मानवाधिकार संरक्षण संगठन

  • Home
  • India
  • Delhi
  • मानवाधिकार संरक्षण संगठन

मानवाधिकार संरक्षण संगठन प्रत्येक मानव को अपना अधिकार दिलाना ही प्रमुख उद्देश्य है एवं बाल विकास एवं वृद्धों की सेवा

“नशे से दूरी है जरूरी, शिक्षा से नाता जोड़ो” — HRD का नशा मुक्ति अभियानसीधी/सिहावल/बहरी (मध्यप्रदेश)। मानवाधिकार संरक्षण...
09/08/2026

“नशे से दूरी है जरूरी, शिक्षा से नाता जोड़ो” — HRD का नशा मुक्ति अभियान

सीधी/सिहावल/बहरी (मध्यप्रदेश)। मानवाधिकार संरक्षण संगठन (HRD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अमित द्विवेदी जी के निर्देशन हैद्वारा चलाए जा रहे “नशे से दूरी है जरूरी” नशा मुक्ति एवं जनजागरूकता अभियान के तहत शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय धूतपुरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों और शिक्षा के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए “नशे से नाता तोड़ो, शिक्षा से नाता जोड़ो” का संदेश दिया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को कॉपी एवं पेन भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष आर.सी. तिवारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डी.डी. चतुर्वेदी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक, विद्यार्थी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सामाजिक कार्यों में योगदान के लिए समाजसेवी दिनेश कुमार पाण्डेय को HRD पदाधिकारियों द्वारा शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को संदेश दिया गया कि नशे से दूरी और शिक्षा से जुड़ाव ही स्वस्थ, सुरक्षित एवं बेहतर समाज की मजबूत नींव है।

मानवाधिकार संरक्षण संगठन (HRD) समाज में जागरूकता, शिक्षा और नशा मुक्ति के लिए निरंतर प्रयासरत है।

🚨 रिश्वत मांगना अपराध है — आवाज़ उठाना आपका अधिकार है!यदि किसी सरकारी कर्मचारी द्वारा जमीन की पैमाइश, नामांतरण, खसरा-खतौ...
08/08/2026

🚨 रिश्वत मांगना अपराध है — आवाज़ उठाना आपका अधिकार है!

यदि किसी सरकारी कर्मचारी द्वारा जमीन की पैमाइश, नामांतरण, खसरा-खतौनी, सीमांकन, वारासत या अन्य सरकारी कार्य के बदले रिश्वत मांगी जाती है, तो चुप न रहें। तथ्य और उपलब्ध साक्ष्यों के साथ उचित माध्यम से शिकायत करें।

मानवाधिकार संरक्षण संगठन (HRD) का संदेश —
👉 अपने अधिकारों को जानें
👉 भ्रष्टाचार का विरोध करें
👉 सही तथ्य और प्रमाण के साथ शिकायत करें
👉 ईमानदार और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण में सहयोग दें।

📞 HRD हेल्पलाइन: 9415254931

#मानवाधिकार_संरक्षण_संगठन #भ्रष्टाचार_के_खिलाफ #रिश्वत_के_खिलाफ #जनजागरूकता #जनहित #अपने_अधिकार_जानें #भ्रष्टाचार_मुक्त_भारत #न्याय #सामाजिक_जागरूकता

🎉 संगठन परिवार की तरफ से जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं ढेरों बधाई! 🎂🌹मानवाधिकार संरक्षण संगठन (HRD) के जिला अध्यक्ष...
08/08/2026

🎉 संगठन परिवार की तरफ से जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं ढेरों बधाई! 🎂🌹

मानवाधिकार संरक्षण संगठन (HRD) के जिला अध्यक्ष अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश श्री राहुल पंकज जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आपका संगठन के प्रति समर्पण और आम जनमानस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सेवा करने का जज़्बा हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। 💐

ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि, दीर्घायु एवं निरंतर सफलता प्रदान करें। आप इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ संगठन एवं समाज की सेवा करते रहें। 🙏🌹

जन्मदिन की ढेरों बधाई एवं मंगलकामनाएं! 🎂🎉

#राहुलपंकज #मानवाधिकारसंरक्षणसंगठन #अंबेडकरनगर #उत्तरप्रदेश #जनसेवा #मानवाधिकार #समर्पण #सेवा #संगठन #जन्मदिनकीहार्दिकशुभकामनाएं Rahul Pankaj Santosh Yadav Amit Dwivedi मानवाधिकार संरक्षण संगठन Rio films Río Roma Amit Shah Deepak Kumar Pandey टांडा अम्बेडकर नगर

📢 आपके गांव की समस्या, अब आपकी आवाज़ बनेगी!यदि आपके गांव, मोहल्ले या आसपास कहीं भी टूटी सड़क, गंदी नाली, जलभराव, खराब है...
06/08/2026

📢 आपके गांव की समस्या, अब आपकी आवाज़ बनेगी!

यदि आपके गांव, मोहल्ले या आसपास कहीं भी टूटी सड़क, गंदी नाली, जलभराव, खराब हैंडपंप, स्ट्रीट लाइट बंद, अवैध अतिक्रमण या अन्य कोई जनसमस्या है, तो उसकी GPS कैमरे से फोटो खींचकर हमें भेजें तथा स्थान की जानकारी भी अवश्य दें।

मानवाधिकार संरक्षण संगठन (HRD) आपकी आवाज़ को संबंधित विभाग तक पहुँचाने और समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेगा।

📞 संपर्क: 9415254931

#मानवाधिकार_संरक्षण_संगठन #जनसमस्या #गांव_की_आवाज़ #जनहित #सामाजिक_सेवा #उत्तरप्रदेश #भारत

📢 जनहित में महत्वपूर्ण सूचनासरकारी भूमि पर हो रहे अवैध अतिक्रमण की शिकायत अब सही प्रक्रिया के माध्यम से करें। जनहित, न्य...
06/08/2026

📢 जनहित में महत्वपूर्ण सूचना

सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध अतिक्रमण की शिकायत अब सही प्रक्रिया के माध्यम से करें। जनहित, न्याय और कानून के सम्मान के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।

HRD मानवाधिकार संरक्षण संगठन आम नागरिकों से अपील करता है कि यदि आपके क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण हो रहा है, तो निर्धारित आवेदन पत्र के माध्यम से संबंधित प्रशासन को शिकायत करें तथा उसकी एक प्रति HRD मानवाधिकार संरक्षण संगठन को भी भेजें एवं निम्नलिखित मोबाइल नंबर पर सूचित करें।

न्याय सबके लिए – अधिकार सबका।

#मानवाधिकार_संरक्षण_संगठन #जनहित #अवैध_अतिक्रमण #सरकारी_भूमि #भूमि_अधिकार

📢 अपने अधिकार जानें, अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाएं!जमीन से जुड़े विवादों, आपके कानूनी अधिकारों और महत्वपूर्ण कानूनी प्रावध...
05/08/2026

📢 अपने अधिकार जानें, अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाएं!
जमीन से जुड़े विवादों, आपके कानूनी अधिकारों और महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों की सही जानकारी ही आपकी सबसे बड़ी सुरक्षा है।
मानवाधिकार संरक्षण संगठन (HRD) का उद्देश्य है कि हर नागरिक अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बने और न्याय पाने के लिए सही कदम उठाए।
✔️ जागरूक बनें | ✔️ अपने अधिकार जानें | ✔️ दूसरों को भी जागरूक करें।
#मानवाधिकार_संरक्षण_संगठन #मानवाधिकार #जमीन_विवाद #कानूनी_जानकारी #अपने_अधिकार_जानें #न्याय_सबके_लिए #अधिकार_सबका

📢 उत्तर प्रदेश में भूमि स्वामित्व से जुड़ी सभी सेवाएं अब हुईं और भी आसान!खसरा-खतौनी, भू-नक्शा, नामांतरण, वरासत, सीमांकन ...
04/08/2026

📢 उत्तर प्रदेश में भूमि स्वामित्व से जुड़ी सभी सेवाएं अब हुईं और भी आसान!

खसरा-खतौनी, भू-नक्शा, नामांतरण, वरासत, सीमांकन एवं अन्य राजस्व सेवाओं की जानकारी अब एक ही स्थान पर प्राप्त करें। सही जानकारी के लिए केवल bor.up.gov.in का ही उपयोग करें और दूसरों को भी जागरूक करें।

🌐 वेबसाइट: bor.up.gov.in

#राजस्वविभाग #उत्तरप्रदेश #खसराखतौनी #भूनक्शा #नामांतरण #वरासत #सीमांकन #डिजिटलराजस्व #किसान #भूमिस्वामी #जनहित

News Corner.....
03/08/2026

News Corner.....

🌿 मानवाधिकार संरक्षण संगठन (HRD) 🌿मानवाधिकारों की रक्षा, जन-जागरूकता और समाज सेवा के संकल्प के साथ मानवाधिकार संरक्षण सं...
02/08/2026

🌿 मानवाधिकार संरक्षण संगठन (HRD) 🌿

मानवाधिकारों की रक्षा, जन-जागरूकता और समाज सेवा के संकल्प के साथ मानवाधिकार संरक्षण संगठन (HRD) निरंतर कार्य कर रहा है। हमारा उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को उसके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, शिक्षा, न्याय, सम्मान और सुरक्षा को जन-जन तक पहुँचाना है।

आइए, हम सभी मिलकर एक ऐसे समाज का निर्माण करें जहाँ हर व्यक्ति को समान अधिकार, सम्मान और न्याय प्राप्त हो।

"मानवता की सेवा ही हमारा धर्म है।"

📞 संपर्क: 9415254931
🌐 वेबसाइट: www.manavadhikarhrd.com

#मानवाधिकार_संरक्षण_संगठन #सत्य_सेवा_सुरक्षा_सम्मान #मानवता

02/08/2026

मानवाधिकार संरक्षण संगठन (HRD) के राष्ट्रीय संरक्षण द्वारा आज का लाइव सेशन

Address

Delhi
221502

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when मानवाधिकार संरक्षण संगठन posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to मानवाधिकार संरक्षण संगठन:

Shortcuts

Share