Hindu Yuva Vahini

Hindu Yuva Vahini Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Hindu Yuva Vahini, Non-Governmental Organization (NGO), Delhi.
(3)

हिन्दू युवा वाहिनी सनातन धर्म, हिन्दुत्व, राष्ट्रवाद, गौ सेवा, सामाजिक सेवा एवं युवा जागरण के लिए समर्पित संगठन। माँ भारती की सेवा और सांस्कृतिक उत्थान हेतु कार्यरत। भारत सरकार द्वारा रजिस्टर्ड एवं ट्रेडमार्क प्राप्त संगठन। About
Privacy and legal info

हिन्दू युवा वाहिनी ® एक राष्ट्रवादी संगठन हैं | अपने कड़ी लगन, दृढ़ निश्चय और कड़ी परिश्रम से मात्र कुछ वर्षों के कम समय में ही हिन्दू युवा वाहिन

ी ® ने भारत के सनातनियों का विश्वास प्राप्त किया है। आज हिन्दू युवा वाहिनी ® भारत के हर राज्य में है।

हिन्दू युवा वाहिनी ® माँ भारती को समर्पित एक सामाजिक,सांस्कृतिक एवं राष्ट्रवादी संगठन है, जो मुख्यतः समाज के हितों की रक्षा के लिए कार्यरत है।

हमारे मुख्य उद्देश्य एवं लक्ष्य :
सभी राष्ट्रवादी भाइयो को जागरूक करना और संगठित करना।
गौ रक्षा
गौ सेवा
संत सम्मेलन
एक देश एक विधान
सबको शिक्षा का अधिकार

हिन्दु युवा वाहिनी एक रजिस्टर्ड और ट्रेडमार्क्ड संगठन है। संगठन का रजिस्ट्रेशन नंबर S-1874/dist-North-East/2018 है तथा ट्रेडमार्क नंबर 5046976 है

11/08/2026

🌧️🚩 5 घंटे लेट हुई फ्लाइट… रात के 2 बजे… तेज़ बारिश और कोलकाता की सड़कों पर पानी ही पानी, फिर भी एयरपोर्ट पर सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी डटे रहे!

हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रम सिंह राठौड़ जी के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं का यह अभूतपूर्व समर्पण पश्चिम बंगाल में संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की निष्ठा का जीवंत प्रमाण है। 🚩

श्रीमती पूजा यादव जी के नेतृत्व एवं श्री सुचित कृष्णन कुट्टी जी के मार्गदर्शन में पश्चिम बंगाल में संगठन निरंतर मजबूत हो रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रम सिंह राठौड़ जी के निरंतर प्रयासों ने संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा प्रदान की है।

🌧️ बारिश नहीं रोक सकी,
रात नहीं रोक सकी,
5 घंटे की देरी नहीं रोक सकी—
क्योंकि कार्यकर्ताओं का संकल्प अडिग है। 🚩

यही है हिंदू युवा वाहिनी की संगठन शक्ति,
यही है कार्यकर्ताओं का अटूट समर्पण और विश्वास।

पश्चिम बंगाल के सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को इस आत्मीय स्वागत के लिए हृदय से आभार एवं साधुवाद। 🙏🚩

MYogiAdityanath
Gorakhnath Mandir
श्री मां बगलामुखी परिवार
Rreena N Singh
Suvendu Adhikari
Dr. Vikram Singh Rathore
Vinod Mahendru
Virendra Singh Tomar

11/08/2026

ॐ नमः शिवाय 🔱

समस्त हिंदू युवा वाहिनी परिवार की ओर से आप सभी को शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

देवों के देव महादेव की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और शक्ति का संचार हो।
हर हर महादेव! 🚩🔱

#महाशिवरात्रि #हरहरमहादेव #ॐनमःशिवाय #हिंदूयुवावाहिनी
MYogiAdityanath
Gorakhnath Mandir
श्री मां बगलामुखी परिवार
Dr. Vikram Singh Rathore
Rreena N Singh
Virendra Singh Tomar

हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रम सिंह राठौड़ जी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री वीरेंद्र सिंह तोमर जी आज स...
10/08/2026

हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रम सिंह राठौड़ जी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री वीरेंद्र सिंह तोमर जी आज संगठन विस्तार, कार्यकर्ता संवाद एवं आगामी कार्ययोजना को गति देने के उद्देश्य से पश्चिम बंगाल प्रवास के लिए कोलकाता की ओर प्रस्थान कर रहे हैं।

पश्चिम बंगाल की धरती पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद, संगठन की गतिविधियों की समीक्षा तथा विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।

संगठन विस्तार • कार्यकर्ता संवाद • राष्ट्र सेवा

🚩 हिंदू युवा वाहिनी — सेवा, संस्कार और संगठन 🚩

#हिंदूयुवावाहिनी #पश्चिमबंगालप्रवास #कोलकाता #संगठनविस्तार #कार्यकर्तासंवाद
MYogiAdityanath
Gorakhnath Mandir
Suvendu Adhikari
West Bengal Police
Dr. Vikram Singh Rathore
श्री मां बगलामुखी परिवार

आज देहरादून में आयोजित हिंदू युवा वाहिनी के संगठन विस्तार कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रम सिंह राठौड़ जी की ग...
09/08/2026

आज देहरादून में आयोजित हिंदू युवा वाहिनी के संगठन विस्तार कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रम सिंह राठौड़ जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र तोमर जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री विकास त्यागी जी सहित संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मातृशक्ति एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और उत्साह का परिचय दिया। संगठन विस्तार एवं समाज सेवा के संकल्प के साथ कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

एकजुट हिंदू समाज — सशक्त संगठन — सेवा और संस्कार हमारा संकल्प। 🚩

#हिंदूयुवावाहिनी #संगठनविस्तार #देहरादून #मातृशक्ति
MYogiAdityanath
Pushkar Singh Dhami
Gorakhnath Mandir
fans
श्री मां बगलामुखी परिवार
Shri Mahant Dr. Ravindra Puri

🎉🚩 जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🚩🎉हिंदू युवा वाहिनी पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री अमित त्यागी जी को हि...
09/08/2026

🎉🚩 जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🚩🎉

हिंदू युवा वाहिनी पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री अमित त्यागी जी को हिंदू युवा वाहिनी परिवार की ओर से जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

प्रभु श्रीराम एवं पूज्य संत-महात्माओं की कृपा से आपका जीवन स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु हो तथा आप इसी प्रकार संगठन, समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य करते रहें।

ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता एवं यश प्राप्त हो और आपके नेतृत्व में संगठन निरंतर नई ऊँचाइयों को प्राप्त करे।

जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ! 🎂🚩

जय श्री राम 🚩
जय हिंदू युवा वाहिनी 🚩
Dr. Vikram Singh Rathore
Vinod Mahendru
श्री मां बगलामुखी परिवार
Virendra Singh Tomar
Amit Tyagi

09/08/2026

🚩 पूज्य महाराज श्री हमारे प्रेरणास्रोत थे, हैं और सदैव रहेंगे 🚩

पूज्य महाराज श्री Yogi Adityanath जी हिंदू युवा वाहिनी के लिए केवल एक नाम नहीं, बल्कि प्रेरणा, आदर्श और विचारधारा के स्रोत हैं। उन्हीं के आदर्शों से प्रेरणा लेकर आज हिंदू युवा वाहिनी देशभर में समाजसेवा, राष्ट्रसेवा और सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए कार्य कर रही है।

महाराज श्री के नेतृत्व में हिंदू युवा वाहिनी में कार्य कर चुके सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी हमारे अपने भाई हैं। संगठन किसी व्यक्ति के विरुद्ध नहीं है। संगठन केवल उन लोगों के विरुद्ध खड़ा होता है, जो पूज्य महाराज जी के नाम अथवा छवि का दुरुपयोग कर समाज में भ्रम फैलाते हैं या समाज-विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देते हैं।

⚠️ सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

पूज्य महाराज श्री को लेकर किसी भी प्रकार की प्रेस विज्ञप्ति, आधिकारिक बयान अथवा सार्वजनिक संगठनात्मक वक्तव्य जारी करने से पूर्व राष्ट्रीय कार्यालय की लिखित अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

राष्ट्रीय कार्यालय की लिखित अनुमति के बिना पूज्य महाराज श्री के नाम से अथवा उनसे संबंधित कोई भी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति या संगठनात्मक बयान जारी करना संगठनात्मक अनुशासनहीनता माना जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की स्वयं की होगी।

सभी पदाधिकारी यह भी ध्यान रखें कि पूज्य महाराज श्री वर्तमान में हिंदू युवा वाहिनी में किसी संगठनात्मक पद पर नहीं हैं। अतः उनके नाम का ऐसा प्रयोग न किया जाए जिससे समाज में यह भ्रम उत्पन्न हो कि संगठन का कोई वर्तमान निर्णय, नियुक्ति अथवा गतिविधि उनके निर्देश पर हो रही है।

महाराज श्री हमारे आदर्श थे, हैं और सदैव रहेंगे। हमारा दायित्व है कि उनके आदर्शों पर चलते हुए निस्वार्थ भाव से समाजसेवा, राष्ट्रसेवा और सनातन की सेवा करें।

जो वास्तव में महाराज श्री का सम्मान करते हैं, वे उनके आदर्शों को आगे बढ़ाएँ, उनके नाम का उपयोग व्यक्तिगत स्वार्थ अथवा भ्रम उत्पन्न करने के लिए नहीं।

🚩 व्यक्ति नहीं, विचार महत्वपूर्ण है।
🚩 नाम नहीं, आदर्श महत्वपूर्ण हैं।
🚩 सेवा ही हमारा संकल्प है।

जय श्री राम 🚩
जय हिंदू युवा वाहिनी 🚩
MYogiAdityanath
Gorakhnath Mandir
Samar Bahadur Singh
Bhaskar Tiwari Ranu
Vinod Mahendru
Virendra Singh Tomar
Amit Tyagi
Rreena N Singh
Dr. Vikram Singh Rathore

08/08/2026

📢 राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का आगामी प्रवास कार्यक्रम

हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रम सिंह राठौड़ जी का आगामी संगठनात्मक प्रवास निम्नानुसार रहेगा—

📍 08–09 अगस्त — देहरादून, उत्तराखंड
📍 10–16 अगस्त — पश्चिम बंगाल

इस प्रवास के दौरान संगठनात्मक बैठकों, कार्यकर्ताओं से संवाद एवं विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता के माध्यम से संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने का प्रयास किया जाएगा।

🚩 संगठन • सेवा • संस्कार • सनातन 🚩


MYogiAdityanath
Gorakhnath Mandir
Pushkar Singh Dhami
Suvendu Adhikari
Uttarakhand Police
West Bengal Police
Rreena N Singh
श्री मां बगलामुखी परिवार

हिंदू युवा वाहिनी के संगठन विस्तार एवं सेवा कार्यों से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर जन-जन तक पहुँचाने के लिए स...
03/08/2026

हिंदू युवा वाहिनी के संगठन विस्तार एवं सेवा कार्यों से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर जन-जन तक पहुँचाने के लिए समस्त प्रिंट मीडिया के पत्रकार बंधुओं एवं समाचार पत्रों का हार्दिक धन्यवाद।

आपकी निष्पक्ष एवं सकारात्मक पत्रकारिता समाज को सही दिशा देने के साथ-साथ संगठन के जनहितकारी कार्यों को नई पहचान प्रदान करती है। आशा है कि आपका स्नेह, सहयोग और विश्वास भविष्य में भी इसी प्रकार बना रहेगा।

आप सभी का पुनः हृदय से आभार एवं शुभकामनाएँ। 🙏

MYogiAdityanath
Gorakhnath Mandir
UP Police
Rreena N Singh
श्री मां बगलामुखी परिवार
Mahant Balaknath Yogi
Dr. Vikram Singh Rathore
fans

Address

Delhi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hindu Yuva Vahini posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Hindu Yuva Vahini:

Shortcuts

Share