Integrated Ayush council Madhya Pradesh

Integrated Ayush council Madhya Pradesh The Integrated Ayush Council (IAC), is a pioneering body established to promote the integration of traditional Indian medicine (Ayush) with modern healthcare.

IAC presents a model for self-regulation and collaborative development within the AYUSH field.

इस देश में सख्त चिकित्सकीय मॉनिटरिंग की जरूरत क्यों हैं? इससे स्पष्ट होता है, हमें क्यों साइड इफेक्ट या हानि रहित औषधीय ...
06/10/2025

इस देश में सख्त चिकित्सकीय मॉनिटरिंग की जरूरत क्यों हैं? इससे स्पष्ट होता है, हमें क्यों साइड इफेक्ट या हानि रहित औषधीय विकल्पों की तरफ बढ़ना चाहिए? अब इससे ज्यादा और किन प्रमाणों की जरूरत है? इंटीग्रेटेड आयुष काउंसिल बेहद मजबूती के साथ इन सभी बातों को सरकार और समाज के बीच रखता आ रहा है।

मासूमों की जान के साथ खिलवाड़ आखिर कब तक? जब बच्चों को औषधियों में यह लापरवाही है, तो सोचिए हम आपको दी जाने वाली दवाओं में कहां तक न लापरवाही बरती जा रही होगी?

अधिकांश हॉस्पिटलों में होने वाली अप्रत्याशित मौतों का आंकड़ा अगर निकाला जाए, तो उसका कारण गलत उपचार या औषधियों के नाम पर दिया गया जहर न निकले, तो इसमें कोई भी संदेह की बात नहीं।

हम सभी को जागने और सतर्क रहने की जरूरत है, हर कदम हर वक्त।

DrRaghav Pathak DrAkanksha Pandey Dr-pawan Singh Parihar Dr'Bhavna Lakher Bipin Kumar

06/10/2025

छिंदवाड़ा में कफ़ सीरप से हुई नवजातों की मृत्यु से हृदय आहत है, जिम्मेदारों पर कार्यवाही होनी चाहिए, मैडिसन बनाने का लाइसेंस देने वाली संस्थाओं और ड्रग इंस्पेक्टर की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए!!

24/08/2025

*डॉ राघव पाठक आयुष एक्सीलेंस अवार्ड 2025 से हुए दिल्ली में सम्मानित*

इंटीग्रेटेड आयुष काउंसिल एवं आयुष्मान द्वारा भारत मंडपम नई दिल्ली में आयोजित आरोग्य उत्सव एवं एक्सपो 2025 के दौरान खजुराहो के प्रसिद्ध हॉलिस्टिक चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ राघव पाठक को आयुष एक्सीलेंस अवार्ड 2025 त्रिपुरा के महामहिम राज्यपाल श्री धर्मसेना रेड्डी नल्लू, पतंजलि एवं दिव्य फार्मेसी के आचार्य बालकृष्ण द्वारा, व्यासा विश्वविद्यालय बैंगलुरू के कुलाधिपति विश्व प्रसिद्ध योग विशेषज्ञ डॉ नागेन्द्र, भारतीय योग संस्थान के प्रधान देशराज जी, इंटीग्रेटेड आयुष काउंसिल की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ शिष्टा नड्डा, एवं महासचिव डॉ बिपिन कुमार जी की उपस्थिति में उनके आयुष के क्षेत्र में योगदान के लिए प्रदान किया गया।

डॉ राघव पाठक विगत 15 सालों से होम्योपैथी, आयुर्वेद, योग आदि के एकीकृत स्वरूप को बढ़ावा देते हुए मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में अपनी टीम के साथ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

वर्तमान में डॉ राघव पाठक मध्यप्रदेश इंटीग्रेटेड आयुष काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी अपनी सेवाओं को देते हुए, मध्यप्रदेश के 7 MSME समूहों के साथ उक्त आयोजन के दौरान पार्टिसिपेट कर रहे हैं।

डॉ राघव पाठक की इस उपलब्धि से उनसे स्नेह करने वालों, और क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। कार्यक्रम में आगंतुक अतिथियों ने डॉ पाठक के योगदान की सराहना करते हुए, उनसे सेवा कार्यों को सतत जारी रखने हेतु अनुरोध किया, जिससे भारत में स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने की मजबूत आधारशिला रखी जा सके।

दिल्ली सरकार की मुख्यमंत्री श्री मति रेखा गुप्ता जी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम उपरांत, छत्तीसगढ़ राजिम कुंभ उद्घाटन समारोह म...
20/02/2025

दिल्ली सरकार की मुख्यमंत्री श्री मति रेखा गुप्ता जी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम उपरांत, छत्तीसगढ़ राजिम कुंभ उद्घाटन समारोह में शामिल होने के पूर्व इंटीग्रेटेड आयुष काउंसिल एवं विश्व हिंदी परिषद के राष्ट्रीय संयोजक आदरणीय डॉ बिपिन कुमार जी से मध्य प्रदेश इंटीग्रेटेड आयुष काउंसिल अध्यक्ष डॉ राघव पाठक जी ने भेंट कर आगे की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की।

17/08/2024

कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या की घटना को लेकर इंटीग्रेटेड आयुष काउंसिल मध्य प्रदेश ने स्वास्थ्य सेवाएं रखीं बंद

छतरपुर/ राजनगर : कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या की घटना को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है। मामले की सीबीआई जांच भी जारी है। देशभर के साथ मध्य प्रदेश में भी इसको लेकर प्रदर्शन किया जा रहे हैं और विभिन्न संगठन राष्ट्रव्यापी बंद को अपने समर्थन दे रहे हैं।

IMA यानी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा बंद का आवाहन किया गया था और इसीलिए (IAC ) इंटीग्रेटेड आयुष काउंसिल मध्य प्रदेश ने भी घटना का विरोध किया और न्याय की मांग की। आईएसी के मध्य प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राघव पाठक ने घटना पर बेहद दुख जताया और बंद को अपने समर्थन देते हुए स्वास्थ्य सेवाएं बंद रखीं। इस अवसर पर उन्होंने राजनगर में प्रदर्शन के दौरान कहा कि ऐसी घटना मेडिकल फील्ड में काम कर रहे तमाम डॉक्टर का अपमान है और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली और बंगाल सरकार पर धब्बे की तरह है। पीड़ित परिवार और मृतक को न्याय जरूर मिलना चाहिए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए

डॉ. पाठक हॉलिस्टिक क्योर से जुड़े चिकित्सकों डॉ रुचि गुप्ता, डॉ अंशुल पाठक, डॉ संजीव सक्सेना, डॉ रविकांत त्रिपाठी एवं डॉ अरुण दानी ने भी अपने अपने जिले में इंटीग्रेटेड आयुष काउंसिल के आह्वान पर अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।

बता दें कि कोलकाता में महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या मामले में इंसाफ और न्याय की गूंज देश के हर कोने में और तेज होती जा रही है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने डॉक्टर के बलात्कार और हत्या तथा उसके बाद हुई तोड़फोड़ के विरोध में आज देशव्यापी प्रदर्शन का आह्वान किया है

आईएमए द्वारा जारी बयान में कहा गया है, ‘कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज में हुए क्रूर अपराध और स्वतंत्रता दिवस (बुधवार रात) की पूर्व संध्या पर प्रदर्शनकारी छात्रों पर की गई गुंडागर्दी के बाद, भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) ने शनिवार 17.08.2024 को सुबह 6 बजे से रविवार 18.08.2024 को सुबह 6 बजे तक 24 घंटे के लिए आधुनिक चिकित्सा के डॉक्टरों की सेवाओं को राष्ट्रव्यापी रूप से बंद करने की घोषणा की है।’

14/08/2024

🇮🇳 वंदे मातरम 🇮🇳 सभी प्रदेश एवं देश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🇮🇳

🇮🇳 वंदे मातरम 🇮🇳
14/08/2024

🇮🇳 वंदे मातरम 🇮🇳

21/06/2024
खजुराहो योग शिविर के दौरान
16/05/2024

खजुराहो योग शिविर के दौरान

Address

40 Paradise City
Chhatarpur
471001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Integrated Ayush council Madhya Pradesh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Integrated Ayush council Madhya Pradesh:

Share