Ummah Seva Trust

Ummah Seva Trust Ummah Seva Trust is a NGO

22/04/2026
लखनऊ के विकास नगर में हाल ही में भीषण आग लगने से पूरा इलाका बुरी तरह प्रभावित हो गया। इस कठिन समय में उम्माह सेवा ट्रस्ट...
22/04/2026

लखनऊ के विकास नगर में हाल ही में भीषण आग लगने से पूरा इलाका बुरी तरह प्रभावित हो गया। इस कठिन समय में उम्माह सेवा ट्रस्ट ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। ट्रस्ट की ओर से जरूरतमंदों को खाने-पीने का सामान, बाल्टियाँ, नकद सहायता और अन्य आवश्यक वस्तुएँ वितरित की गईं।

लगभग 500 से अधिक प्रभावित लोगों तक उम्माह सेवा ट्रस्ट ने तुरंत राहत सामग्री पहुँचाई और उनकी मदद की। गौरतलब है कि उम्माह सेवा ट्रस्ट पिछले दो वर्षों से लगातार ऐसे मौकों पर जरूरतमंदों की सेवा में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

16/03/2026

ऐसे ज़रूरतमंदों की मदद जरूर कीजि

16/03/2026

इनका नाम मोहम्मद ज़ाहिद है। ये एक मेहनती रिक्शा चालक हैं । दो दिन पहले तिकोना पार्क के पास इनका रिक्शा अचानक पलट गया, जिससे इनका हाथ बुरी तरह टूट गया और ये गंभीर रूप से घायल हो गए।
उसी समय मिल्लत टाइम्स के चीफ एडिटर शम्स तबरेज़ क़ासमी वहाँ से गुज़र रहे थे। उन्होंने इंसानियत दिखाते हुए तुरंत इन्हें अल शिफा हॉस्पिटल में भर्ती कराया और इनके इलाज की व्यवस्था करवाई। डॉक्टरों ने बताया है कि इनके हाथ के ऑपरेशन के लिए लगभग 70,000 रुपये का खर्च आएगा।
मोहम्मद ज़ाहिद एक गरीब मेहनतकश इंसान हैं और इस मुश्किल समय में उन्हें हमारी मदद की बहुत ज़रूरत है। आप सभी से दिल से गुज़ारिश है कि आगे बढ़कर इनकी मदद करें, ताकि ये जल्द ठीक होकर फिर से अपने बच्चों का सहारा बन सकें।

13/03/2026

ये मोहम्मद ज़ाहिद हैं, जो बटला हाउस में रिक्शा चलाकर अपने परिवार की रोज़ी-रोटी चलाते हैं। आज रात लगभग 2 बजे जामिया मिल्लिया इस्लामिया मेट्रो स्टेशन के सामने अचानक उनका रिक्शा पलट गया, जिसके कारण उनका हाथ टूट गया और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।

उम्माह सेवा ट्रस्ट की टीम ने तुरंत मौके पर पहुँचकर उन्हें अस्पताल पहुँचाया और उनके इलाज की व्यवस्था शुरू कर दी है। मोहम्मद ज़ाहिद के परिवार में उनकी पत्नी और तीन छोटे बच्चे हैं, जो इस समय गंभीर परेशानी और आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं।

ऐसी नाज़ुक घड़ी में आपकी तुरंत मदद उनके लिए बहुत बड़ा सहारा बन सकती है। आप उम्माह सेवा ट्रस्ट के माध्यम से मोहम्मद ज़ाहिद और उनके परिवार तक अपनी सहायता पहुँचा सकते हैं।

अल्लाह तआला आपके सहयोग को कबूल फरमाए और मोहम्मद ज़ाहिद को जल्द से जल्द पूरी सेहत अता करे। आमीन।

05/03/2026

Aise zarurat mando ki madad zaroor kare.

05/03/2026

Aise bebas aur lachar insaan ki madad kare…

Address

Delhi
110025

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ummah Seva Trust posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share