Jamat Raza e mustafa-kutch

Jamat Raza e mustafa-kutch Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Jamat Raza e mustafa-kutch, Community Organization, Bhuj.

maslak e Alahazrat zindabad
Faiza e tajushshariah zindabad
Faizan e qaid e millat
zere sayabe Karam qazi e gujrat saiyadi sarkar saiyad Salim bapu shahab qibla (maddazillhul aali)

03/05/2023

*औरत का मर्द पर हक*

महर रोटी कपड़ा और दूसरी जरूरी बातों के अलावा औरतों से अच्छी तरह पेश आना भी मर्दों की जिम्मेदारी है। जरा जरा सी बात पर मारना गाली देना, गुस्सा करना, मना है । *रसूल्ललाह ﷺ ने फ़रमाया तुम में अच्छे वो लोग है जो औरतों से अच्छी तरह पेश आए और फरमाया मुस्लमान मर्द मोमिना औरत को घिनौनी न रखे अगर उसकी एक आदत बुरी मालूम होती है दूसरी अच्छी होगी यानी सब आदतें खराब न होंगी, जबकि अच्छी बुरी हर किस्म की बाते होंगी तो मर्द को न चाहिए कि खराद ही आदत को देखता रहे बल्कि बुरी आदत से चश्म पोशी(नजर अंदाज) करे और अच्छी आदत की तरफ नजर करे* और कोई शख्स अपनी औरत को न मारे जैसे गुलाम को मारता है फिर दूसरे वक्त उस से मुजामअत करेगा।

📚 कानूने शरीयत,2,66

जमात रजा ए मुस्तफा कच्छ

16/03/2023

*कब्रों की जियारत*

ज्यारते कुबूर मुस्तहब है, हर हफ़्ते में एक दिन ज्यारत करे जुमा या जुमेरात या हफ़्ते या पीर के दिन मुस्तहब है। सबमें अफज़ल रोज़े जुमा वक्ते सुबह है। औलिया किराम के मज़ाराते तय्यबा पर सफ़र करके जाना जाइज़ है, वह अपने ज़ाएरीन को नफा पहुँचाते हैं और अगर वहाँ कोई मुन्किरे शरई हो मसलन औरतों से इख़्तिलात तो उसकी वजह से ज़्यारत तर्क न की जाये कि ऐसी बातों से नेक काम तर्क नहीं किया जाता बल्कि उसे बुरा जाने और मुमकिन हो तो बुरी बात जाइल करे अनी अगर उन ग़लत बातों को रोक सकता है तो रोक दे।

📚 बहारे शरियत,ही 4

जमात रजा ए मुस्तफा कच्छ

16/03/2023

*घर में खरगोश रखना कैसा है और उसका गोश्त खाना चाहिए या नहीं?*

जवाब :-
अव्वल तो ये जान लें कि खरगोश जानवर का गोश्त खाना ह़लाल है कि हुज़ूर सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम ने उसका भुना हुआ गोश्त तनाउल फरमाया है और सहाबा कराम को भी उसे खाने की इजाज़त दी है,तो जब खरगोश खाना ह़लाल है तो घर में रखना पालना खरगोश की खरीद वो फरोख्त करना भी जायज़ हुआ।

📚 फतावा फैज़ुर रसूल जिल्द 2 सफह 429)

जमात रजा ए मुस्तफा कच्छ

16/03/2023

*क्या औरत बच्चा पैदा होने के 40 दिन तक नापाक ही रहते हैं?*

आला हजरत इमाम अहमद रज़ा अल्यहेरहमा फ़रमाते हैं:

ये जो आवाम जाहिलो औरतो में मशहूर है के जब तक चिल्ला (40 दिन) ना हो जाए औरत पाक नहीं होती महज गलत है। खून बंद होने के बाद नाहक नापाक रह कर नमाज रोजे छोड़कर सखत कबीरा गुनाह में गिराफ्तार होती हैं। मर्दो पर फ़र्ज़ है के उन्हें इस से बाज रखें। निफास की ज्यादा हद के लिए चले (40) दिन रखे गए हैं, ना के 40 दिन से कम का होता ही ना हो। इस के काम के लिए कोई हद नहीं है।

अगर बच्चा पैदा करने के बाद सिर्फ एक मिनट खून आया और बंद हो गया और उसी वक्त पाक हो गई नहाये और नमाज पड़े रोजा रखे।

📚 फतावा रज़विया, जिल्द:4, सफा:357

जमात रजा ए मुस्तफा कच्छ

16/03/2023
Sabe barat ki fazilat
06/03/2023

Sabe barat ki fazilat

*मर्द हज़रात ईद या शादी के मौक़े पर जो मेहंदी हाथ के छोटी उंगली और बीच हथेली में लगा ते  है क्या यह जायज़ है ?*मर्दो को ...
03/03/2023

*मर्द हज़रात ईद या शादी के मौक़े पर जो मेहंदी हाथ के छोटी उंगली और बीच हथेली में लगा ते है क्या यह जायज़ है ?*

मर्दो को बिला उज़्र हाथ और पैर में मेहंदी लगाना हराम है, सर और दाढ़ी में लगाना मुस्तहब है।

*सरकार ए आला हज़रत रहमतुल्लाह अलेह फरमाते हैं*
की मर्द को हथेली या तलवे बल्कि सिर्फ नाखूनों में भी मेहंदी लगाना हराम है कि औरतों की तश्बीह है।

📚 फतावा फक़ीहे मिल्लत जिल्द 2,348

जमात रजा ए मुस्तफा - कच्छ

03/03/2023

*जुम्मा को गुसल और जल्दी जाने व खुतबा सुनेका सवाब*

हज़रत अब्दुल्लाह बिन उमर व बिन आस रद्दी अल्लाहु अनहोम से रिवायत है के रसूले करीमﷺ ने इरसाद फ़रमाया जो आदमी गुसल करे और अच्छी तरह गुसल करे और जल्दी जाए और इमाम के करीब हो और तव्वजू से खुतबा सुने उसे हर कदम के बदले 1 साल रातों को जाग कर इबादत इलाही करने और पूरे साल रोजा रखने का सवाब मिलता हैं.

📚जुम्मा तुल मुबारक रहमत व फजीलत, 131

जमात रजा ए मुस्तफा - कच्छ

*माहे शाबान का एक बेहतरीन अमल*ईमाम जाफर सादिक रदियल्लाहु तआला अन्हु  फरमाते हैं जो कोई माहे शाबान में रोजाना सात सौ (700...
03/03/2023

*माहे शाबान का एक बेहतरीन अमल*

ईमाम जाफर सादिक रदियल्लाहु तआला अन्हु फरमाते हैं जो कोई माहे शाबान में रोजाना सात सौ (700) मर्तबा दरूदे पाक पड़ेगा अल्लाह पाक कुछ फरिश्ते मुकर्रर फरमा देगा जो इस दरूदे पाक को रसूले पाक ﷺ तक पहुंचाएं इससे रसूले पाक ﷺ के रूह मुबारक खुश होगी फिर अल्लाह पाक उन फरिश्तों को हुक्म देगा कि इस दरूदे पाक पढ़ने वाले के लिए कयामत तक दुआएं मगफिरत करते रहो।

📚 अल कवलुल बदीअ,395

जमात रजा ए मुस्तफा - कच्छ

03/03/2023

*हराम माल का नुकसान*

अब्दुल्लाह बिन उमर रदियल्लाहु तआला अन्हु ने फरमाया कि अगर तुम नमाज पढ़ो यहां तक कि बूढ़े हो जाओ और तुम रोजा रखो यहां तक की कमानो के चलोव की तरह हो जाओ। तुमसे हरगिज कबूल न किया जाएगा। मगर उस परहेजगारी के साथ जो तुम्हें बाज रखे ममानियत से।(हराम कामो से)

यानी हराम चीजों के इस्तेमाल वाले की इबादत कबूल नहीं

📚 सबऐ सनाबिल शरीफ,248

जमात रजा ए मुस्तफा - कच्छ

Address

Bhuj
370001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jamat Raza e mustafa-kutch posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Jamat Raza e mustafa-kutch:

Share