राष्ट्रवादी हिंदू सेना - भदोही

  • Home
  • India
  • Bhadohi
  • राष्ट्रवादी हिंदू सेना - भदोही

"राष्ट्रवादी हिन्दु सेना " संगठन राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के व्यापक परिप्रेक्ष्य के साथ भारत में फैले भ्रष्टाचार, अशिक्षा, गरीबी, समाज सेवा, जागरुकता व ग्रामीण विकास के क्षेत्र में काम कर रहा एक राष्ट्रवादी हिन्दू संगठन है। ये राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रवादी सोच के साथ देश सेवा के लिए कार्यरत है। "राष्ट्रवादी हिन्दु सेना" संगठन लोगो को देश सेवा के लिए जागरूक करने व राष्ट्रवादी हिंदुवो को एक मंच पर

एकत्रित करने के उद्देश्य से २७ जुलाई २०१३ को शुरू किया गया है। "राष्ट्रवादी हिन्दु सेना" सामाजिक रूप से प्रतिबद्ध देशभक्त कार्यकर्ताओं का एक समूह होगा जो आज देश सेवा के लिए किसी भी चुनौतीपूर्ण कार्य करने में सक्षम होगा। आने वाले दिनों में "राष्ट्रवादी हिन्दु सेना" की भारत के पुनर्निर्माण में सक्रिय, सार्थक और प्रभावी भागीदारी होगी और भारत के लोगो को संगठन की ऐसी भूमिका पर गर्व महसूस होगा।

संगठन का उद्देश्य : ग्रामीण हिन्दू युवाओं को राष्ट्र विकास की गतिविधियों में सम्मिलित करने के साथ ही साथ उनमे ऐसे कौशल एवं मूल्यों का विकास किए जाने का है कि वे आधुनिक एवं प्रौद्दोगिक राष्ट्र के उपयोगी नागरिक बन सकें।

अगर जीवन को सुखी बनाना है, तो समाज में हर इंसान को निस्वार्थ भाव से समाज सेवा में कार्य करने चाहिएं।
"राष्ट्रवादी हिन्दु सेना" संगठन को किसी भी संगठन या व्यक्ति से कोई दान और अनुदान की अपेक्षा नहीं है। हमारा उद्देश्य "हिन्दुत्व " की लुप्त होती महिमा को बचाना है। यदि आप देश में फैले भ्रष्टाचार, अशिक्षा, गरीबी इत्यादि के खिलाफ आवाज बुलंद करने एवं देश के नवनिर्माण के लिए कुछ करना चाहते हैं, तो "राष्ट्रवादी हिन्दु सेना" के साथ जुड़िये। एक नए भारत को बनाने के लिए इस संगठन को बहुत से हिन्दु देशभक्तों की भागीदारी की जरूरत है। कुल मिलाकर "राष्ट्रवादी हिन्दु सेना" देश भर के लोगों के विकास और उत्थान के प्रति वचनबद्ध है।

संघठन का उदेश्य:
१ . गौवंश की हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना, गौवंश के हत्यारों को मृत्युदण्ड का प्रावधान करना तथा गौवंश पर आधारित अर्थतंत्र की व्यवस्था करना ।
२ . भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना, काले धन को वापस मगाना, भ्रष्टाचारियों की संपत्ति को राष्ट्रीय संपत्ति घोषित करना व भ्रष्टाचारियों को कठोर दण्ड का प्रावधान करना ।
३ . उन्नत कृषि एवं पशुपालन को प्रोत्साहित करना ।
४ . सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा आदि वैकल्पित ऊर्जा के संयंत्रों का तंत्र विकसित करना ।
५ . विद्यालयों में चरित्र निर्माण, व्यवसायिक शिक्षा व सैन्य शिक्षा अनिवार्य करना ।
६ . ग्रामीण क्षेत्रो में शिक्षा के लिए जागरूकता फैलाना.
७. मुफ्त चिकित्सा – ग्रामीण क्षेत्र में कैंप लगवाना इत्यादि.
८. गाँवों में पेड़ पोधे लगवाना इत्यादि.
९. सरकारी कार्यो का मानक के आधार पर निरिक्षण करवाना.
१०. ग्राम प्रधान, विधानसभा सदस्य व लोकसभा सदस्य के कार्यो और उनको लागु कराना.
११. चुनाव में योग्य उमीदवार का सहयोग करना. योग्य उमीदवार लाना.
१ २. सामाजिक व देशभक्ति के प्रति जागरुकता फैलाना.
१ ३. ग्रामीण क्षेत्रो की साफ सफाई करवाना.
१ ४. सरकारी योजनाओ को ग्रामीण क्षेत्रो में लागु करवाना.
१ ५. सूचना का अधिकार के अंतर्गत योजनाओ का पता लगाना और लोगो तक पहुचाना.
१ ६. मुफ्त शिक्षा – कंप्यूटर, इंग्लिश, सामाजिक शिक्षा.
१ ७ . मुस्लिम पसर्नल लॉ और अल्पसंख्यक आयोग को भंग करके देश के सभी नागरिकों के लिए समान कानून की व्यवस्था कर समानता का अधिकार देना ।
१ ८ . जम्मू - कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना तथा कश्मीर के मूल निवासियों का जम्मू - कश्मीर में सुरक्षित पुर्नवास कराना ।
१ ९ . तथ्यों के आलोक में भारतीय इतिहास का पुर्नलेखन कराकर ताजमहल आदि प्राचीन भवनों के वास्तविक निर्माताओं को श्रेय देकर भारत का सुप्त स्वाभिमान जगाना ।
२ ० .महिल;महिलाओ के शोषण और अधिकार के लिए लड़ना। समाज की महिलाएं पारस्परिक सहयोग से अपनी शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक, राजनीतिक एवं कानूनी स्थिति में सुधार लाकर सशक्त नागरिक बनाना ताकि वो महिलाये गुणवत्तापूर्ण जीवन जीयें। इस संघर्ष की प्रक्रिया से अपने में और समाज में शक्ति का संचार सकेंगे ।
भ्रष्टाचार के विनाश एवं भारतीय संस्कृति के विकास के लिए हमारी कार्य योजना को पसंद करने वाले मित्रों , भारत माता , गौ माता , गंगा माता के पुजारियों , भगवान राम , कृष्ण के भक्तों , विश्वविजेता सम्राट विक्रमादित्य , अखण्ड भारत के सृजनकर्ता आचार्य चाणक्य , मेवाड़ केशरी महाराणा प्रताप , हिन्दुत्व रक्षक क्षत्रपति शिवाजी , महर्षि दयानन्द सरस्वती , गुरू गोबिन्द सिंह , स्वामी विवेकानन्द , संत रविदास के अनुयायीयों , क्रांतिधर्मी बिरसा मुण्डा , नेताजी सुभाष चन्द्र बोस , वीर सावरकर , भगत सिंह , रानी लक्ष्मीबाई , राजीव भाई दीक्षित के आदर्शवादियों , वेद , शास्त्र , रामायण , गीता के श्रद्धालुओं भ्रष्टाचार के विनाश एव राष्ट्र - धर्म की रक्षा हेतु अधिक से अधिक हमसे जुड़े , “राष्ट्रवादी हिन्दु सेना” आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करता है ।

रोहित मिश्र (संदीप)
संथापक - राष्ट्रवादी हिन्दू सेना

 भारतीय जनता पार्टी जौनपुर Bharatiya Janata Party (BJP)
08/10/2025

भारतीय जनता पार्टी जौनपुर Bharatiya Janata Party (BJP)

मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा चुनाव में अजय शंकर दुबे के हार का जिम्मेदार कौन ?
अपनी राय दें।



Ganpatimobailshop
20/05/2025

Ganpatimobailshop

Address

Bhadohi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when राष्ट्रवादी हिंदू सेना - भदोही posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to राष्ट्रवादी हिंदू सेना - भदोही:

Share