06/12/2025
*बाबरी मस्जिद का बैनर यज्ञ कुंड मे फुंका*
(जिहाद एवं प्रस्तावित बाबरी मस्जिद के विरोध मे *जिहाद विनाशाय महायज्ञ*)
अखण्ड भारत मोर्चा के तत्वधान मे छः दिसंबर *शौर्य दिवस* पर विवेकानन्द आश्रम खुरेजी मे जिहाद एवं प्रस्तावित बाबरी मस्जिद के विरोध मे जिहाद विनाशाय महायज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ का आयोजन पितांबरा पीठाधीश आचार्य विक्रमादित्य के सानिध्य मे व मोर्चा के अध्यक्ष श्री संदीप आहूजा के नृतेत्व मे हुआ। आचार्य विक्रमादित्य ने पश्चिम बंगाल मे प्रस्तावित बाबरी मस्जिद के शिलान्यास पर रोष व्यक्त करते हुऐ कहा कि जिहादी मानसिकता के चलते ही देश को नफरत की आग मे झोंका जा रहा है। उन्होने आज एक टीवी डिबेत मे जिहाद विनाशाय महायज्ञ का बैनर भी लेहराया। उन्होने कहा कि हमें मस्जिद से कोई वैर नही है आप किसी पैगंबर के नाम पर भी बना सकते हो बाबर कोई आपका रिश्तेदार नही है। अखण्ड भारत मोर्चा के अध्यक्ष श्री संदीप आहुजा ने कहा कि जिहाद के कारण ही अखण्ड भारत के टुकड़े हुऐ ओर पिछले एक हजार वर्ष मे कट्टर इस्लामी जिहाद ने लाखों-करोडों लोगों का कत्ल करके इंसानियत को शर्मसार किया है। उस जिहाद को मौलाना मदनी पवित्र कैसे बता सकते हैं। जेहाद को न्यायसंगत बताना मानवता को गाली देने के समान है। महायज्ञ मे बह्यमण समाज के श्री भारत गौड व श्री कर्म सिंह रोसा, श्रीमती डिम्पल खन्ना, श्री अशोक आहुजा, महेश्वरी समाज से अनिल चांडक मन्दिर प्रकोष्ठ से श्री सुभाष सुनेजा अखण्ड भारत मोर्चा से बिजेन्द्र सिेह, श्री वीरेन्द्र विनोद, श्री मनोज चैहान, श्री बिन्ना लोधी, श्री राजेन्द्र वर्मा आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थ्ति रहे। *अंत मे यज्ञ कुंड मे प्रस्तावित बाबरी मस्जिद का बैनर स्वाह किया गया।*