International Vaish Federation Bharatpur

  • Home
  • International Vaish Federation Bharatpur

International Vaish Federation Bharatpur Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from International Vaish Federation Bharatpur, Nonprofit Organization, .

अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के तत्वावधान में रक्तदान शिविर आज स्थानीय ओम कॉम्पलेक्स होटल में आयोजित किया गया। शिविर मे...
06/07/2025

अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के तत्वावधान में रक्तदान शिविर आज स्थानीय ओम कॉम्पलेक्स होटल में आयोजित किया गया। शिविर में न केवल वैश्य समाज के बंधुओ ने रक्तदान में भाग दिया अपितु शेष समाज के लोगों की भी रक्तदान में अच्छी संख्या देखने को मिली । रक्तदान शिविर में प्रथम रक्तदाता अनिल मीणा रहा ।
जिला महामंत्री सुमनेश कुमार गुप्ता ने बतलाया कि रक्तदान कार्यक्रम में 101 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया जिसमें पुरुष महिलाएं युवा शामिल रहे ।
कार्यक्रम के प्रारंभ में जिलाध्यक्ष अनिल लोहिया ने कहा कि आज सारे देश में वैश्य समाज के स्थापना दिवस पर रक्तदान के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं । कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आदरणीय स्वर्गीय श्री रामदास जी अग्रवाल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वैश्य समाज के संगठन की स्थापना की । जिसका आज स्थापना दिवस पूरे संसार में मनाया जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विजय बंसल ने वैश्य समाज के आर्थिक दृष्टि से कमजोर वर्ग को मजबूत करने के लिए जिले में एक स्थाई फंड बनाए जाने की आवश्यकता बतलाई । विशिष्ट अतिथि उद्योगपति यश अग्रवाल ने कहा कि आज यह रक्तदान कार्यक्रम जरूरतमंद व्यक्ति के लिए वरदान साबित होगा उन्होंने देश में रक्तदान की कमी को देखते हुए इस प्रकार के शिविर ज्यादा से ज्यादा लगाए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
इस दौरान अग्रवाल महासभा जिला अध्यक्ष अतुल मित्तल , खंडेलवाल समाज अध्यक्ष रमेश रारह वाले , माहेश्वरी समाज जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश महेश्वरी , महावर समाज जिला अध्यक्ष बृजेंद्र महावर , जायसवाल समाज के राजीव गोपालिया , वार्ष्णेय समाज के अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता , जैन समाज की तरफ से अभिषेक जैन एडवोकेट व उनकी टीम एवं भाजपा नेता सत्येंद्र गोयल , देवेंद्र चामड , मुकेश सिंघल आदि ने विचार व्यक्त किया ।
कार्यक्रम का संचालन शहर अध्यक्ष सत्यव्रत आर्य ने किया तथा कार्यक्रम संयोजक एवम युवा जिलाध्यक्ष मनीष गर्ग ने आभार प्रकट किया ।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉक्टर संगीता अग्रवाल , महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती सीमा मंगल , शोभा कंसल , प्रदेश महिला उपाध्यक्ष सरोज लोहिया, जिला अग्रवाल महिला महासभा अध्यक्ष शालिनी मित्तल , मॉम्स ग्रुप अध्यक्ष पायल गोयल , श्रीमती विनीता अग्रवाल , सीमा अग्रवाल , प्रमुख समाजसेवी एवं गौ रक्षक दानवीर सिंह , ओमप्रकाश सिंघल स्मॉल ए यू बैंक मैनेजर यश कौशिक , वैश्य महासम्मेलन युवा प्रदेश उपाध्यक्ष सनत गुप्ता , रामेंद्र सर्राफ , आशीष खंडेलवाल , रवि गोयल , बिट्स संस्था के पिकासो गर्ग , राजेंद्र कुमार गर्ग , तुषार अग्रवाल एवं समस्त युवा टीम की सहभागिता रही ।
रक्त संकलन जिला आरबीएम हॉस्पिटल की ब्लड बैंक की टीम के द्वारा किया गया ।

05/07/2025
13/06/2025
11/11/2024
11/11/2024

Address


321001

Telephone

+919414975051

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when International Vaish Federation Bharatpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

  • Want your organization to be the top-listed Non Profit Organization?

Share