20/02/2025
सम्मानीय सदस्यगण,
हम सभी के लिए गर्व का अवसर है कि इस वर्ष हम भरतपुर स्थापना दिवस के 292वें वर्ष को विशेष आयोजन के साथ मना रहे हैं। इसी श्रृंखला में 19 फरवरी को सुबह 9 बजे यातायात चौराहे पर स्वाभिमान मार्च और पुष्पांजलि अर्पण का कार्यक्रम रखा गया है। आप सभी से निवेदन है कि समय पर पहुँचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएँ और इस ऐतिहासिक दिन का हिस्सा बनें।
साथ ही, शाम 7 बजे विश्वप्रिय शास्त्री पार्क में भव्य सांस्कृतिक संध्या आयोजित की जा रही है, जिसमें सारेगामापा विजेता और इंडियाज़ गॉट टैलेंट की प्रतिभाशाली गायिका ईशिता विश्वकर्मा, मुंबई अपनी प्रस्तुति देने आ रही हैं। यह कार्यक्रम हम सभी के लिए एक यादगार संध्या होगी, जिसमें आपकी उपस्थिति इसे और भी विशेष बनाएगी।
आप सभी से आग्रह है कि दोनों कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर भरतपुर के इस गौरवशाली दिवस को मिलकर यादगार बनाएं।
सादर,
प्रखर वशिष्ठ
अध्यक्ष, फोर्टी यूथ विंग, भरतपुर