07/08/2026
आज धर्मपुर विधानसभा के तीनों माननीय ब्लॉक अध्यक्षों, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए स्नेह, स्वागत और सम्मान के लिए मैं हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ। यह सम्मान मेरे लिए केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जनता और संगठन के प्रति समर्पण का संकल्प है।
मैं जीवनभर इस विश्वास और प्रेम का ऋणी रहूँगा। हम सभी मिलकर धर्मपुर विधानसभा में कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करेंगे और इस बार विजय का इतिहास रचेंगे।
मिलकर लड़ेंगे, मिलकर बढ़ेंगे, और मिलकर जीतेंगे।
"जो लाक्षागृह में जलते हैं,
वे ही शूरमा निकलते हैं।"
— एडवोकेट संदीप चमोली
18 धर्मपुर विधानसभा