08/10/2026
NHRACACB संस्थापक: मोहित गुप्ता जी की भाजयुमो झारखंड प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज जी से विशेष मुलाक़ात, ब्यूरो को सहयोग और समर्थन का मिला भरोसा
झारखंड प्रवास के दौरान ‘नेशनल ह्यूमन राइट्स एंटी क्राइम एंड एंटी करप्शन ब्यूरो (NHRACACB)’ के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा विख्यात मानवतावादी नेता, आदरणीय मोहित गुप्ता जी ने भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष माननीय शशांक राज जी से उनके कार्यालय में आत्मीय भेंट एवं सौहार्दपूर्ण मुलाक़ात की। दोनों के बीच की आत्मीयता, पारस्परिक सम्मान और सकारात्मक संवाद ने इस मुलाक़ात को विशेष बना दिया।
इस अवसर पर मोहित गुप्ता जी ने शशांक राज जी को शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा NHRACACB की ओर से ‘सम्मान एवं प्रशंसा का प्रतीक-सम्मान’ प्रदान किया। यह सम्मान उनके प्रति आदर, शुभेच्छा और सामाजिक सरोकारों के प्रति सम्मान की भावना का प्रतीक रहा।
मुलाक़ात के दौरान जनहित, युवाओं की भूमिका, मानवाधिकार, सामाजिक सरोकार एवं समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई। बातचीत के दौरान शशांक राज जी ने मोहित गुप्ता जी एवं ब्यूरो के कार्यों के प्रति अपना सहयोग और समर्थन व्यक्त करते हुए साथ खड़े रहने की भावना व्यक्त की।
इस आत्मीय अवसर पर ब्यूरो की ओर से झारखंड राज्य समन्वयक श्री रघुनंदन उरांव जी एवं कर्नाटक राज्य प्रभारी श्री संजीव गिरी जी उपस्थित रहे। यह मुलाक़ात सम्मान से शुरू होकर विश्वास, संवाद और सहयोग के एक मजबूत रिश्ते की खूबसूरत झलक बनकर सामने आई।