CAPF News

CAPF News Political organisation

केंद्रीय अर्ध सैनिक बल (CAPF) के जवानों को पेंशन नहीं शहीद का दर्जा नहीं, ये कैसी शहादत ?
आईये अर्धसैनिक बलों के हक की लडाई लडें!
अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगती है तो & और फॉलो करके हौसला जरूर बढ़ाया करो 🙏

बीएसएफ में भर्ती होकर करीब 400 ट्रेड्समैन जवानों को नौकरी से बाहर किए जाने का मामला सामने आया है। इन जवानों का आरोप है क...
01/10/2026

बीएसएफ में भर्ती होकर करीब 400 ट्रेड्समैन जवानों को नौकरी से बाहर किए जाने का मामला सामने आया है। इन जवानों का आरोप है कि भर्ती के समय उन्होंने जिस प्रमाणपत्र का इस्तेमाल किया था, वह बाद में फर्जी पाया गया। जवानों का कहना है कि वे खुद किसी फर्जीवाड़े में शामिल नहीं थे, बल्कि ऑनलाइन कोचिंग संस्थानों और कथित साइबर ठगी का शिकार हुए।

मामले के अनुसार, भर्ती में NSQF लेवल-1 प्रमाणपत्र की आवश्यकता थी। जवानों के मुताबिक, उन्हें यह प्रमाणपत्र NSDC के नाम पर उपलब्ध कराया गया था। बाद में RTI के जवाब का हवाला देते हुए बताया गया कि 2015 से 2023 के बीच NSDC ने इस श्रेणी का कोई प्रमाणपत्र जारी नहीं किया था। एसोसिएशन का कहना है कि कई जवानों ने करीब डेढ़ साल तक बीएसएफ में सेवा भी दी।

अब प्रभावित जवानों और उनके समर्थन में काम कर रहे संगठन ने सरकार से मामले में हस्तक्षेप कर सेवा में दोबारा अवसर देने की मांग की है। संगठन के मुताबिक, कई जवानों पर लाखों रुपये के कर्ज की जिम्मेदारी भी है। मांग पूरी नहीं होने पर 9 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल की घोषणा की गई है और कानूनी रास्ता अपनाने की बात भी कही गई है। हालांकि, नौकरी बहाली का फैसला संबंधित प्राधिकरण और न्यायिक प्रक्रिया पर निर्भर करेगा।

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली माश्का क्षेत्र स्थित सेवा 2 हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट में तैनात सीआईएसएफ के कॉन्स्...
30/09/2026

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली माश्का क्षेत्र स्थित सेवा 2 हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट में तैनात सीआईएसएफ के कॉन्स्टेबल ने यूनिट के सहायक कमांडेंट समेत 4 लोगों को गोली मार दी। चारों की इसमें मौत हो गई है।

गोली मारने का कारण आरोपित कॉन्स्टेबल को सहायक कमांडेंट एवं अन्य द्वारा नौकरी पर प्रताड़ित करने का बताया जा रहा है, हालांकि इसकी अभी किसी ने पुष्टि नहीं की है।

एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा ने मामले की पुष्टि जरूर करते हुए बताया कि वारदात हुई है। चार लोगों की मौत हुई है। इसके पीछे कारण क्या रहा, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब 4 बजे ड्यूटी पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल अभिदेश कुमार ने कथित तौर पर अपनी सर्विस राइफल से साथी कर्मियों पर फायरिंग कर दी।

जिसमें यूनिट के सहायक कमांडेंट अंकित कुमार पांडे, जो कंपनी कमांडर के रूप में तैनात थे, एसआई लक्ष्मण सिंह, कॉन्स्टेबल संजीव कुमार व कॉन्स्टेबल मोहम्मद रफीक गंभीर रूप से घायल हो गए।

इन सब पर आरोपित ने एक के बाद एक कम से कम प्रत्येक को 10 से 15 गोलियां मारी। यह भी बताया जा रहा है कि मारे गए कर्मी एवं अफसर सीआईएसएफ की इंटेलिजेंस के थे।

वारदात होने के बाद इन घायलों को हिमाचल प्रदेश के एनएचपीसी अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां जांच में इन्हें मृत घोषित का दिया गया। सूत्रों का कहना है कि सहायक कमांडेंट और अन्य साथियों से आरोपित काफी खफा था।

ड्यूटी पर आते-जाते उसकी कई बार पहले भी बहस हो चुकी थी। पहले से ही उसे गुस्सा था। इसी को लेकर मंगलवार उसने गुस्से में वारदात को अंजाम दिया।

बताते चलें कि बसोहली बिलावर क्षेत्र में कई बार आतंकी वारदातें हो रही हैं। जिस तरह से यह वारदात हुई है। एक बार यह सोचा गया कि आतंकियों ने प्रोजेक्ट में तैनात यूनिट पर हमला कर दिया है।

आनन-फानन में पास की पुलिस और सेना भी मौके पर पहुंच गई। हालांकि, थोड़ी ही देर में स्पष्ट हो गया कि आपसी लड़ाई में यह वारदात हुई है। घटना की जानकारी पाकर सीआईएसएफ के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। आरोपित कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

टैंशन में जब जवान रहेगे ऐसे ही होगान छुट्टी मिलती है न घर जा पाते है सरकार ने 100 दिन की छुट्टी बस नाम की है अधिकारी भी ...
29/09/2026

टैंशन में जब जवान रहेगे ऐसे ही होगा
न छुट्टी मिलती है न घर जा पाते है
सरकार ने 100 दिन की छुट्टी बस नाम की है
अधिकारी भी जिम्मेदार है इसके
खुद अपनी फैमिली रखते है जब
चाहा मिलने चले गये जवानों का कोई
नहीं सोचता, ड्यूटी 22 -22 घंटे जवानों
की नींद पूरी नहीं होती इस वजह से
हार्ड अटैक, गुस्सा, चिड़चिड़ा पन जैसी
बीमारिया आना स्वाभाविक है मगर दुःख है
जवानों की और किसी का ध्यान नहीं उसका
नतीजा सुसाइड केस होते है
कुछ अधिकारियों का जवानों के साथ
गलत बर्ताव करना, जवानों को परेशान करना
न पुरानी पैंशन योजना न कोई सुविधा क्या करेंगे
दुःखुद

गृह मंत्रालय ने हरिद्वार स्थित Patanjali Food & Herbal Park Pvt. Ltd. में CISF सुरक्षा विंग के सभी 34 स्वीकृत पदों को सम...
29/09/2026

गृह मंत्रालय ने हरिद्वार स्थित Patanjali Food & Herbal Park Pvt. Ltd. में CISF सुरक्षा विंग के सभी 34 स्वीकृत पदों को समाप्त करने का आदेश दिया है। यह फैसला CISF द्वारा परिसर से सुरक्षा वापस लेने के बाद लिया गया है। CISF ने यहां से 4 मई 2026 को अपनी तैनाती वापस ली थी और अब मंत्रालय ने संबंधित स्वीकृत पदों को औपचारिक रूप से समाप्त कर दिया है।

मंत्रालय के आदेश के अनुसार इन 34 पदों में 1 Assistant Commandant, 4 Sub-Inspectors, 2 Assistant Sub-Inspectors, 11 Head Constables और 16 Constables शामिल थे। साथ ही CISF को निर्देश दिया गया है कि यदि संबंधित प्रबंधन की ओर कोई लंबित या बकाया राशि है, तो उसकी प्रतिपूर्ति सुनिश्चित की जाए। रिपोर्ट के अनुसार इस प्रतिष्ठान में CISF की सुरक्षा व्यवस्था जून 2015 से चली आ रही थी।

CISF की तैनाती के दौरान सुरक्षा सेवा का खर्च Patanjali Food & Herbal Park के प्रबंधन द्वारा वहन किया जाता था। मंत्रालय के ताजा आदेश के साथ हरिद्वार स्थित इस प्रतिष्ठान के लिए CISF की 34 पदों वाली स्वीकृत सुरक्षा संरचना भी समाप्त हो गई है। CISF वर्तमान में देशभर में महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रतिष्ठानों और हवाई अड्डों सहित विभिन्न संवेदनशील परिसंपत्तियों की सुरक्षा में तैनात है।
Central Industrial Security Force - CISF

27/09/2026

आज लेजेंड की जयंती है।

27/09/2026

अपना ख्याल रखना जवानो ।

पंजाब के फिरोजपुर में पुलिस ने काउंटर-इंटेलिजेंस यूनिट में तैनात इंस्पेक्टर बलदेव सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुत...
27/09/2026

पंजाब के फिरोजपुर में पुलिस ने काउंटर-इंटेलिजेंस यूनिट में तैनात इंस्पेक्टर बलदेव सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, उनके पास से 3 किलो 350 ग्राम हेरोइन, 6 पिस्तौल, 4 मैगजीन, 17 जिंदा कारतूस और 6 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें - https://tinyurl.com/ycyz3fzm

सेवानिवृत्ति सैनिकों और पैरा मिलिट्री फोर्सस से सेवानिवृत्त लोगों के लिए बैकेंसीविस्तृत जानकारी के लिए विज्ञापन में दी ग...
26/09/2026

सेवानिवृत्ति सैनिकों और पैरा मिलिट्री फोर्सस से सेवानिवृत्त लोगों के लिए बैकेंसी

विस्तृत जानकारी के लिए विज्ञापन में दी गई वेबसाइट पर देखें।



'इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के बाद SIR  पर छिड़ी बहस, दावा- निर्वाचन आयुक्तों ने 10 माह में 14 आपत्तियां की, एक पर भी ...
24/09/2026

'इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के बाद SIR पर छिड़ी बहस, दावा- निर्वाचन आयुक्तों ने 10 माह में 14 आपत्तियां की, एक पर भी सुनवाई नहीं... पढ़ें ये अहम बातें
Dainik Bhaskar

जुए के अड्डे पर छापेमारी के बाद पुलिसकर्मियों की भूमिका पर सवाल उठे तो शहर कोतवाली के तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दि...
22/09/2026

जुए के अड्डे पर छापेमारी के बाद पुलिसकर्मियों की भूमिका पर सवाल उठे तो शहर कोतवाली के तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया। कार्रवाई की जद में कोतवाली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रभात गौड़, बीट प्रभारी एएसआई राकेश गुर्जर और माइक्रो बीट प्रभारी आरक्षक नरेंद्र रावत आए हैं।

जानकारी के मुताबिक एसीपी कोतवाली संतोष पटेल ने अपनी टीम के साथ चौक बाजार इलाके में जुए के अड्डे पर छापा मारा था। कार्रवाई में दर्जनभर से ज्यादा जुआरियों को पकड़ा गया और मौके से करीब सवा दो लाख रुपये जब्त किए गए।

इसके बाद जुए के अड्डे के संचालन और स्थानीय पुलिस की भूमिका की जांच की गई। जांच में कथित तौर पर सामने आया कि इलाके में जुआ संचालित होने की जानकारी के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के पूर्व निर्देशों के बाद भी जुआ बंद नहीं कराए जाने को गंभीरता से लेते हुए तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।
Santosh Patel DSP

Address

Delhi

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when CAPF News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share