Rajkumar Yadav AIRTU

Rajkumar Yadav AIRTU Rajkumar Yadav AGS/AIRTU/NER

06/01/2026

सहदेवगंज व कटान बाजार में सेवा, संवेदना और संस्कारों का संगम
मातृ पुण्यतिथि पर मानवता को समर्पित कंबल वितरण कार्यक्रम-
सहदेवगंज बाजार एवं कटान बाजार में आज मानवता, करुणा और सेवा-भावना का जीवंत स्वरूप देखने को मिला, जब देवरांचल उत्थान सेवा समिति एवं केयर नर्सिंग होम के संयुक्त तत्वावधान में गरीब, असहाय, पीड़ित एवं वंचित परिवारों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत श्रद्धा एवं भावपूर्ण वातावरण में किया गया। यह पुनीत आयोजन डॉ. विनोद जायसवाल जी की पूज्य माताजी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी स्मृति को समर्पित रहा।
कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 100 जरूरतमंद परिवारों को कंबल वितरित किए गए। इनमें 50 कंबल सहदेवगंज बाजार तथा 50 कंबल कटान बाजार के जरूरतमंदों को प्रदान किए गए। ठंड से राहत पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर आई संतोषपूर्ण मुस्कान ने इस आयोजन को सच्ची श्रद्धांजलि का स्वरूप प्रदान किया।
इस गरिमामय अवसर पर डॉ. जवाहर जायसवाल, डॉ. विनोद जायसवाल, डॉ. राजेश जायसवाल, सुनील जायसवाल (चेयरमैन प्रतिनिधि, महाराजगंज), सूर्यभान यादव ‘सोखा’, #विकासगुप्ता (अध्यक्ष) #दिलवरयादव (उपाध्यक्ष), हरिकेश यादव उर्फ लालू (सचिव), अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अजमत अली, सेराज अली, सद्दाम अली, अनवर अली, डॉ. नागेंद्र, डॉ. भरत यादव, रामजीत यादव (मास्टर साहब), कटान बाजार से प्रमोद कुमार (बी.के. फोटो स्टूडियो) सहित देवरांचल उत्थान सेवा समिति की समस्त कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि माता की स्मृति में किया गया सेवा कार्य ही सबसे बड़ी पूजा है, और जरूरतमंदों के जीवन में राहत पहुँचाना ही सच्चा पुण्य। सभी उपस्थित जनों ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुँचाने का संकल्प लिया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्य निरंतर करते रहने का भरोसा व्यक्त किया।
यह आयोजन न केवल एक पुण्य स्मृति रहा, बल्कि समाज में सेवा, संवेदना और समर्पण की सशक्त प्रेरणा बनकर उभरा।
#देवारांचलउत्थानसेवासमिति
#केयरनर्सिंगहोम

AIRTU के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव जी को डीआरएम अवार्ड से सम्मानित किया गया इसके लिए ऑल इंडिया रेलवे ट्रैकमेंटेनर...
06/01/2026

AIRTU के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव जी को डीआरएम अवार्ड से सम्मानित किया गया इसके लिए ऑल इंडिया रेलवे ट्रैकमेंटेनर यूनियन पूर्वोत्तर रेलवे के तरफ से आपको बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं ❤️
Upendra Yadav Ajay Kumar Saroj Narender Panchal Chandan Kumar Railway New Mast Ram Meena रामसिंह घूसिंगा परबैणी Saroj Kumar Choukhanda Techgainer

“रेलवे की पटरी पर चलने वाली करोड़ों ज़िंदगियों की सुरक्षा का बोझ जिन कंधों पर है,उन्हीं ट्रैकमैन की ज़िंदगी आज भी संघर्ष...
07/12/2025

“रेलवे की पटरी पर चलने वाली करोड़ों ज़िंदगियों की सुरक्षा का बोझ जिन कंधों पर है,
उन्हीं ट्रैकमैन की ज़िंदगी आज भी संघर्षों की पटरी पर फँसी हुई है।
धूप में झुलसकर, बारिश में भीगकर, रात की ठंड में जमकर भी वो ड्यूटी से पीछे नहीं हटते।
पर क्या उनकी मेहनत, उनका त्याग और उनका दर्द कभी किसी फ़ाइल में ठीक से लिखा गया…?

ट्रेन की रफ्तार बढ़ाने की बात तो खूब होती है,
पर उस रफ्तार को सुरक्षित बनाने वाले ट्रैकमैन की समस्याओं पर कितनी मीटिंग होती है?
कभी टूटे स्लीपर, कभी गहरी पटरियाँ, कभी कड़कती धूप में 12–14 घंटे की मेहनत…
ये कर्मवीर अपनी जान हथेली पर रखकर काम करते हैं,
पर उनकी आवाज़ अक्सर कागज़ों के नीचे दब जाती है।

वक्त है कि उनके हक़ की आवाज़ सिर्फ़ सुनी ही न जाए,
बल्कि उस पर कार्रवाई भी हो।
क्योंकि जब तक ट्रैकमैन सुरक्षित और सम्मानित नहीं होगा,
तब तक ट्रेनों की सुरक्षा सिर्फ़ एक दावा ही रहेगी… हक़ीक़त नहीं।”

यूं ही ठोकरों के डर से कभी सफर छोड़ा नहीं जातागर्दिशों में फंस कर भी अपनों को छोड़ा नहीं जाताज़िंदगी की राह में मुश्किले...
14/11/2025

यूं ही ठोकरों के डर से कभी सफर छोड़ा नहीं जाता
गर्दिशों में फंस कर भी अपनों को छोड़ा नहीं जाता
ज़िंदगी की राह में मुश्किलें मिलती हैं बेशुमार
पर हालात से डर के कभी हौसला छोड़ा नहीं जाता।
Airtu zindabad

12/11/2025

AIRTU का विशाल धरना-प्रदर्शन दिल्ली के जंतर-मंतर से लाइव...Z अंसारी

भारतीय रेल
09/10/2025

भारतीय रेल

साथियों, एक बार फिर दोनों मान्यता प्राप्त फेडरेशन AIRF, NFIR और अभी कर्मचारियों को उनका हक अधिकारों को दिलाने में नाकाम ...
24/09/2025

साथियों, एक बार फिर दोनों मान्यता प्राप्त फेडरेशन AIRF, NFIR और अभी कर्मचारियों को उनका हक अधिकारों को दिलाने में नाकाम साबित हो गई है।
केवल और केवल गाल बजाने और पकोड़ा खाकर और चाय पिकर कर्मचारियों पर अपने अधिकारों का दुरुपयोग करके सिस्टम को एक तरह से हाईजैक करके मान्यता का चुनाव जीतकर सरकार की चाटुकारिता करने में मशगूल हैं AIRF और NFIR के नेतागण

लेकिन शातियों AIRTU ने 7 वें वेतन आयोग के अनुसार 18000 न्यूनतम वेतनमान के अनुसार 46176 कर्मचारियों के लिए बोनस की मांग बहुत पहले से ही कर दिया, और करती रहेगी जब तक मिल नहीं जाता

लेकिन रेलवे की दोनों मान्यता प्राप्त AIRF, NFIR यूनियन/फेडरेशन के नेताओं ने मान्यता के बावजूद भी चुप्पी साधे रखा। इसका मतलब सीधे सीधे रेलवे बोर्ड मे ये कर्मचारियों के हक़ की दलाली करते है

जिसके कारण रेलवे कर्मचारी एक बार फिर छले गए।
यह सोचना और समझना कर्मचारियों का काम है कि आखिर इस तरह से कब इन दोनों रेलवे महासंघों (AIRF/NFIR) के द्वारा कब तक छले जाते रहेंगे,?

इसलिए शातियों सत्य को चुने
गलत के लिए आवाज बुलंद करें

AIRTU जिन्दाबाद

आप सभी रेल कर्मी साथियों से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या मैं पहुंच कर इस विशाल धरना प्रदर्शन को सफल बनाने का काम करे...
23/09/2025

आप सभी रेल कर्मी साथियों से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या मैं पहुंच कर इस विशाल धरना प्रदर्शन को सफल बनाने का काम करें
Airtu Zindabad

11/09/2025

Address

Azamgarh
Azamgarh

Telephone

+919452517839

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rajkumar Yadav AIRTU posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category