Youth Sikh Seva Samiti Bhilai

Youth Sikh Seva Samiti Bhilai Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Youth Sikh Seva Samiti Bhilai, Non-Governmental Organization (NGO), Bhilai.

श्री गुरु गोविंद सिंघ साहिब जी के प्रकाश की  एक निर्धारित तिथि को लेकर छत्तीसगढ़ सिख पंचायत ,सिख युथ सेवा समिति ,,और सभी...
18/08/2026

श्री गुरु गोविंद सिंघ साहिब जी के प्रकाश की एक निर्धारित तिथि को लेकर छत्तीसगढ़ सिख पंचायत ,सिख युथ सेवा समिति ,,और सभी गुरुद्वारा कमेटियों की अहम बैठक

भिलाई:-- *दशम पिता श्री गुरु गोबिंद सिंघ साहिब जी के प्रकाश पर्व मूल नानकशाही कैलेंडर के अनुसार 5 जनवरी को ही मनाने को लेकर छत्तीसगढ़ सिख पंचायत भिलाई दुर्ग एवं सिख युथ सेवा समिति भिलाई के साथ-साथ सभी गुरुद्वारे के सिंघ साहिबान की उपस्थिति में सिख पंचायत अध्यक्ष जसवीर सिंह चहल की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक में विचार-विमर्श किया गया। सिख पंचायत महासचिव गुरुनाम सिंह ने बताया कि 5 जनवरी की तिथि को लेकर
नानकशाही कैलेंडर (संशोधित/मूल) के अनुसार श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व 5 जनवरी को निर्धारित है
आज की बैठक में तिथियों की एकसमता और पंथक परंपरा को लेकर कि प्रकाश पर्व 5 जनवरी को मनाना सर्व सहमति से तय हुआ
एवं श्री गुरु गोविंद सिंह साहब जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष में नगर कीर्तन एक सप्ताह पूर्व निकाला जाएगा
आज की बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित सिख युथ सेवा समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू एवं कोषाध्यक्ष मलकीत सिंह द्वारा 5 जनवरी की प्रकाश पर्व की तिथि तय करने की सहमति दी, आज की बैठक में छत्तीसगढ़ सिख पंचायत के पलविंदर सिंह रंधावा,, बलदेव सिंह, हरभजन सिंह चहल, जसवीर सिंह सैनी, हरमिंदरसिंह सैनी, सरबजीत सिंह नंदरा,, गुरदेव सिंह,, कुलवंत सिंह,, बीबी कुलवंत कौर,, गुरमीत सिंह चहल, तेजिंदर सिंह हुंदल,, बलजिंदर सिंह कलेर,, गुरमीत सिंह सोखी, सौदागर सिंह निर्मल सिंह रंधावा, सुखदेव सिंह लाडी,,हरपाल सिंह हैप्पी, पवित्र सिंह,, त्रिलोचन सिंह सिद्धू,, जगजोत सिंह बिंद्रा,, इंद्रपाल सिंह सैनी, जसवंत सिंह, कुलदीप सिंह जोगिंदर सिंह,स्वरूप सिंह,, पुष्पक सिंह,, जसवीर सिंह वेगल, अमृतपाल सिंह,, मुखविंदर सिंह,, परमजीत सिंह,, रौनक सिंह,, निशांन सिंह,, अजीत सिंह खैरा, मलकीत सिंह, बलविंदर सिंह, जसेड़ा अनूप सिंह, बलकार सिंह, अमृतपाल सिंह, गुरविंदर सिंह, बलविंदर कौर, सुखविंदर कौर,
एवं अन्य सदस्य उपस्थित हुए

समस्त देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
15/08/2026

समस्त देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

20/07/2026

सिख समाज के आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की शिक्षा, जरूरतमंद बहनों के विवाह तथा उन्हें आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने के लिए निरंतर समर्पित, सेवा कार्यों में सदैव अग्रणी, यूथ सिख सेवा समिति के यशस्वी अध्यक्ष माननीय श्री इंद्रजीत सिंह जी (छोटू) को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

19/07/2026

समाज के जन-जन की सेवा के लिए सदैव समर्पित, यूथ सिख सेवा समिति भिलाई के यशस्वी, युवा एवं ऊर्जावान अध्यक्ष आदरणीय श्री इंद्रजीत सिंह जी (छोटू) को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।

वाहेगुरु जी से अरदास है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं निरंतर जनसेवा की शक्ति प्रदान करें। आपके नेतृत्व में समाज सेवा, मानव कल्याण एवं युवाओं के उत्थान के लिए किए जा रहे प्रेरणादायी कार्य निरंतर नई ऊँचाइयों को प्राप्त करें तथा आपका जीवन सदैव यश, सम्मान और सफलता से आलोकित रहे।

वाहेगुरु जी का आशीर्वाद सदैव आप पर बना रहे।

10/07/2026

दो बच्चों की शिक्षा में सहयोग हेतु संबंधित परिवार द्वारा यूथ सिख सेवा समिति भिलाई के शिक्षा सहायता फॉर्म के माध्यम से निवेदन किया गया था।

समिति द्वारा किए गए सत्यापन के दौरान पता चला कि बच्चों के पिता का निधन हो चुका है और वर्तमान में उनका पालन-पोषण उनकी माताजी एवं नाना जी द्वारा किया जा रहा है। परिवार की आर्थिक परिस्थिति को देखते हुए बच्चों की आगे की शिक्षा में किसी प्रकार की बाधा न आए, इस उद्देश्य से यूथ सिख सेवा समिति भिलाई के अध्यक्ष श्री इंद्रजीत सिंह जी की पहल पर सहायता का निर्णय लिया गया।

गुरु नानक स्कूल, सेक्टर-6, परिवार एवं यूथ सिख सेवा समिति भिलाई के सहयोग से बच्चों की शिक्षा के लिए ₹10,000/- की आर्थिक सहायता चेक के माध्यम से प्रदान की गई।

समिति निरंतर प्रयासरत है कि आर्थिक कठिनाइयों के कारण किसी भी बच्चे की शिक्षा प्रभावित न हो और जरूरतमंद परिवारों तक हर संभव सहयोग पहुंचाया जा सके।

09/07/2026

पिता ठेका मजदूरी का कार्य कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। परिवार में दो बच्चे हैं, जिनकी पिछले दो वर्षों की स्कूल फीस लंबित होने के कारण आगे की शिक्षा जारी रखना कठिन हो रहा था।

ऐसे समय में परिवार ने यूथ सिख सेवा समिति भिलाई के शिक्षा सहायता फार्म के माध्यम से सहायता के लिए आवेदन किया। समिति के अध्यक्ष श्री इंद्रजीत सिंह जी ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए परिवार की परेशानी को समझा और बच्चों की शिक्षा को निरंतर बनाए रखने के लिए सहयोग का निर्णय लिया।

यूथ सिख सेवा समिति भिलाई की ओर से स्कूल की लंबित फीस के लिए ₹20,000 का चेक प्रदान किया गया, ताकि बच्चों की पढ़ाई बिना किसी बाधा के आगे बढ़ सके।

बच्चों की शिक्षा, जरूरतमंद परिवारों की सहायता और समाज के हर वर्ग के उत्थान के संकल्प के साथ यूथ सिख सेवा समिति निरंतर सेवा कार्यों में समर्पित है।

#सर्व_समाज_कल्याण_समिति #परिवारइन्दर

09/07/2026

आर्थिक परिस्थितियां कभी भी किसी बच्चे के सपनों के रास्ते की बाधा नहीं बननी चाहिए। - इंद्रजीत सिंह छोटू (अध्यक्ष- यूथ सिख सेवा समिति)

पिता जी ड्राइवर का कार्य कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, लेकिन बेटी ने अपनी मेहनत और लगन से कक्षा 8वीं में 88% अंक प्राप्त कर परिवार का नाम गौरवान्वित किया।

इस होनहार बेटी की आगे की शिक्षा में सहयोग करते हुए यूथ सिख सेवा समिति के अध्यक्ष श्री इंद्रजीत सिंह जी की पहल पर आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की इस बेटी का गुरु नानक स्कूल, सेक्टर-6 में कक्षा 9वीं में प्रवेश कराया गया।

#सर्व_समाज_कल्याण_समिति #परिवारइन्दर

02/07/2026

एक बेटी... जिसने 7वीं कक्षा में 82% अंक हासिल किए।
पढ़ाई में हमेशा आगे रही, लेकिन हालात उसके साथ नहीं थे।

पढ़ाई में हमेशा अव्वल रहने वाली इस बच्ची के सपने बड़े थे, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति उन सपनों के सामने एक बड़ी चुनौती बन गई। पिछले सत्र की स्कूल फीस बकाया होने के कारण उसकी टी.सी. (Transfer Certificate) भी नहीं मिल पा रही थी और आगे की पढ़ाई अधर में लटक गई थी।

आखिरकार परिवार ने यूथ सिख सेवा समिति भिलाई के शिक्षा सहायता फॉर्म के माध्यम से मदद की गुहार लगाई।

जब समिति के अध्यक्ष श्री इंद्रजीत सिंह जी ने बच्ची की शैक्षणिक उपलब्धियों, पढ़ाई के प्रति उसकी लगन और परिवार की आर्थिक परिस्थितियों को जाना, तो उन्होंने तत्काल पहल की।

बच्ची की पिछले सत्र की बकाया फीस का भुगतान करवाकर टी.सी. दिलाई गई और उसके उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय में उसका प्रवेश भी सुनिश्चित कराया गया।


25/06/2026

बेसहारा बच्चे की शिक्षा का सहारा बने यूथ सिख सेवा समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह

लगभग दो वर्ष पूर्व समिति ने एक अत्यंत दुःखद परिस्थिति में एक बालक की माता स्वर्गीय श्रीमती पूनम कौर जी का अंतिम संस्कार संपन्न कराया था। बालक के पिता भी नहीं है , जिसके बाद उसकी परवरिश उसकी नानी द्वारा की जा रही है।

उस समय यूथ सिख सेवा समिति के अध्यक्ष श्री इंद्रजीत सिंह जी ने सभी के समक्ष यह संकल्प लिया था कि बच्चे की शिक्षा किसी भी परिस्थिति में बाधित नहीं होने दी जाएगी तथा उसकी पढ़ाई का पूरा सहयोग समिति द्वारा किया जाएगा।

इसी संकल्प को निरंतर निभाते हुए पिछले दो वर्षों से समिति द्वारा बच्चे की शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में आज शकुंतला विद्यालय, भिलाई में अध्ययनरत छात्र की एक वर्ष की स्कूल फीस का चेक उसकी नानी को सौंपा गया, ताकि उसकी शिक्षा निर्बाध रूप से जारी रह सके।
-

12/06/2026

कुछ दिन पूर्व यूथ सिख सेवा समिति भिलाई के सहयोग से एक जरूरतमंद बेटी के विवाह में सहयोग प्रदान किया गया था। इसी क्रम में उस बहन को आत्मनिर्भर बनाने एवं उनके स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह द्वारा एक सिलाई मशीन भेंट की गई।

Address

Bhilai
490024

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Youth Sikh Seva Samiti Bhilai posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share