24/01/2026
"एकैवाहं जगत्यत्र द्वितीया का ममापरा"
श्री गणेशाय नमः
श्री श्री 108 महाशक्ति महालक्ष्मी पिताम्बरा
सर्वविध 27 कुण्डीय महायज्ञ
प्रिय आत्मन्
समृद्ध, स्वर्णिम बिहार एवं शक्ति-सम्पन्न अखण्ड भारत के दृढ़ सनातन संकल्प की सिद्धि हेतु सनातन रक्षा वाहिनी जनपद के समस्त बहन-भाइयों को
महाशक्ति सनातन धर्म महोत्सव में सादर आमंत्रित करती है।
आपकी गरिमामयी उपस्थिति एवं सहयोग से इस दिव्य आयोजन की सफलता एवं सार्थक होगी ।
विश्वेश्वरि त्वं परिपासि विश्वं विश्वात्मिका धारयसीति विश्वम् ।
विश्वेशवन्द्या भवती भवन्ति विश्वाश्रया ये त्वयि भक्तिनम्राः ।।
भारतीय सनातन सांस्कृतिक उद्देश्यों की सार्थकता सिद्ध करने,
विश्व शांति, राष्ट्र कल्याण एवं समृद्ध बिहार के सनातन संकल्प की पूर्ति हेतु
महाशक्ति महालक्ष्मी पिताम्बरा की कृपा प्राप्ति के लिए
सर्वविध 27 दिव्य कुण्डीय महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।
आदि काल से यज्ञ, हवन एवं आहुतियाँ प्रकृति में सन्तुलन बनायें रखने का सिद्ध सनातनी सिद्धांत है जो हमें विश्व गुरु बनाती हैं हम धर्म की रक्षा के लिए तत्पर हैं ।
अंग भूमि सनातन काल से ही एक दिव्य एवं आध्यात्मिक स्थल रही है।
लोक कल्याणार्थ समय - समय पर ऐसे आयोजन होते रहें है।
इसी दिव्य परम्परा में हम पुनः इस महायज्ञ का साक्षी बनें।
तिथिः - 23 मार्च 2026 से पंचमी चैत्र शुक्ल पक्ष से पूर्णिमा 1 अप्रैल 2026 तक ।
आयोजन स्थल :-
अंग भूमि भागलपुर
बुढ़ानाथ मंदिर मैदान अथवा सैंडिश कम्पाउंड में सम्पन्न कराना
सनातन दृष्टि से परम आवश्यक एवं कल्याणकारी है।
पीताम्बरा महालक्ष्मी सृष्टिस्थितिलयात्मिका
ब्रह्मविष्णुमहेशाद्यैः सेविताम् जननी परा ।
ब्रह्मविद्या ब्रह्मशक्तिः त्रैलोक्य स्तम्भनकारणी
प्रणमामि महादुर्गे त्राहि माम् शरणागतम् ॥
आयोजक मंडल
समस्त स्थानीय नागरिक अंग भूमि भागलपुर
सनातन रक्षा वाहिनी
स्मार्त्त अथर्वाचार्य , आचार्य जीवानंद त्रिक
+917004977365