Maharaja Agrasena(महाराजा अग्रसेन)

  • Home
  • India
  • Delhi
  • Maharaja Agrasena(महाराजा अग्रसेन)

Maharaja Agrasena(महाराजा अग्रसेन) महाराजा अग्रसेन अग्रवालों के कुलपिता हैं

महाराज अग्रसेन, अग्रवाल अर्थात वैश्य समाज के जनक कहे जाते हैं | अग्रसेन जी का जन्म क्षत्रिय समाज में हुआ था | उस समय आहुति के रूप में पशुओं की बलि दी जाती थी, जिसे अग्रसेन महाराज पसंद नहीं करते थे और इस कारण उन्होंने क्षत्रिय धर्म त्याग कर वैश्य धर्म स्वीकार किया था | कुल देवी लक्ष्मी जी के मतानुसार उन्होंने अग्रवाल समाज की उत्त्पत्ति की इस प्रकार वे अग्रवाल समाज के जन्मदाता देव माने जाते हैं |इन्

होने व्यापारियों के राज्य की स्थापना की थी | यह उत्तरी भाग में बसाया गया था जिसका नाम अग्रोहा पड़ा था | अग्रवाल समाज के लिए अठारह गौत्र का जन्म इनके अठारह पुत्रो के द्वारा ऋषियों के सानिध्य अठारह यज्ञों द्वारा किया गया था |

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीनियर आईपीएस अफसर राकेश अग्रवाल को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के महानिदेशक पद का अतिरिक्त प्र...
03/01/2026

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीनियर आईपीएस अफसर राकेश अग्रवाल को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के महानिदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

अग्रवाल समाज का अंतरराष्ट्रीय गौरव भादरा (छानीबड़ी) की धरती पर जन्मे स्वर्गीय श्री ओमप्रकाश गोयल जी की पुण्य स्मृति मेंन...
27/12/2025

अग्रवाल समाज का अंतरराष्ट्रीय गौरव

भादरा (छानीबड़ी) की धरती पर जन्मे स्वर्गीय श्री ओमप्रकाश गोयल जी की पुण्य स्मृति में
नेपाल सरकार द्वारा ₹10 का डाक टिकट जारी किया जाना
पूरे अग्रवाल समाज के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।

यह सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं,
बल्कि उन मूल्यों का है—
सेवा, संस्कार और समाज के प्रति समर्पण,
जो सदैव अग्रवाल समाज की पहचान रहे हैं।

🙏 ऐसे महापुरुषों पर गर्व है
और उनकी प्रेरणा आने वाली पीढ़ियों को मार्ग दिखाती रहेगी।

जय अग्रवाल समाज | गौरव की अनुभूति 🌸

अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक बुवानीवाला जी ने समाज के प्रतिनिधियों के साथ नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गा...
26/12/2025

अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक बुवानीवाला जी ने समाज के प्रतिनिधियों के साथ नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी से मुलाकात कर समाज व व्यापार की समस्याओं को उनके समक्ष रखकर गहन चिंतन व मंथन किया।
इस दौरान श्री राहुल गांधी जी ने प्रत्येक विषय को बारीकि के साथ सुना और समाज की समस्याओं को सदन से लेकर सडक़ तक पुरजोर तरीके से उठाने का आश्वासन दिया।
इस दौरान अंकुश जैन, मुदीत अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, नीतिन अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य साथ रहें।

19 साल की उम्र में भारत की बेटी नंदनी अग्रवाल ने इतिहास रच दिया है वो भारत की सबसे कम उम्र की महिला CA बन गई है.मध्य प्र...
07/11/2025

19 साल की उम्र में भारत की बेटी नंदनी अग्रवाल ने इतिहास रच दिया है वो भारत की सबसे कम उम्र की महिला CA बन गई है.

मध्य प्रदेश के मुरैना की नंदिनी अग्रवाल ने 13 साल की उम्र में 10वीं और 15 साल में 12वीं पास करी जिसके बाद CA फाइनल परीक्षा में AIR 1 (ऑल इंडिया रैंक 1) हासिल की और 19 साल की उम्र में सबसे कम उम्र की महिला CA बनकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है.

22/09/2025

महाराजा श्री अग्रसेन जी की जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं

22/09/2025
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने अश्विनी वैष्णव से प...
01/07/2025

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने अश्विनी वैष्णव से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के नाम को बदलने की मांग की है। सीएम रेखा गुप्ता ने प्रस्ताव दिया है कि स्टेशन का नाम महाराजा अग्रसेन रेलवे स्टेशन रखा जाए। इसे लेकर रेखा गुप्ता का कहना है कि महाराजा अग्रसेन समाज सेवा, समानता और न्याय के प्रतीक हैं। इसलिए उनके सम्मान में यह नामकरण उपयुक्त होगा। बता दें कि रेखा गुप्ता ने 19 जून को इस पत्र को लिखा था, जिसकी जानकारी अब जाकर सार्वजनिक हुई है।

08/05/2025
लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी आगरा में महाराजा अग्रसेन सेवा समिति द्वारा नवनिर्मित “स्वास्थ्य सेवा संस्थान” के लोकार्...
24/03/2025

लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी आगरा में महाराजा अग्रसेन सेवा समिति द्वारा नवनिर्मित “स्वास्थ्य सेवा संस्थान” के लोकार्पण समारोह में उपस्थित हुए, तथा सेवा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले गणमान्यों का सम्मान किया।

लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने कहा कि "एक ईंट और एक सिक्के" की परम्परा चलाकर सहकार का मार्ग दिखाने वाले महाराजा अग्रसेन जी का जीवन सहयोग और सेवा का पर्याय है। वे मानवता के महान प्रतीक थे, जिनकी शासन प्रणाली और सामाजिक दृष्टिकोण आज भी हमें प्रेरित करते हैं।
उन्होंने विश्वास जताया कि आगरा में समिति द्वारा नवनिर्मित स्वास्थ्य भवन जनकल्याण का सशक्त माध्यम बनेगा।

20/02/2025

दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर आदरणीय श्रीमती रेखा गुप्ता जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

19/02/2025

रेखा गुप्ता जी को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎊

सावधान रहें !
07/02/2025

सावधान रहें !

Address

Delhi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Maharaja Agrasena(महाराजा अग्रसेन) posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Maharaja Agrasena(महाराजा अग्रसेन):

Share