10/08/2026
ज्योतिर्मठ की नीती घाटी के तमक छेत्र में भारी अतिवृष्टि
तमक नाला उफान पर, चारों तरफ मची तबाही… तमक छेत्र के स्थानीय काश्तकारो के सेब बागानों में खड़ी फसल भी हुई बर्बाद..
लगातार हो रही भारी बारिश के बीच तमक नाले में 2–3 बार भारी अतिवृष्टि की सूचना है। आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह तमक नाले ने विकराल रूप धारण किया हुआ है,
जिसके बाद नाले ने विकराल रूप ले लिया और अपने साथ भारी मलबा व पानी लेकर बह निकला। बताया जा रहा है कि BRO द्वारा करीब 1–2 माह पहले बनाया गया तमक नाले का पुल भी तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया।इलाके में चारों तरफ तबाही का मंजर दिखाई दे रहा है। फिलहाल नीति वैली का ज्योर्तिमठ छेत्र से सड़क संपर्क बिल्कुल कट चुका है,
स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लगातार बारिश और नाले के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने और नदी-नालों के आसपास जाने से बचने की अपील है।प्रशासन से क्षेत्र की तत्काल स्थिति का जायजा लेने और आवश्यक