06/10/2022
रिटायर्ड एयरफोर्स ऑफिसर के परिजनों ने किया नेत्रदान
भोपाल, आज दिनांक 06 अक्टूबर 2022 को अपना सम्पूर्ण जीवन एयरफोर्स में रहते देश की सेवा करने वाले रिटायर्ड मास्टर वारेंट ऑफिसर स्व. श्री राजेश दुवे जी (67 वर्ष) की अपने निवास - रक्षा विहार, 3 ई एम ई, एयरपोर्ट रोड, गांधी नगर भोपाल की विगत 2 अक्टूबर को हुए एक्सीडेंट के बाद नर्मदा हॉस्पिटल में एडमिट की किया गया था, आज उनके देहावसान के बाद उनकी पुण्य दिव्य ज्योतियों का दान उनके सुपुत्र श्री संजीव दुबे जी ने हमीदिया हॉस्पिटल को किया गया ताकि किन्ही दो लोगों के जीवन मे उजाला लाया जा सके। इस पुणीत कार्य नेत्रदान कराए जाने में काउंसिलिंग एवं समन्वय श्री सुनील राय, भोपाल ऑर्गन डोनेशन सोसायटी द्वारा किया गया।
स्व. श्री राजेश दुबे आजीवन अपने देश सेवा के जज्बे के अलावा बसुदैव कुटुम्बकम की भावना से ओतप्रोत सेवा से सेवानिवृति के बाद भी अपनी सामाजिक सेवाओं के लिए भी जाने जाते रहे है। शासकीय मॉडल स्कूल के बच्चों को इंग्लिश सिखाने, उनके लिए इंग्लिश में ड्रामा "मर्चेंट ऑफ वेनिश" में मदद हो या किसी भी वंचित, शोषित पीड़ित की बढ़कर सेवा करना हो, अनेकों स्वयं सेवी संस्थाओं के साथ जुड़कर अपने सेवार्थ करने में सदैव आगे रहते थे। यही कारण था कि उन्होंने अपने जीते जी ही अंगदान, नेत्रदान का संकल्प लिया था, बल्कि औरों को भी इस अंगदान की मुहिम को सामाजिक आंदोलन बनाये जाने हेतु कार्य करते रहे, यही उनकी प्रबल चाह तथा संकल्प/ इच्छा के चलते अंगदान के लिए उनके परिजनों ने काउन्सलर सुनील राय से सम्पर्क किया। चूंकि इलाज के दौरान कार्डियक अरेस्ट होने से अंगों का दान सम्भव नहीं हो सका, किंतु नेत्रदान का महादान किया गया।