16/04/2026
शिवमहापुराण कथा – चतुर्थ दिवस
चुवाड़ी, चम्बा (हिमाचल प्रदेश) में चल रही पावन श्री शिवमहापुराण कथा के चतुर्थ दिवस पर भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ कथा श्रवण कर भगवान शिव की महिमा का रसपान किया।
कथा व्यास के श्रीमुख से शिव तत्व, भक्ति और जीवन के अमूल्य संदेशों ने सभी श्रद्धालुओं के हृदय को भाव-विभोर कर दिया।
भोलेनाथ की कृपा से वातावरण पूर्णतः भक्तिमय रहा। आप सभी श्रद्धालुओं से निवेदन है कि इस दिव्य कथा में उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें।
हर हर महादेव 🙏