलवीर सिंह पंवार, राजकुमार गुप्ता, प्रशांत उपमन्यु, मूलचंद जांगिड़, अजय कुमार, नीरज मजोका एवं लोकेश जोशी ने अहम जिम्मेदारियाँ निभाईं। जयपुर से पधारे रेड डोनर्स सोसाइटी के महासचिव प्रशांत शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं एवं रक्तदाताओं का मनोबल बढ़ाते हुए रक्तदान से संबंधित तकनीकी जानकारियाँ भी उपलब्ध कराईं।

14 दिसंबर 2024,आदिशक्ति फाउंडेशन स्थापना दिवस।आदिशक्ति फाउंडेशन के समस्त परिवार को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई... आदिशक...
14/12/2025

14 दिसंबर 2024,आदिशक्ति फाउंडेशन स्थापना दिवस।

आदिशक्ति फाउंडेशन के समस्त परिवार को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई... आदिशक्ति फाउंडेशन परिवार का हर एक सदस्य संस्था की नींव हैं, ये संस्था आप सभी परिवार सदस्यों के योगदान द्वारा चल रही है, आप सबके सहयोग और मार्गदर्शन से ही आदिशक्ति फाउंडेशन को नई दिशा ओर दशा मिली है, संस्था का हर एक सदस्य निस्वार्थ भाव से तन मन धन से संस्था को आगे बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

इस वर्ष संस्था के स्थापना दिवस समारोह का आयोजन निस्वार्थ मानव सेवार्थ को ध्यान में रखते हुए अलवर (राजस्थान) के राजीव गांधी राजकीय सामान्य चिकित्सालय में "स्वैच्छिक रक्तदान शिविर" लगाकर कर मनाया जा रहा है।

वहीं "रक्तदान शिविर" आयोजन से पहले श्री सुधीर चौधरी (पुलिस अधीक्षक, अलवर), श्री नितिन सांगवान (चेयरमैन, सरस डेरी अलवर, राजस्थान) एवं डॉ. मोनिका जैन - Blood Bank Medical Officer..Rajiv Gandhi General Hospital Alwar(Rajasthan)द्वारा रक्तदान शिविर आयोजन का पोस्टर विमोचन किया गया।

शिविर का आयोजन आदिशक्ति फाउंडेशन दिल्ली, रेड डोनर्स सोसायटी जयपुर और ओड समाज सभा समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा।

आज के इस विशेष अवसर पर मैं संस्था की संस्थापक होने के नाते कहना चाहती हूं आपके समर्थन और सहयोग के बिना मै यह सफर तय नहीं कर पाती।

आप सभी ने ना केवल निस्वार्थ भाव से संस्था में जनसेवा की बल्कि व्यक्तिगत रूप से भी मेरे साथ खड़े रहे, आपकी प्रोत्साहक बातें आपके विचारशील सुझाव और आपकी निरंतर सहायता ने मुझे हर चुनौती का सामना करने की ताकत दी है।

टीम वर्क का असली मतलब मैंने आप सभी के साथ काम करके सीखा है। हमारे साथ बिताए गए पलों, हमारे सामूहिक प्रयासों और हमारी उपलब्धियों ने इस यात्रा को यादगार बना दिया है। आप सभी ने हमेशा मुझे प्रेरित किया है और मेरी सफलता में अपना योगदान दिया है।

आपके साथ ने मुझे हमेशा गर्व महसूस करवाया है, आप सभी के समर्थन, प्रेरणा, और सहयोग के लिए मैं ह्रदय से आपका आभार प्रकट करती हूँ।

धन्यवाद!

सुषमा सिंह पंवार,
राष्ट्रीय अध्यक्ष/संस्थापक - आदिशक्ति फाउंडेशन दिल्ली।

ग्रामीण महिलाओं की हस्तकला को प्रोत्साहन ।अलवर स्थित करीब पांच गांवों की निवासी महिलाओं की हस्तकला को प्रोत्साहन देने के...
03/09/2025

ग्रामीण महिलाओं की हस्तकला को प्रोत्साहन ।

अलवर स्थित करीब पांच गांवों की निवासी महिलाओं की हस्तकला को प्रोत्साहन देने के लिए आदिशक्ति फाउंडेशन एवं ओड समाज सभा समिति द्वारा सराहनीय प्रयास किया जा रहा है।
आदिशक्ति फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सुषमा पंवार ने बताया कि ओड समाज सभा समिति द्वारा आदिशक्ति फाउंडेशन को ओड समाज की महिलाशक्ति के लिए रोजगार उपलब्ध करवाने हेतु कार्य करने के लिए आमंत्रित किया गया है। फाउंडेशन द्वारा अलग अलग पांच गांवों जैसे ग्राम पंचायत डावरी, चौमा, सहजपुर, बरवाड़ा आदि में ग्रामीण महिलाओं से उनकी रोजगार, शिक्षा और संबंधित समस्याओं को सुनकर उसका समाधान करने के लिए आदिशक्ति फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुषमा सिंह पंवार एवं राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष कश्मीर चंद मजोका द्वारा संवाद किया गया।
इन गाँवों की निवासी अधिकतर महिलाएं हस्तकौशल में निपुण है। दैनिक जीवन में ये महिलाएं सिलाई कढ़ाई, बुनाई के अलावा बांस, सरकंडे, रस्सी आदि से टोकरी, कटोरदान, सजावटी सामान, बंदनवार, गुलदस्ते, मिट्टी के कप, गिलास आदि कई प्रकार के बहुपयोगी सामान बनाती हैं।
आदिशक्ति फाउंडेशन उनकी हस्तकला को एक मंच प्रदान करके बिक्री हेतु बाजार उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। इससे महिलाओं को न केवल आर्थिक संबल मिलेगा बल्कि उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
अलवर स्थित ओड समाज सभा समिति अलवर, राजस्थान द्वारा आदिशक्ति फाउंडेशन को पूर्ण रूप से सहयोग देने का आश्वासन दिया गया है।
इस अवसर पर डावरी गांव के सरपंच पप्पू जी और भूतपूर्व सरपंच किशन जी, चौमा गांव के सरपंच गोरधन जी, फूल सुनार, बबली मजोका, सहजपुर से सरपंच हीरा मुडाई, पंच अशोक मुडाई, जयपाल मजोका, बड़वाड़ा गांव से नकुल मुडाई, अमृतलाल, सरदारी मुढ़ाई उपस्थित रहे। साथ ही सुमन पंवार, विजय कुमार मुड़ाई,रवि कुमार, बलवीर कुड़ावला, रीना, मीना, सुनीता का पूर्ण सहयोग रहा।

Address

Delhi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when AadiShakti Foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to AadiShakti Foundation:

Shortcuts

Share