Jan Garjan News

Jan Garjan News सच की आवाज़, जनता के साथ
देश, समाज और जनहित से जुड़ी हर बड़ी खबर सबसे पहले।
निष्पक्ष • विश्वसनीय • तेज़
📩 समाचार, विज्ञापन एवं सहयोग हेतु संपर्क करें

05/10/2026

जंतर-मंतर पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप

महिला पत्रकार ने पुलिस अधिकारी पर सीने पर हाथ मारने का आरोप लगाया। घटना के विरोध में सैकड़ों पत्रकार FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं।

04/10/2026

नेहा बोरा को ले जा रही पुलिस गाड़ी पर चढ़ीं महिला प्रदर्शनकारी।
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए इसे हिरासत नहीं, बल्कि ‘किडनैप’ बताया। मौके पर जमकर हंगामा और नारेबाजी हुई।

04/10/2026

महिला पत्रकार से बदसलूकी के आरोप पर FIR की मांग को लेकर पत्रकारों ने संसद मार्ग थाने का घेराव किया। आरोप है कि पुलिस 14 दिन की जांच की बात कह रही है और पत्रकारों को डिटेन करने की चेतावनी दी जा रही है।

FIR की मांग पर डिटेन की धमकी क्यों?

02/10/2026

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद AISA अध्यक्ष नेहा बोरा ने सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा—“अभी तो बीस बसें भरी हैं, दो हजार बसें भरनी पड़ेंगी… बीस लाख लोगों को डिटेन करना पड़ेगा।”

देखिए नेहा बोरा का पूरा बयान 👇

01/10/2026

कौशांबी में शिवाजी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन!
“विद्यालय प्रशासन हाय-हाय” और “हमारी मांगें पूरी करो” के नारों के साथ छात्रों ने सड़क पर उतरकर ब्लॉक परिसर में प्रदर्शन किया।

छात्रों ने स्कूल में साफ-सफाई की कमी और शिक्षकों के कथित बदसलूकी के आरोप लगाए। छात्रों ने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई की मांग की।

30/09/2026

Gen-Z के तेवर!

पुलिसकर्मी से बहस करती युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। वीडियो में युवती पुलिसकर्मी से कहती नजर आ रही है— “वर्दी उतारकर बात करो।”

30/09/2026

महिला सुरक्षा सत्र चाहिए, अभी चाहिए!”

दिल्ली यूनिवर्सिटी में छात्रों ने महिला सुरक्षा को लेकर आवाज बुलंद की। छात्रों ने संसद में महिला सुरक्षा के मुद्दे पर तुरंत विशेष सत्र बुलाने की मांग की।

28/09/2026

नेपाल में भारी बारिश से तबाही!
बाढ़ और लैंडस्लाइड में 3 दिनों में 24 मौतें, 14 लोग लापता। 747 परिवार प्रभावित और 143 मकान क्षतिग्रस्त। कई इलाकों में हालात गंभीर।

27/09/2026

मथुरा के बरसाना स्थित श्री राधा रानी मंदिर में दान-दक्षिणा को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। श्रद्धालुओं से मारपीट के आरोप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किया जा रहा है। घटना को लेकर श्रद्धालुओं में नाराजगी है।

26/09/2026

महराजगंज कोर्ट परिसर में महिलाओं के साथ मारपीट का वीडियो वायरल!

अदालत के अंदर महिलाओं को जमीन पर पटककर पीटने का आरोप, जबकि पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद नजर आए। घटना ने कोर्ट की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

वीडियो सामने आने के बाद कार्रवाई और जवाबदेही को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

Address

Delhi
Delhi
110035

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jan Garjan News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share