20/04/2026
आज 19-04-2026 को हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स हरियाणा के प्रशिक्षण केंद्र, सेक्टर-65, फरीदाबाद में आयोजित ट्रेनर्स ट्रेनिंग कैंप में बच्चों एवं प्रशिक्षुओं को स्काउटिंग एवं गाइडिंग से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों का व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
कैंप के दौरान प्रतिभागियों को लेआउट निर्माण, कैंप व्यवस्था, फ्लैग होस्टिंग, ध्वजारोहण की विधि, परेड एवं ड्रिल, विभिन्न प्रकार की गांठों का निर्माण, रस्सियों का उपयोग, प्राथमिक चिकित्सा एवं फर्स्ट एड के माध्यम से दुर्घटना अथवा आपात स्थिति में उपचार देने की जानकारी दी गई।
इसके अतिरिक्त बच्चों को स्काउटिंग के इतिहास, इसके उद्देश्य, अनुशासन, सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता तथा समाज के प्रति जिम्मेदारियों के बारे में भी विस्तारपूर्वक बताया गया। प्रशिक्षकों ने बच्चों को बताया कि स्काउटिंग केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि जीवन को अनुशासित, संगठित एवं सेवा भाव से भरने का माध्यम है।
कैंप में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न गतिविधियों का अभ्यास किया तथा प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रशिक्षकों ने कहा कि ऐसे कैंप बच्चों में आत्मविश्वास, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता तथा आपसी सहयोग की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
जय हिंद जय स्काउटिंग
Adv Ashish Thiran
Virender Jai Hind
Jaihind Naveen
Naveenjaihind
Krishan Singh Malik
Amit Jakhar
Satyender Singh
Aj Bilotiya
Sandeep Bhardwaj
Barhma Sihag
Pirzada Sayeed Ahmad Kashmiri
Krishana Devi
HSG Haryana