27/06/2026
एक यूनिट रक्त... किसी के लिए सिर्फ़ एक बैग नहीं, बल्कि नई ज़िंदगी की उम्मीद होता है। ❤️
आज पचपेड़वा के एक निजी अस्पताल में एक गर्भवती महिला का ऑपरेशन होना था। इस कठिन समय में उन्हें रक्त की आवश्यकता थी। परिवार के सदस्यों ने आगे बढ़कर 2 यूनिट रक्तदान किया और 1 यूनिट रक्त हमारे ब्लड कैंप के स्टॉक से उपलब्ध कराया गया।
मां और शिशु की सुरक्षा के इस प्रयास में अपना अमूल्य योगदान देने वाले सभी रक्तदाताओं को दिल से धन्यवाद। आपका यह निस्वार्थ दान किसी अनजान परिवार के लिए जीवनभर याद रहने वाली उम्मीद बन गया।
आप सभी रक्तवीरों को हृदय से सलाम। ❤️🩸
रक्तदान करें, क्योंकि आपका एक छोटा-सा प्रयास किसी की पूरी दुनिया बचा सकता है।