21/04/2026
बुरहानपुर में निबंध लेखन प्रतियोगिता का सफल आयोजन
बुरहानपुर: दारुस्सुरूर एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी, बुरहानपुर के 10 वर्ष पूर्ण होने के शुभ अवसर पर रविवार, 19 अप्रैल 2026 को एक भव्य निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अबू अय्यूब अंसारी हायर सेकेंडरी स्कूल, अंसार नगर में आयोजित हुआ, जिसमें शहर के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों से आए अनेक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता का आयोजन सुबह 11 बजे से 12 बजे तक किया गया। प्रतियोगिता के अंतर्गत "पठन-पाठन का महत्व एवं उपयोगिता" तथा "मोबाइल फोन का सकारात्मक उपयोग" जैसे समसामयिक और उपयोगी विषयों पर प्रतिभागियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए।
इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं में पढ़ने-लिखने की रुचि को बढ़ावा देना, उनकी रचनात्मक लेखन क्षमता को विकसित करना तथा आधुनिक तकनीक के सही उपयोग के प्रति जागरूक करना था। प्रतिभागियों ने अपने निबंधों में इन विषयों पर गहराई से विचार रखते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
Successful Organization of Essay Writing Competition in Burhanpur
Burhanpur: On the auspicious occasion of completing 10 years, Darussuroor Education and Welfare Society, Burhanpur successfully organized a grand essay writing competition on Sunday, 19 April 2026. The event was held at Abu Ayyub Ansari Higher Secondary School, Ansar Nagar, where a large number of students from various schools and colleges across the city participated with great enthusiasm.
The competition was conducted from 11:00 AM to 12:00 PM. Under this competition, participants presented their ideas on contemporary and meaningful topics such as “The Importance and Utility of Education” and “The Positive Use of Mobile Phones.”
The main objective of this competition was to promote reading and writing habits among the youth, develop their creative writing skills, and create awareness about the proper use of modern technology. The participants demonstrated excellent talent by expressing deep and thoughtful perspectives in their essays.