05/02/2026
नीमच जिले की मड़ावदा पंचायत के ग्राम रानापुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में मधुमक्खियों के अचानक हमले के दौरान मासूम बच्चों की रक्षा करते हुए श्रीमती कंचनबाई जी ने अद्भुत साहस और मानवता का परिचय दिया।
बच्चों को तिरपाल से ढँककर सुरक्षित स्थान तक पहुँचाते हुए वे स्वयं गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनका निधन हो गया।
बच्चों की रक्षा में अपने प्राणों का बलिदान देने वाली कंचनबाई जी को विनम्र श्रद्धांजलि।
परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे।
ॐ शांति:!