27/08/2024
जनजातीय अध्ययन एवं विकास केंद्र, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर म.प्र
मान्यवर..........सादर प्रणाम🙏,
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर म.प्र के शैक्षणिक विभाग परिसर में जनजातीय अध्ययन एवं विकास केन्द्र की स्थापना इसी वर्ष 16/02/2024 को प्रदेश के महामहिम एवं कुलाधिपति माननीय श्री मंगुभाई पटेल जी की गरिमामय उपस्थिती में हुई हैं। केन्द्र में इसी शैक्षणिक सत्र 2024-25 से एम.ए (जनजातीय अध्ययन) पाठ्यक्रम 60 विद्यार्थीयों से प्रारंभ किया जा रहा हैं। प्रदेश भर में यह प्रथम ऐसा केन्द्र हैं जहाँ देश एवं प्रदेश के विशेष वर्ग जनजातीय समुदाय पर उपाधि पाठ्यक्रम प्रारंभ किया गया हैं। केन्द्र के पाठ्यक्रम में प्रवेश पूर्ण हो चुके हैं। पाठ्यक्रम में अध्यापन कार्य भी प्रारंभ हो गया हैं। इन विद्यार्थीयों का पाठ्यक्रम योजना एवं उद्देश्य हेतु दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 03/09/2024 को किया जा रहा है। कार्यक्रम में माननीय श्री दुर्गादास जी उईके, केन्द्रीय राज्य मंत्री जनजातीय मामले, भारत सरकार एवं सांसद बैतूल-हरदा- हरसूद, माननीय श्री गजेन्द्र पटेल जी, खरगौन- बड़वानी के माननीय सांसद, माननीय श्री हर्ष जी चौहान, पूर्व अध्यक्ष, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग भारत सरकार नई दिल्ली एवं माननीय श्री वैभव जी सुरंगे अखिल भारतीय युवा प्रमुख वनवासी कल्याण परिषद केन्द्र नागपुर कार्यक्रम को अपनी उपस्थिती से शोभांवित करेंगे। कार्यक्रम विश्वविद्यालय की माननीया कुलगुरू प्रोफेसर रेणु जैन जी की अध्यक्षता एवं डाॅ. अजय जी वर्मा, कुलसचिव देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर म.प्र की गरिमामय उपस्थिती में संपन्न होगा। कार्यक्रम में आप सादर आमंत्रित हैं आपकी उपस्थिती से कार्यक्रम शोभांवित होगा। पुनः सहृदय सादर आप आमंत्रित हैं। डॉ.सखाराम मुजाल्दे, प्रभारी, जनजातीय अध्ययन एवं विकास केन्द्र, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर म.प्र।