Chand Bagh Youth Association RWA

Chand Bagh Youth Association RWA We works for colony cleanliness, waste management, tree plantation, and social awareness.

We coordinate with BSES, Delhi Jal Board, police, and all civic departments to ensure better services, safety, fostering a clean, green, and united community.

आज जनगणना को लेकर CM Shri School Khajuri Khas में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें चाँद बाग़ और श्री राम कॉलोनी की...
08/05/2026

आज जनगणना को लेकर CM Shri School Khajuri Khas में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें चाँद बाग़ और श्री राम कॉलोनी की सभी मस्जिदों के इमामों को आमंत्रित किया गया। बैठक में चाँद बाग़ की दोनों RWA के अध्यक्ष Aamir Khan और Nawabuddin भी मौजूद रहे।
बैठक का उद्देश्य आने वाले जुम्मे के खुतबे में लोगों को जनगणना के प्रति जागरूक करना और उन्हें सहयोग के लिए प्रेरित करना था। सभी इमामों ने खुशी के साथ इस पहल का समर्थन किया और आम जनता को जनगणना की अहमियत समझाने तथा इसमें सहयोग करने का भरोसा दिया। इस दौरान सेल्फ एन्यूमरेशन की ट्रेनिंग भी कराई गई।
इसके अलावा जनगणना टीम के अधिकारियों के साथ यह भी चर्चा हुई कि सभी मस्जिदों के बाहर जनगणना सहायता कैंप लगाए जाएं। साथ ही जहाँ राशन वितरण होता है और जहाँ अधिक पब्लिक गैदरिंग होती है, वहाँ भी कैंप लगाए जाएंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँच बनाई जा सके और जनगणना प्रक्रिया को आसान व सफल बनाया जा सके।
चाँद बाग़ RWA की ओर से भी सरकार की इस महत्वपूर्ण पहल में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया। RWA हमेशा से सरकार और प्रशासन के साथ मिलकर हर जनहित एवं विकास कार्य में सक्रिय सहयोग करती रही है और आगे भी करती रहेगी।

आज BSES द्वारा अनावश्यक WiFi की तारों को हटाया गया, जिससे खंभों पर लोड कम हुआ और इलाके की तारें साफ-सुथरी दिखाई देने लगी...
07/04/2026

आज BSES द्वारा अनावश्यक WiFi की तारों को हटाया गया, जिससे खंभों पर लोड कम हुआ और इलाके की तारें साफ-सुथरी दिखाई देने लगीं। यह कार्य CHAND BAGH RWA के प्रयासों से संभव हो पाया।

क्षेत्र की सफाई और व्यवस्था बनाए रखने के लिए RWA लगातार प्रयासरत है। सभी निवासियों से भी अनुरोध है कि ऐसे कार्यों में सहयोग करें।

Aaj Aman Committee ki baithak SHO Dayalpur, SHO Gokulpuri aur ACP sahab ke saath safalta se sampann hui. Is mauke par Am...
14/02/2026

Aaj Aman Committee ki baithak SHO Dayalpur, SHO Gokulpuri aur ACP sahab ke saath safalta se sampann hui. Is mauke par Aman Committee ke Founder Asgar Ali Saifi aur Zila Adhyaksh Kamruddin Saifi bhi upasthit rahe. Shetra me shanti aur suraksha ko lekar sakaratmak charcha hui – saath milkar aman banaye rakhenge. 🤝

31/01/2026
25/10/2025

@

📅 25/10/2025 | जन  सुनवाई @खजूरीआज RWA चाँद बाग यूथ एसोसिएशन एवं निगम पार्षद श्री अमिल मालिक के सहयोग से, SDM सीलमपुर श्...
25/10/2025

📅 25/10/2025 | जन सुनवाई @खजूरी

आज RWA चाँद बाग यूथ एसोसिएशन एवं निगम पार्षद श्री अमिल मालिक के सहयोग से, SDM सीलमपुर श्री नितीश रावत की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण जन सुनवाई सम्पन्न हुई, जिसमें 23 विभागों के अधिकारी शामिल हुए।

मुख्य बिंदु:
🔹 क्षेत्र में सफाई व्यवस्था और स्कूलों की सुरक्षा को लेकर चर्चा।
🔹 कॉलोनी से अवैध पार्किंग हटाने पर जोर।
🔹 दिल्ली जल बोर्ड से गंदे पानी की शिकायतों के समाधान हेतु पहल।
🔹 BSES से बिजली के तार दुरुस्त करने व अनावश्यक तारों को हटाने की मांग।
🔹 फ्लड विभाग के साथ नाला रोड के निर्माण व टूटी दीवार की मरम्मत पर वार्तालाप।
🔹 चाँद बाग कॉलोनी में मेडिकल सुविधा की कमी को लेकर प्राथमिक चिकित्सा केंद्र शुरू करने पर विशेष चर्चा।

यह जन सुनवाई क्षेत्र के विकास, स्वच्छता, सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम रही।

ुनवाई ्या_समाधान 💪✨

*आज दिनाँक 11 सितम्बर 2025 चांद बाग यूथ एसोसिएशन आर.डब्ल्यू.ए टीम एव मलेरिया डिपार्टमेंट हेल्थ इंस्पेक्टर साहब द्वारा मच...
11/09/2025

*आज दिनाँक 11 सितम्बर 2025 चांद बाग यूथ एसोसिएशन आर.डब्ल्यू.ए टीम एव मलेरिया डिपार्टमेंट हेल्थ इंस्पेक्टर साहब द्वारा मच्छरओ के प्रकोप को देखते हुए चाँद बाग़ D-1 अग़वाड़ी केंद्र / चाँद बाग़ F-9 MCD स्कूल मैंन 25 फ़ीट रोड एव धागा मार्किट चाँद बाग / F-16 स्कूल वाली गली / चाँद बाग / चाँद बाग मिट मार्किट / E ब्लॉक गली नंबर 9-10-11-12-13 कुछ अन्य गलियों में फॉगिंग कराई गई जिससे मच्छर खत्म हो जाए और डेंगू,मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों से बचाव हो सके ।*

*ये कार्य पुरे चाँद बाग़ वार्ड मे होगा मे आप सभी चाँद बाग़ निवासीयों से अनुरोध करता हूँ धैर्य बनाये रखे*

*🙏आप सभी का सहयोग की हमारी सब से बड़ी ताकत है 🙏*

*आज दिनाँक 10 सितम्बर 2025 चांद बाग यूथ एसोसिएशन आर.डब्ल्यू.ए टीम एव मलेरिया डिपार्टमेंट द्वारा मच्छरओ के प्रकोप को देखत...
10/09/2025

*आज दिनाँक 10 सितम्बर 2025 चांद बाग यूथ एसोसिएशन आर.डब्ल्यू.ए टीम एव मलेरिया डिपार्टमेंट द्वारा मच्छरओ के प्रकोप को देखते हुए आज चाँद बाग़ वार्ड F ब्लॉक की गलियों में फॉगिंग कराई गई जिससे मच्छर खत्म हो जाए और डेंगू,मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों से बचाव हो सके ।*

*ये कार्य पुरे चाँद बाग़ वार्ड मे होगा मे आप सभी चाँद बाग़ निवासीयों से अनुरोध करता हूँ धैर्य बनाये रखे*

*🙏आप सभी का सहयोग की हमारी सब से बड़ी ताकत है 🙏*

"आज MCD स्कूल में मीटिंग ली, जहाँ शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यालय की समस्याओं पर स्टार टीचर्स से सार्थक चर्चा हुई। साथ ही...
06/09/2025

"आज MCD स्कूल में मीटिंग ली, जहाँ शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यालय की समस्याओं पर स्टार टीचर्स से सार्थक चर्चा हुई। साथ ही स्वच्छता ड्राइव के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें प्रिंसिपल और पूरे स्टाफ का बेहतरीन सहयोग रहा। 🌿📚✨

"

Meeting under the chairmanship of Sh Rajiv Ranjan, ADM North East Delhi on 25.08.2025 to discuss action plan calendar, A...
26/08/2025

Meeting under the chairmanship of Sh Rajiv Ranjan, ADM North East Delhi on 25.08.2025 to discuss action plan calendar, Action Taken Report & Inter-departmental issues on ongoing Swachhta Drive as a part of 20 days city-wide cleanliness Drive

दिनांक 23 अगस्त 2025R. W. A चाँद बाग यूथ एसोसिएशन टीम ने SDM सीलमपुर द्वारा आयोजित जनसुनवाई केम्प में हिस्सा लिया और चाँ...
25/08/2025

दिनांक 23 अगस्त 2025
R. W. A चाँद बाग यूथ एसोसिएशन टीम ने SDM सीलमपुर द्वारा आयोजित जनसुनवाई केम्प में हिस्सा लिया और चाँद बाग़ एरिया मे आरही दिल्ली जल बोर्ड / BSES यमुना पावर / MCD डिपार्टमेंट /दिल्ली मेट्रो डिपार्टमेंट / फ्लड डिपार्टमेंट द्वारा चल रही दिक्कत परेशानीयों को बताया और जल्द से जल्द समाधान करने का अनुरोध किया जिसको SDM साहब और डिपार्टमेंट ने ध्यान से सुना और समाधान करने आश्वासन दिया

Address

Delhi
110094

Telephone

+919711103578

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Chand Bagh Youth Association RWA posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Chand Bagh Youth Association RWA:

Share