22/04/2026
आज उपमंडल बावल के बाल भवन में स्मार्ट क्लास रूम (Virtual Class Room) का उद्घाटन श्री अभिषेक मीणा, भा•प्र•से•, उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला बाल कल्याण परिषद रेवाड़ी के कर कमलो द्वारा श्री संदीप चौपड़ा, Plant Officer, Hollister Pvt Ltd, श्री विरेन्द्र यादव, जिला बाल कल्याण अधिकारी, रेवाड़ी व श्री मनोज कुमार यादव, E.O , Retired की गरिमामयी उपस्थित में सम्पन्न हुआ। माननीय उपायुक्त महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि इसके माध्यम से क्षेत्र के उन बच्चो को NEET व JEE की तैयारी करवाई जाएगी जो आर्थिक अभाव के कारण नीजि संस्थानों में प्रशिक्षण नही ले पाते। जिला बाल कल्याण परिषद के लिए Hollister Pvt Ltd के इस सहयोग की माननीय उपायुक्त महोदय ने सराहना करते हुए कहा कि इससे पहले भी CSR initiative के तहत डिजिटल लाइब्रेरी जैसे प्रोजेक्ट के लिए भी कंपनी द्वारा सहयोग किया गया है जिसमें पढकर लाभार्थी केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न नौकरियो में नियुक्त हुए है जोकि परिषद की उपलब्धि है। इसके उपरांत उपायुक्त महोदय ने बाल भवन बावल में चल रहे प्रशिक्षण केंद्रो व खुला आश्रय गृह का निरिक्षण किया व लाभार्थी बच्चो से रूबरू हुए व प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए व उसके उपरांत पौधारोपण किया।
#बावल #रेवाड़ी CMO Haryana