Vidya Bharati Akhil Bhartiya Shiksha Sansthan

Vidya Bharati Akhil Bhartiya Shiksha Sansthan हिंदुत्व एवं राष्ट्रभक्ति से ओत प्रोत, संस्कारयुक्त एवं मूल्य आधारित गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा | सा विद्या या विमुक्तये

विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान एवं PSSCIVE भोपाल द्वारा आयोजित प्रथम कौशल बोध कार्यशाला संपन्न। देश के सभी प्रा...
18/06/2026

विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान एवं PSSCIVE भोपाल द्वारा आयोजित प्रथम कौशल बोध कार्यशाला संपन्न। देश के सभी प्रांतों से 75 प्रतिभागियों की सहभागिता।

करके सीखना ही वास्तविक कौशल बोध : अनुभवी कार्यकर्ताओं से प्रत्यक्ष संवादकौशल बोध (Vocational Education) मास्टर ट्रेनर्स ...
17/06/2026

करके सीखना ही वास्तविक कौशल बोध : अनुभवी कार्यकर्ताओं से प्रत्यक्ष संवाद
कौशल बोध (Vocational Education) मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण कार्यशाला के द्वितीय दिवस में देश भर से आये प्रतिभागियों ने कारपेंटर, कुक, इलेक्ट्रीशियन, बागवानी एवं विभिन्न व्यवसायों से जुड़े कर्मयोगियों के साथ प्रत्यक्ष संवाद एवं Hands-on Activity के माध्यम से कौशल अधिगम का अनुभव प्राप्त किया। "देखकर और सुनकर नहीं, बल्कि करके सीखना ही वास्तविक कौशल विकास है" — इसी भाव के साथ प्रतिभागियों ने जीवनोपयोगी कौशलों को व्यवहार में समझा और अनुभव किया। आज के सत्र में वरिष्ठ अधिकारियों ने श्रम का सम्मान करते हुवे सभी कर्मयोगियों का अभिनंदन भी किया।

17/06/2026
विद्या भारती हिमाचल प्रदेश (हिमाचल शिक्षा समिति) द्वारा संचालित सरस्वती विद्या मंदिर, घुमारवीं (जिला बिलासपुर) की पूर्व ...
17/06/2026

विद्या भारती हिमाचल प्रदेश (हिमाचल शिक्षा समिति) द्वारा संचालित सरस्वती विद्या मंदिर, घुमारवीं (जिला बिलासपुर) की पूर्व छात्रा डॉ. सारिका शर्मा एवं पूर्व छात्र डॉ. शिवांशु कपिल का हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में मेडिकल ऑफिसर के पद पर चयन हुआ है।

हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!
विद्या भारती हिमाचल प्रदेश

रक्षा सेवा में लेफ्टिनेंट बने विद्यालय के पूर्व छात्रअरितार, सिक्किम: सरस्वती विद्या निकेतन, अरितार के पूर्व छात्र मास्ट...
17/06/2026

रक्षा सेवा में लेफ्टिनेंट बने विद्यालय के पूर्व छात्र

अरितार, सिक्किम: सरस्वती विद्या निकेतन, अरितार के पूर्व छात्र मास्टर सचितानंद बिस्वकर्मा ने एनडीए प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण कर रक्षा सेवा में लेफ्टिनेंट के रूप में नियुक्त होकर विद्यालय, परिवार एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।
पाक्योंग जिले के रेनॉक अंतर्गत चालिसे निवासी सचितानंद बिस्वकर्मा की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त किया है। उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को इस सफलता का आधार बताया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव प्रधान ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि सचितानंद की उपलब्धि वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है तथा यह विद्यालय में प्रदान किए जाने वाले संस्कारों और शिक्षा का प्रतिफल है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं राष्ट्रसेवा में उत्कृष्ट योगदान की कामना की।
यह उपलब्धि सरस्वती विद्या निकेतन, अरितार तथा संपूर्ण विद्या भारती परिवार के लिए अत्यंत गौरव और हर्ष का विषय है।

Former Student Commissioned as Lieutenant in Defence Service

Aritar, Sikkim: Saraswati Vidya Niketan, Aritar, has proudly congratulated its former student, Master Sachitananda Biswakarma, on successfully completing his NDA training and being commissioned as a Lieutenant in the Defence Service.
A resident of Chalisey, Rhenock, in Pakyong District, Sachitananda's achievement has brought pride to his family, community, and alma mater. The school praised his dedication, discipline, perseverance, and commitment to serving the nation.
Expressing his happiness, Principal Rajeev Pradhan said that Sachitananda's success is an inspiration for all students and reflects the values imparted by the institution. He wished him a bright and glorious future in the service of the nation.
The achievement has been celebrated as a proud moment for Saraswati Vidya Niketan, Aritar, and the entire Vidya Bharati family in Sikkim.

विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के सहयोग से पं. सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यवसायिक शिक्षा संस्थान भोपाल द्वारा रा...
16/06/2026

विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के सहयोग से पं. सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यवसायिक शिक्षा संस्थान भोपाल द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं एनसीएफ-2023 के अंतर्गत आयोजित तीन दिवसीय "कौशल बोध (Vocational Education) मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण कार्यशाला" का शुभारंभ पं. सुन्दरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (PSSCIVE), भोपाल में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

उद्घाटन सत्र में विद्या भारती के अध्यक्ष डॉ. रविंद्र कान्हेरे, संयुक्त निदेशक डॉ. दीपक पालीवाल, संगठन मंत्री श्री गोविंद महंत, सह संगठन मंत्री श्री श्रीराम आरावकर तथा कौशल विकास संयोजक श्री रोहित द्विवेदी की विशेष उपस्थिति रही। इस तीन दिवसीय कार्यशाला में देशभर से चयनित मास्टर ट्रेनर्स सहभागिता कर रहे हैं। प्रशिक्षण के माध्यम से नई शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप कौशल आधारित शिक्षा के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। ताकि विद्यालयों में इसका सफल क्रियान्वयन किया जा सके।

वन्दनीय भारतीय मातृशक्ति!
16/06/2026

वन्दनीय भारतीय मातृशक्ति!

पूर्व छात्र खेमाराम कुमावत जी को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलिॐ शांति शांति शांति
15/06/2026

पूर्व छात्र खेमाराम कुमावत जी को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि
ॐ शांति शांति शांति

बृहत स्वच्छता अभियान कार्यक्रममाचोग (सिक्किम)। विद्या भारती सिक्किम द्वारा संचालित सरस्वती विद्या निकेतन, माचोग में आगाम...
15/06/2026

बृहत स्वच्छता अभियान कार्यक्रम

माचोग (सिक्किम)। विद्या भारती सिक्किम द्वारा संचालित सरस्वती विद्या निकेतन, माचोग में आगामी 20 जून 2026 को माननीय राज्यसभा सांसद श्री डी. टी. लेप्चा जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के पूर्व विद्यालय परिसर में बृहत स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।

विद्यालय परिसर को अधिक स्वच्छ, सुंदर एवं स्वास्थ्यप्रद बनाने के उद्देश्य से विद्यालय समिति, अभिभावकों एवं आचार्य वर्ग ने संयुक्त रूप से इस अभियान में सक्रिय सहभागिता की। अभियान के अंतर्गत परिसर की व्यापक सफाई, सौंदर्यीकरण एवं स्वच्छता जागरूकता से संबंधित गतिविधियाँ संचालित की गईं।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता केवल एक आदत नहीं, बल्कि स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र निर्माण का आधार है। यह अभियान विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं स्थानीय समुदाय में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

“स्वच्छता ही सेवा है, स्वच्छता राष्ट्र निर्माण है।” इसी संदेश के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

— विद्या भारती सिक्किम Vidya Bharati Sikkim

प्रागज्योतिषपुर विश्वविद्यालय भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कार एवं राष्ट्रनिर्माण का केंद्र बनेगा : पूज्य राजेंद्र दास देवाच...
13/06/2026

प्रागज्योतिषपुर विश्वविद्यालय भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कार एवं राष्ट्रनिर्माण का केंद्र बनेगा : पूज्य राजेंद्र दास देवाचार्य जी महाराज

गुवाहाटी (असम)। प्रागज्योतिषपुर विश्वविद्यालय में आयोजित आध्यात्मिक एवं शैक्षिक कार्यक्रम में पूज्य राजेंद्र दास देवाचार्य जी महाराज (मलूक पीठ, वृंदावन) ने भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कारयुक्त शिक्षा, आत्मकल्याण, विद्यादान, राष्ट्रनिर्माण एवं गौसंरक्षण जैसे विषयों पर प्रेरणादायी उद्बोधन दिया।

कार्यक्रम में विद्या भारती पूर्वोत्तर क्षेत्र संगठन मंत्री डॉ. पवन तिवारी ने विश्वविद्यालय का परिचय प्रस्तुत करते हुए कहा कि प्रागज्योतिषपुर विश्वविद्यालय आधुनिक शिक्षा और गुरुकुल परंपरा के समन्वय के माध्यम से विद्यार्थियों में संस्कार, आध्यात्मिक चेतना एवं राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह विश्वविद्यालय भविष्य में भारतीय ज्ञान-विज्ञान, संस्कृति और अध्यात्म का प्रमुख केंद्र बनेगा।

अपने संबोधन में पूज्य महाराज जी ने कहा कि शिक्षा केवल जीविका का साधन नहीं, बल्कि जीवन निर्माण, आत्मविकास और परम सत्य की अनुभूति का मार्ग है। उन्होंने विद्यादान को सर्वोच्च दान बताते हुए संस्कारयुक्त एवं राष्ट्रनिष्ठ शिक्षा की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही गौसंरक्षण को भारतीय संस्कृति, कृषि, स्वास्थ्य एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार बताया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) राणा प्रताप कलिता, कुलपति स्मृति कुमार सिन्हा, अध्यक्ष गंगा प्रसाद परसाई, के. एन. रघुनंदन सहित अनेक शिक्षाविद्, प्राध्यापक, विद्यार्थी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Address

Pragya Sadan, GLT Saraswati Bal Mandir Campus
Delhi
110065

Opening Hours

Monday 10am - 6pm
Tuesday 10am - 6pm
Wednesday 10am - 6pm
Thursday 10am - 6pm
Friday 10am - 6pm
Saturday 10am - 6pm

Telephone

+918181813276

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vidya Bharati Akhil Bhartiya Shiksha Sansthan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Vidya Bharati Akhil Bhartiya Shiksha Sansthan:

Share