01/08/2025
उत्तराखंड सदन, नई दिल्ली
तिथि: 29 जुलाई 2025
उत्तराखंडी मूल के पत्रकारों से संवाद हेतु उत्तराखंड सरकार की विशेष पहल
दिल्ली-NCR क्षेत्र में सक्रिय उत्तराखंड मूल के समाचार पत्रों, पत्रिकाओं एवं ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल्स के प्रतिनिधियों के साथ एक विशेष संवाद और समन्वय बैठक दिनांक 29 जुलाई 2025 को उत्तराखंड सदन, चाणक्यपुरी में सम्पन्न हुई।
इस बैठक की अध्यक्षता उत्तराखंड सरकार की मीडिया सलाहकार समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. गोविंद सिंह जी ने की। बैठक में माननीय मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक श्री मदन मोहन सती जी एवं उत्तराखंड सरकार के सूचना अधिकारी श्री कुंदन कुमार सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक में दिल्ली-NCR में कार्यरत कई प्रमुख उत्तराखंडी पत्रकारों, संपादकों और न्यूज़ पोर्टल प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उन्होंने उत्तराखंड राज्य से जुड़े ज्वलंत विषयों पर विचार साझा किए और प्रवासी उत्तराखंडी समाज की भावनाओं को मीडिया के माध्यम से मजबूती से रखने की प्रतिबद्धता जताई।
डॉ. गोविंद सिंह जी ने प्रवासी पत्रकारों की भूमिका को "सेतु" बताते हुए कहा कि "उत्तराखंड की संस्कृति, समस्याएँ और समाधान — सबको जोड़ने में प्रवासी मीडिया की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है।" उन्होंने यह भी संकेत दिया कि उत्तराखंड सरकार एक “प्रवासी पत्रकार सहायता योजना” और “समन्वय मंच” पर कार्य कर रही है।