20/02/2026
क्या होता है, जब ज़मीनी हौसला मिलता है Coporate Vision से : Hughes में एक यादगार दिन।
Hughes Communications India ने छोटी और कोमल के लिए अपने दरवाज़े और दिल दोनों खोले। यह देखना एक शक्तिशाली क्षण था कि कैसे पूरे भारत के Hughes ऑफिस से 25 से अधिक टीम सदस्य — ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से — उनकी बदलाव की कहानियां सुनने के लिए हमारे साथ जुड़े।
छोटी और कोमल के लिए, यह दौरा सिर्फ एक मुलाकात से बढ़कर था; यह एक नई दुनिया की ओर खुलने वाली खिड़की थी। कॉर्पोरेट कार्यालय में घूमना और Hughes के professionals से उनकी आकांक्षाओं को नई उड़ान मिली है, खास तौर पर वहाँ पर कार्यरत women leaders से मिलकर ।
हम Hughes की टीम — रेखा, आशीष, मुकेश, सरोज, तपन, रोहित, अनुपम, रीना, निपुण और उन सभी सदस्यों के प्रति दिल से आभारी हैं जिनका नाम शायद हमसे छूट गया हो। आपने जिस आत्मीयता और खुलेपन से उनका स्वागत किया, उसने उन्हें पूरे समय सम्मानित, सुना हुआ और बेहद सहज महसूस कराया।
विशेष धन्यवाद लीना भार्गव का । जो इसके पीछे की मुख्य शक्ति थी, जिन्होंने इस योजना को कार्यान्वित करके सफल बनाया। साथ मिलकर, हम दो दुनियाओं को जोड़ रहे हैं और हर महिला के लिए 'आवाज़ और चुनाव' (Voice and Choice) को बढ़ावा दे रहे हैं।
Hughes