To Bhartiya Kishan Sangh Madhyapradesh

To Bhartiya Kishan Sangh Madhyapradesh किसानों के लिए किसानों का, किसानों द्वारा चलाया जाने वाला गैर राजनैतिक संगठन

भारतीय किसान संघ ने खारिज की भावांतर योजना।किसान संघ सोयाबीन और धान पर समर्थन मूल्य की मांग को लेकर सरकार को लिखेगा पत्र...
13/09/2026

भारतीय किसान संघ ने खारिज की भावांतर योजना।

किसान संघ सोयाबीन और धान पर समर्थन मूल्य की मांग को लेकर सरकार को लिखेगा पत्र।
अखिल भारतीय महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र व क्षेत्र संगठन मंत्री महेश चौधरी की उपस्थिति में हुआ निर्णय

​भोपाल। भारतीय किसान संघ मध्यभारत प्रांत की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई। अखिल भारतीय महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र के मार्गदर्शन और प्रांत अध्यक्ष सर्वज्ञ दीवान की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर सोयाबीन एवं धान पर भावांतर योजना का विरोध किया गया। संगठन ने स्पष्ट किया कि किसान भावांतर के पक्ष में नहीं हैं और इस संबंध में राज्य सरकार को पत्र भेजा जाएगा।

​बैठक की शुरुआत भारत माता और भगवान बलराम जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। प्रांत महामंत्री शिवनंदन रघुवंशी द्वारा विषय प्रवर्तन के बाद आगामी सदस्यता अभियान की जिलावार समीक्षा की गई। अखिल भारतीय महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र ने कार्यकर्ताओं के संगठन में महत्व और आगामी कार्ययोजना पर मार्गदर्शन दिया।

​बैठक के प्रमुख बिंदु:

​भावांतर योजना का विरोध: संगठन सोयाबीन और धान पर भावांतर योजना का समर्थन नहीं करता; सरकार से किसानों के हित में ठोस नीति बनाने का आग्रह किया जाएगा।

​सदस्यता अभियान: मध्यभारत प्रांत के सभी जिलों में आगामी सदस्यता अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने की रणनीति तैयार की गई।

​किसान समस्याएं: प्रांत के विभिन्न क्षेत्रों में किसानों को आ रही व्यावहारिक समस्याओं और उनके स्थायी समाधान पर विस्तृत चर्चा हुई।

​बैठक में अखिल भारतीय उपाध्यक्ष रामभरोसे बसोतिया, क्षेत्रीय संगठन मंत्री महेश चौधरी, प्रदेश जैविक प्रमुख जगराम यादव, प्रदेश कोषाध्यक्ष नवनीत रघुवंशी, प्रांत संगठन मंत्री भरत पटेल सहित समस्त प्रांतीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
#भारतीयकिसानसंघ #धान #सोयाबीन

12/09/2026

अखिल भारतीय महिला कार्यकर्ता सम्मेलन नई दिल्ली

भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री के साईं रेड्डी जी की उपस्थिति में मध्यभारत प्रांत के  #बैतूल जिले के आमला म...
12/09/2026

भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री के साईं रेड्डी जी की उपस्थिति में मध्यभारत प्रांत के #बैतूल जिले के आमला में गन्ना आयाम की बैठक संपन्न हुई। जिसमें #गन्ना उत्पादक किसानों की समस्याओं व विभिन्न विषयों पर चर्चा व संवाद किया गया।

भारतीय किसान संघ मध्यभारत प्रांत गन्ना आयाम की बैठक मे अखिल भारतीय अध्यक्ष माननीय के. साई. रेड्डी जी ने गन्ना किसानों की सुनी समस्याएं।

​गन्ना किसानों की मुख्य समस्याएँ:

​1. भुगतान में देरी (Payment Delays)

​बकाया भुगतान: चीनी मिलों द्वारा किसानों को गन्ने का भुगतान समय पर नहीं किया जाता। नियमानुसार 14 दिनों के भीतर भुगतान होना चाहिए, लेकिन अक्सर यह महीनों या सालों तक अटका रहता है।
​कार्यशील पूंजी की कमी: भुगतान में देरी के कारण किसानों को अगली फसल की बुवाई, खाद और बीज के लिए साहूकारों से महंगा कर्ज लेना पड़ता है।

​2. उचित मूल्य और लागत में वृद्धि (Pricing & Cost Issues)

​एफआरपी (FRP) और एसएपी (SAP) में असंतुलन: सरकार द्वारा घोषित 'उचित और लाभकारी मूल्य' (FRP) बढ़ती लागत के अनुपात में कम होता है।

​लागत में बढ़ोतरी: डीजल, बिजली, उर्वरक (खाद), कीटनाशक और मजदूरी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे किसानों का मुनाफा कम होता जा रहा है।

​3. तौल और मिलों में परेशानी (Issues at Sugar Mills)
​तौल में गड़बड़ी: कम तौलने की शिकायतें आम हैं।
​पर्ची (Chit/Token) प्रणाली में पारदर्शिता की कमी: समय पर गन्ने की कटाई और मिल में डिलीवरी की पर्ची न मिलने से कटी हुई फसल खेतों या ट्रॉलियों में सूख जाती है, जिससे उसका वजन और रिकवरी दर घट जाती है।

​4. जल और जलवायु परिवर्तन की समस्या (Water & Climate Challenges)
​अधिक पानी की खपत: गन्ना एक जल-गहन (water-intensive) फसल है। भूजल स्तर गिरने और सिंचाई के घटते साधनों से किसानों की लागत बढ़ती है।
​मौसम की मार: सूखा, असमय भारी बारिश और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं से गन्ने की फसल को भारी नुकसान पहुँचता है।

​5. बीमारियाँ और पुरानी तकनीक (Diseases & Outdated Varieties)
​रोग और कीट: रेड रॉट (लाल सड़न रोग) और पायरिला जैसे कीटों/बीमारियों से पूरी फसल नष्ट हो जाती है।

​पुरानी प्रजातियाँ: नई और बेहतर रिकवरी वाली गन्ने की किस्मों के बीजों की उपलब्धता और वैज्ञानिक खेती की जानकारी का अभाव।
म.प्र. मे सरकार गन्ना आयोग बनाए।
गन्ना किसानों की समस्याओं को हल कराने के लिए भारतीय किसान संघ मध्यभारत प्रांत करेगा बडा आंदोलन।
#भारतीयकिसानसंघ #गन्नाकिसान

11/09/2026
11/09/2026

नारी शक्ति जागेगी, सारी समस्या भागेगी

11/09/2026
भारतीय किसान संघ जिंदाबाद
10/09/2026

भारतीय किसान संघ जिंदाबाद

चलो दिल्ली चलो दिल्ली, अखिल भारतीय महिला किसान कार्यकर्ता सम्मेलन
30 सितंबर 2026 दिन- बुधवार, नई दिल्ली
#भारतीयकिसानसंघ #किसान
#महिलाकिसानवर्ष #नारीशक्ति

09/09/2026

चलो दिल्ली चलो दिल्ली, महिला किसान कार्यकर्ता सम्मेलन
30 सितंबर 2026 दिन- बुधवार, नई दिल्ली
#भारतीयकिसानसंघ
#महिलाकिसानवर्ष #नारीशक्ति

Address

Bhopal
462001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when To Bhartiya Kishan Sangh Madhyapradesh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share