Kurmi World Pratapgarh

Kurmi World Pratapgarh हम कुर्मी समाज के समग्र विकास हेतु सदैव तत्पर है

कुर्मी समाज के गौरव  #सोशल_मीडिया व  #आईटी_सेल  #एक्सपर्ट के रूप में बहुचर्चित भाई Sandeep Patel Sptm  | संदीप पटेल SPTM...
05/05/2026

कुर्मी समाज के गौरव #सोशल_मीडिया व #आईटी_सेल #एक्सपर्ट के रूप में बहुचर्चित भाई Sandeep Patel Sptm | संदीप पटेल SPTM जी
डायरेक्ट- SPTM Media pvt ltd को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ !
प्रबंध संपादक- बेबाक मंच Bebak Manch अख़बार

शिवाजी महाराज सिर्फ एक नाम नहीं, स्वाभिमान की ज्वाला हैं।जो वीरों का अपमान करेगा, जनता उसे जवाब देना जानती है। 🔥⚔️इतिहास...
27/04/2026

शिवाजी महाराज सिर्फ एक नाम नहीं, स्वाभिमान की ज्वाला हैं।
जो वीरों का अपमान करेगा, जनता उसे जवाब देना जानती है। 🔥⚔️
इतिहास से खिलवाड़ बंद करो, माफी मांगो! 😡

#वीरों_का_सम्मान #माफी_मांगो

भारत सरकार के वरिष्ठ IAS अधिकारी जिनके जिलाधिकारी के रूप मे सेवाकाल को पूर्वांचल के विभिन्न जनपदो मे जनता आज भी यादो मे ...
21/04/2026

भारत सरकार के वरिष्ठ IAS अधिकारी जिनके जिलाधिकारी के रूप मे सेवाकाल को पूर्वांचल के विभिन्न जनपदो मे जनता आज भी यादो मे संजोये सराहना करती है, ऐसे आदरणीय Ashutosh Niranjan जी को परिवहन विभाग उप्र का आयुक्त बनाए जाने पर ढेर सारी बधाई अभिनंदन!

हमें पूर्ण विश्वास है की आपके नेतृत्व मे विभाग मे नवाचार व नए कीर्तिमान स्थापित होंगे

बहुत दुःख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि संघर्षशील एवं प्रेरणास्रोत बड़े भाई आदरणीय अमर सिंह पटेल जी (अपर निजी सचिव, सच...
14/04/2026

बहुत दुःख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि संघर्षशील एवं प्रेरणास्रोत बड़े भाई आदरणीय अमर सिंह पटेल जी (अपर निजी सचिव, सचिवालय लखनऊ) का आज चंडीगढ़ पीजीआई में कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया।

उनका जीवन हम सभी के लिए संघर्ष, समर्पण और साहस का उदाहरण रहेगा। उनका स्नेह, मार्गदर्शन और व्यक्तित्व सदैव स्मरणीय रहेगा।

प्रकृति दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

ॐ शांति 🙏

सतेंद्र गंगवार (ग्राम भिड़या रसूलपुर निवासी), जो बहेड़ी में अपना कैफे चलाकर मेहनत की जिंदगी जी रहे थे — उनकी निर्दयी हत्...
12/04/2026

सतेंद्र गंगवार (ग्राम भिड़या रसूलपुर निवासी), जो बहेड़ी में अपना कैफे चलाकर मेहनत की जिंदगी जी रहे थे — उनकी निर्दयी हत्या बहेड़ी रोड पर पीछे से लोहे की रॉड से हमला कर दी गई!

क्या अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि खुलेआम हत्या कर दें?

दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, नहीं तो पूरा समाज सड़कों पर उतरने को मजबूर होगा!

अगर न्याय नहीं मिला तो —धरना होगा प्रदर्शन होगा और हर स्तर पर आवाज उठेगी

इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी फार  वीमेन की प्रोफेसर प्रो इला कुमार को जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय , जमशेदपु...
12/04/2026

इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी फार वीमेन की प्रोफेसर प्रो इला कुमार को जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय , जमशेदपुर झारखंड का कुलपति नियुक्त किया गया है

नवीन दायित्व मिलने की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

यह सिर्फ एक परिवार की लड़ाई नहीं, बल्कि पूरे कुर्मी समाज के सम्मान और न्याय की लड़ाई है।अब समय आ गया है कि हम सब एकजुट ह...
08/04/2026

यह सिर्फ एक परिवार की लड़ाई नहीं, बल्कि पूरे कुर्मी समाज के सम्मान और न्याय की लड़ाई है।
अब समय आ गया है कि हम सब एकजुट होकर अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज़ बुलंद करें। ✊
10 तारीख को आईए सुल्तानपुर — न्याय की इस लड़ाई में अपना समर्थन दें और एकता की ताकत दिखाएं।
पंकज वर्मा परिवार को न्याय दिलाने के लिए समाज का हर व्यक्ति मजबूती से साथ खड़ा है।

#कुर्मी_समाज #न्याय_की_लड़ाई #सुल्तानपुर #समाज_की_एकता #पंकज_वर्मा #समाज_का_सम्मान #आवाज_उठाओ #एकजुटता

रोशिनी पटेल (रायबरेली) को UPPCS के माध्यम से Assistant Commissioner (Industry) पद पर चयनित होने पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं।...
30/03/2026

रोशिनी पटेल (रायबरेली) को UPPCS के माध्यम से Assistant Commissioner (Industry) पद पर चयनित होने पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

आपकी इस उपलब्धि ने न केवल आपके परिवार बल्कि पूरे समाज का नाम रोशन किया है। आपकी मेहनत, लगन और संघर्ष सभी के लिए प्रेरणा है।

आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। ✨










27/03/2026

प्रो॰ राजेन्द्र सिंह रज्जु भैया विश्वविद्यालय प्रयागराज में ढाई लाख छात्र-छात्राओं को फेल और बैक लगा दिया गया है जिसमें धरना प्रदर्शन करने से पहले #करछना_ACP सुनील सिंह द्वारा छात्र नेता संदीप पटेल को धमकाया जाता है कि अपने मां का दूध पिया है बेटा तो आ जाना यूनिवर्सिटी तो कुर्मी समाज का सपूत ने प्रमाण दे दिया तानाशाह अफसर नहीं आये...

🌟 गौरव का क्षण 🌟कौशांबी जनपद के श्री देवेंद्र सिंह जी के सुपुत्र  अभिनव सिंह का UPSC में चयन होना पूरे परिवार और क्षेत्र...
07/03/2026

🌟 गौरव का क्षण 🌟

कौशांबी जनपद के श्री देवेंद्र सिंह जी के सुपुत्र अभिनव सिंह का UPSC में चयन होना पूरे परिवार और क्षेत्र के लिए अत्यंत गर्व और खुशी का विषय है।

आपकी यह सफलता कड़ी मेहनत, लगन और अटूट संकल्प का शानदार परिणाम है। यह उपलब्धि न केवल आपके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

अभिनव सिंह को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई, ढेर सारा आशीर्वाद एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ। 💐🙏







प्रयागराज जनपद की कोरांव तहसील के ग्राम सभा उल्दा के निवासी तथा जौनपुर में नायब तहसीलदार के पद पर कार्यरत अतुल सिंह पटेल...
07/03/2026

प्रयागराज जनपद की कोरांव तहसील के ग्राम सभा उल्दा के निवासी तथा जौनपुर में नायब तहसीलदार के पद पर कार्यरत अतुल सिंह पटेल उर्फ अंकित जी का भारतीय प्रशासनिक सेवा ( ) में चयन होना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और सम्मान का विषय है।

आपकी मेहनत, लगन और संघर्ष ने यह सिद्ध कर दिया कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और इरादे मजबूत हों तो कोई भी मंज़िल दूर नहीं होती। आपकी यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

अतुल सिंह पटेल (अंकित) जी को इस ऐतिहासिक सफलता पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।







Address

Bela Pratapgarh

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kurmi World Pratapgarh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Kurmi World Pratapgarh:

Share