CAIT CG

CAIT CG INDIA’S APEX TRADE BODY REPRESENTING & EMPOWERING 8 CRORE TRADERS AND OVER 40,000 TRADE ASSOCIATION.

27/05/2026
20/05/2026

प्रे.वि.क्र./12/05/2026-27 दिनांक :- 20.05.2026
प्रेस विज्ञप्ति
*छत्तीसगढ़ के खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र से जुड़े व्यापार एवं उद्योग को मिलेगी नई दिशा*

*अमर पारवानी ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से की मुलाकात छत्तीसगढ़ के व्यापार एवं उद्योग को लेकर रखे महत्वपूर्ण सुझाव*

15/05/2026

प्रति,
समस्त व्यापारिक संगठन एवं पदाधिकारीगण

छत्तीसगढ़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा 20 मई को प्रस्तावित मेडिकल व्यापार बंद के समर्थन हेतु CAIT छत्तीसगढ़ से सहयोग का अनुरोध किया गया है।

*ऑनलाइन व्यापार के बढ़ते प्रभाव एवं पारंपरिक व्यापार पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को लेकर व्यापारिक संगठनों के बीच व्यापक चर्चा आवश्यक है।*

इसी विषय पर चर्चा करने हेतु कल CAIT के प्रदेश कार्यालय में विभिन्न व्यापारिक संगठनों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है।

आप सभी से आग्रह है कि बैठक में अपनी गरिमामयी उपस्थिति सुनिश्चित करें एवं व्यापारी एकजुटता को मजबूत बनाएं।

📅 दिनांक : 16 मई 2026
⏰ समय : शाम 4 बजे
📍 स्थान : CAIT कार्यालय, प्रथम तल, पगारिया कॉम्प्लेक्स, हीरा आर्केड के सामने, पंडरी, रायपुर

धन्यवाद।
CAIT छत्तीसगढ़

15/05/2026

✨ Glimpses from the successful Yuva CAIT Business Meet 🤝 may 2026

✨ युवा CAIT द्वारा आयोजित भव्य बिजनेस मीट 2026 सफलतापूर्वक सम्पन्न ✨100+ व्यापारियों एवं उद्यमियों की सहभागिता के साथ हो...
15/05/2026

✨ युवा CAIT द्वारा आयोजित भव्य बिजनेस मीट 2026 सफलतापूर्वक सम्पन्न ✨

100+ व्यापारियों एवं उद्यमियों की सहभागिता के साथ होटल सिमरन इंटरनेशनल, रायपुर में नेटवर्किंग, नए अवसरों एवं व्यापारिक सहयोग को लेकर शानदार संवाद हुआ।

मुख्य अतिथि श्री आकाश अग्रवाल (MD, Zoff Foods) ने व्यापार में मजबूत नेटवर्किंग एवं सही मार्गदर्शन के महत्व पर अपने विचार साझा किए।

युवा CAIT लगातार व्यापारियों को एकजुट एवं सशक्त बनाने की दिशा में कार्यरत है। 🤝📈

BusinessGrowth TradeCommunity

🏏✨ युवा CAIT द्वारा भव्य Box Cricket Tournament का सफल आयोजन ✨🏏उत्साह, ऊर्जा और टीम स्पिरिट से भरपूर इस आयोजन में सभी सा...
15/05/2026

🏏✨ युवा CAIT द्वारा भव्य Box Cricket Tournament का सफल आयोजन ✨🏏

उत्साह, ऊर्जा और टीम स्पिरिट से भरपूर इस आयोजन में सभी साथियों ने शानदार सहभागिता निभाई। 🤝🔥

इस अवसर पर CAIT के National Vice Chairman आदरणीय श्री Amar Parwani Ji की विशेष सहभागिता एवं उपस्थिति ने सभी प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। 🙏

खेल के माध्यम से व्यापारियों के बीच आपसी जुड़ाव, भाईचारे और एकता को मजबूत करने का यह आयोजन बेहद सफल रहा।

युवा CAIT — व्यापार के साथ खेल और संगठन का भी मजबूत मंच। 💙

Raipur CricketTournament

*देश के सबसे बड़े व्यापार मेले में दिखेगी छत्तीसगढ़ की औद्योगिक ताकत और स्वदेशी उत्पादों की चमक**भारतीय व्यापार महोत्सव 20...
15/05/2026

*देश के सबसे बड़े व्यापार मेले में दिखेगी छत्तीसगढ़ की औद्योगिक ताकत और स्वदेशी उत्पादों की चमक*
*भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 को लेकर कैट प्रतिनिधिमंडल ने उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन से की मुलाकात*
*छत्तीसगढ़ के उद्योग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा स्थानीय उत्पादों को मिलेगा राष्ट्रीय मंच*

देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन श्री जितेन्द्र दोशी, श्री विक्रम सिंहदेव, अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, वाइस चेयरमेन श्री सुरिन्दर सिंह, श्री जीवत बजाज, महामंत्री श्री अवनीत सिंह, कोषाध्यक्ष श्री विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेंद्र जग्गी, श्री वासु माखीजा, श्री राम मंधान, श्री भरत जैन, श्री राकेश ओचवानी एवं श्री शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 12 से 15 अगस्त तक आयोजित होने वाले देश के सबसे बड़े व्यापार मेले भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 के संबंध में आज कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन श्री अमर पारवानी एवं कैट छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ शासन के माननीय उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन से सौजन्य मुलाकात कर महोत्सव की रूपरेखा, प्रदेश की औद्योगिक सहभागिता एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम क्षेत्र की संभावनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की।

बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम क्षेत्र, नवाचार आधारित उद्योगों, स्थानीय उद्योगों, हस्तशिल्प, इस्पात एवं एल्युमिनियम आधारित उद्योगों, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों एवं “वोकल फॉर लोकल” उत्पादों को राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराने पर सकारात्मक चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 प्रदेश के उद्यमियों, व्यापारियों एवं निर्माताओं के लिए देशभर के व्यापारिक नेटवर्क, निवेशकों एवं खरीदारों से जुड़ने का महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा।

Address

H. No. C1, EAC Colony, Near Oxyzone Garden Canal Linking Road
Colony
492001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when CAIT CG posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to CAIT CG:

Share