15/08/2026
80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह 🇮🇳
दिव्य मानव ज्योति सेवा ट्रस्ट, डैहर में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 🇮🇳
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य डैहर माननीय श्री रोशन लाल जी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
कार्यक्रम में श्री राकेश शर्मा जी उपप्रधान ग्राम पंचायत बरोटी तथा श्री कमल कुमार जी बीडीसी सदस्य डैहर भी विशेष अतिथि के रूप से उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने देश की स्वतंत्रता, लोकतंत्र और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रति अपने विचार व्यक्त किए। इस पावन अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने देश के विकास और समृद्धि में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।
जय हिंद! 🇮🇳
वंदे मातरम्! 🇮🇳