09/06/2026
United Health workers welfare Association मध्य प्रदेश पुलिस को भी सीपीआर प्रशिक्षण देती हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़
भोपाल पुलिस कमिश्नर कार्यालय में देवदूत बने दो आरक्षक
अचानक अचेत होकर गिरे नागरिक की CPR देकर बचाई जान
आरक्षक मुकेश साहू और रंजीत रघुवंशी की सूझबूझ और तत्परता से व्यक्ति को मिला नया जीवन।
पुलिस आयुक्त कार्यालय में एक आगंतुक अचानक जमीन पर गिर पड़ा था और उसकी सांसें थमने लगी थीं। मौके पर मौजूद दोनों आरक्षकों ने बिना देर किए CPR (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) देना शुरू किया, जिससे कुछ ही देर में व्यक्ति को होश आ गया।
प्राथमिक उपचार के बाद नागरिक को अस्पताल भेजा गया।
इस सराहनीय कार्य पर पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने दोनों आरक्षकों को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की है।