CAIT Kawardha - Kabirdham

CAIT Kawardha - Kabirdham अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ कवर्धा

Confederation of All India Traders (CAIT)
is a leading national organization representing the interests of over 9crore traders and small businesses across India

कैट टीम ने अल्पसंख्यक आयोग के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमरजीत सिंह से की मुलाक़ातकवर्धा, 14 सितम्बर 2025।कैट टीम, जिला कवर्धा...
15/09/2025

कैट टीम ने अल्पसंख्यक आयोग के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमरजीत सिंह से की मुलाक़ात

कवर्धा, 14 सितम्बर 2025।
कैट टीम, जिला कवर्धा के प्रतिनिधिमंडल ने आज छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री अमरजीत सिंह जी से सौजन्य मुलाक़ात कर जिले के अल्पसंख्यक व्यापारियों की समस्याओं एवं अपेक्षाओं से अवगत कराया।

कैट टीम ने अपने ज्ञापन के माध्यम से यह माँग रखी कि—

1. वित्तीय सहयोग – अल्पसंख्यक व्यापारियों को स्वरोजगार एवं ऋण योजनाओं का लाभ सरल प्रक्रिया से मिले तथा जिला स्तर पर शिविर आयोजित किए जाएँ।

2. प्रशिक्षण एवं कौशल विकास – व्यापारियों को डिजिटल पेमेंट, GST एवं ऑनलाइन मार्केटिंग जैसे विषयों पर विशेष कार्यशालाएँ कराई जाएँ।

3. मार्केटिंग सहयोग – अल्पसंख्यक व्यापारियों के उत्पादों को राज्य स्तरीय मेले, प्रदर्शनियों और सरकारी खरीद योजनाओं से जोड़ा जाए।

4. हेल्प डेस्क की स्थापना – जिला स्तर पर अल्पसंख्यक व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतु सहायता प्रकोष्ठ/हेल्प डेस्क बनाया जाए।

5. स्थानीय कार्यक्रम – कवर्धा में अल्पसंख्यक व्यापारियों के साथ विशेष संवाद एवं शिविर आयोजित करने की व्यवस्था हो।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री अमरजीत सिंह जी ने कहा कि, “इस विषय पर हमारे आयोग का ध्यान ही नहीं गया था। आपने हमें यह महत्वपूर्ण मुद्दा संज्ञान में लाया है। हम अवश्य ही इसे प्रदेश स्तर पर लेकर जाएंगे और इस पर ठोस पहल करेंगे।”

उन्होंने आगे यह भी कहा कि, “कैट टीम को चाहिए कि वह बाजारों में स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष मुहिम चलाए। कैट टीम में इतनी क्षमता है कि वह स्वदेशी को जन-जन तक पहुँचा सकती है। इस दिशा में आयोग को भी आपसे अपेक्षा है।”

कैट टीम के जिला अध्यक्ष दीप शर्मा Deep Sharma ने बताया कि, “कवर्धा के अल्पसंख्यक व्यापारी पूंजी और संसाधनों की कमी से जूझ रहे हैं। आयोग की सक्रियता और सहयोग से इनकी समस्याओं का त्वरित समाधान संभव है।”

इस अवसर पर कैट टीम के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष आकाश आहूजा Akash Ahuja , जिलाध्यक्ष दीप शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अविनाश तिवारी Avinash Tiwari , नरेंद्र बग्गा Goldy Bagga , जिला मंत्री शेख अकरम Akram Sheikh , नवीन पटेल Navin Patel उपस्थित रहे ।।

Address

EKTA CHOWK
Chowk
491995

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when CAIT Kawardha - Kabirdham posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share