Advait Amrit Welfare Society

Advait Amrit Welfare Society An organization empowering differently-abled individuals, destitute females through health-education!

*चेटीचंड महोत्सव पर भक्ति, सेवा एवं एकता का अनुपम संगम*भगवान झूलेलाल के पावन जन्मोत्सव चेटीचंड के शुभ अवसर पर अद्वैत अमृ...
21/03/2026

*चेटीचंड महोत्सव पर भक्ति, सेवा एवं एकता का अनुपम संगम*

भगवान झूलेलाल के पावन जन्मोत्सव चेटीचंड के शुभ अवसर पर अद्वैत अमृत वेलफेयर सोसाइटी द्वारा 1250 हॉस्पिटल परिसर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से परिपूर्ण आरती एवं भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का वातावरण भक्तिमय संगीत और आस्था की ऊर्जा से सराबोर रहा, जिसमें उपस्थित श्रद्धालु भजनों में भाव-विभोर होकर सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया। आयोजन के उपरांत सभी को चने, मीठे चावल एवं शरबत का प्रसाद वितरित किया गया, जिसने सेवा और समर्पण की भावना को और भी प्रगाढ़ किया।

कार्यक्रम में पूर्व पार्षद श्री अमित शर्मा, नूतन मार्केट व्यापारी संघ के सदस्य, मुरजानी परिवार तथा संस्था के सभी पदाधिकारीगण विशेष रूप से उपस्थित रहे।

संस्था की अध्यक्ष श्रीमती वंशिका मुरजानी ने कार्यक्रम में पधारे सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उनके सहयोग को संस्था की शक्ति बताया।

17/01/2026

Birthday celebration with needy children and donations

अद्वैत अमृत वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित वंडर विंग्स अकैडमी में आंगनवाड़ी बच्चों की शैक्षणिक विजिटअद्वैत अमृत वेलफेयर ...
17/01/2026

अद्वैत अमृत वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित वंडर विंग्स अकैडमी में आंगनवाड़ी बच्चों की शैक्षणिक विजिट

अद्वैत अमृत वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित वंडर विंग्स अकैडमी में आज अंबेडकर नगर की आंगनवाड़ी में अध्ययनरत बच्चों की शैक्षणिक विजिट कराई गई। आंगनवाड़ी के बच्चों के लिए यह सेंटर अत्यंत अद्भुत और आकर्षक रहा। यहां मौजूद रंग-बिरंगे खिलौने, व्यायाम की सामग्री एवं एक बड़ी थैरेपी बॉल को देखकर बच्चे हैरान रह गए और उत्साह से भर उठे।

वंडर विंग्स अकैडमी की संचालिका श्रीमती वंशिका मुरजानी ने बच्चों को खेल-खेल में A, B, C, D एवं 1, 2, 3, 4 सिखाए, जिससे बच्चों ने बहुत ही आनंद के साथ सीखने का अनुभव प्राप्त किया। आगे भी इन बच्चों को यहां पर नियमित रूप से शिक्षित करने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर सौरव चतुर्वेदी एवं नेहा चतुर्वेदी द्वारा बच्चों को कॉपी और पेन वितरित किए गए। सभी बच्चों के साथ केक काटा गया तथा चॉकलेट वितरित की गई, जिससे बच्चों के चेहरों पर खुशी देखते ही बनती थी।

संस्था द्वारा पूर्व में भी अनेक शिक्षण संस्थानों एवं आश्रमों में लगातार उपयोगी एवं जरूरतमंद सामग्री का वितरण किया जाता रहा है। इस कार्यक्रम में संस्था की ओर से लता मुरजानी, नम्रता मुरजानी एवं अमित मुरजानी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Vanshika Murjani

27/12/2025

with Advait Amrit Welfare Society, Bhopal.

कदम कदम पर नया इम्तिहान रखती है जिंदगी तू भी मेरा कितना ख्याल रखती है ! अद्वैत अमृत वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आज गंगानगर बस...
27/12/2025

कदम कदम पर नया इम्तिहान रखती है जिंदगी तू भी मेरा कितना ख्याल रखती है !

अद्वैत अमृत वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आज गंगानगर बस्ती कोटरा सुल्तानाबाद में अपनी द्वितीय वर्षगांठ के उपलक्ष में बस्ती के बच्चों को कड़कड़हाटी ठंड से बचने के लिए गरम टोपी के साथ उनके बीच केक काटा ! केंद्र संचालिका सुश्री विजेता पुसे ने कहा की निश्चित ठंड से बचने के लिए यह के बच्चों के लिए जरूरी था जो आज आपने शाटां क्लोज बनाकर उन्हें यह उपहार दिया ! गरम टोपी साथ में केक व चॉकलेट प्रकार बच्चों के चेहरे पर खुशी देखने लायक थी ! अद्वैत अमृत वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष श्रीमती वंशिका मुरजानी ने कहा भविष्य में आगे संस्था इन बच्चों के शिक्षा से संबंधित जो भी सामग्री की जरूरत होगी उन्हें पूरा करेगी ! संस्था द्वारा पूर्व में कई शिक्षण संस्थाओं व आश्रमों में लगातार उपयोगी वह जरूरतमंद सामग्री दे रही है ! इस अवसर पर संस्था की ओर से लता मुरजानी, नम्रता मुरजानी अमित मुरजानी के साथ पूजा डोंगरे,सुचित्रा, रिंकी पुसे, कमल संतोष, राहुल सोलंकी की गरिमामई उपस्थिति रही!

चलो मानते हैं कि आगे का सफर बहुत मुश्किल हो सकता है, लेकिन आप ही बताओ *कोशिश* करना कहां मना है ! यही छोटी सी *कोशिश* आज ...
09/10/2025

चलो मानते हैं कि आगे का सफर बहुत मुश्किल हो सकता है, लेकिन आप ही बताओ *कोशिश* करना कहां मना है ! यही छोटी सी *कोशिश* आज अद्वैत अमृत वेलफेयर सोसाइटी द्वारा दिव्यांग बच्चों के बीच की गई उन्हें उनके सबसे प्रिय स्वास्थ्यवर्धक फल एप्पल को देखकर एप्पल जैसी मुस्कुराहट उनके चेहरे पर आ गई ! दिव्यांग बच्चों के विद्यालय को *इलेक्ट्रॉनिक घटीं* अद्वैत अमृत वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष श्री मुकेश चावला के सौजन्य से उमंग गौरवदीप वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित विशेष विद्यालय को दी गई !
बच्चों को उनके प्रिय स्वास्थ्यवर्धक फल, एप्पल, प्रदान कर उनके चेहरों पर मुस्कान लाना और उनके विद्यालय को इलेक्ट्रॉनिक घंटी भेंट करना एक सोच-समझकर उठाया गया कदम है। इस पहल से न केवल उनके स्वास्थ्य और शिक्षा में सुधार होगा, बल्कि उन्हें यह भी महसूस होगा कि समाज उनकी जरूरतों का ध्यान रखता है।
यह कार्य न केवल दिव्यांग बच्चों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित करेगा, बल्कि समाज में यह संदेश भी देगा कि हमें सभी के कल्याण के लिए एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। ऐसे प्रयास समाज को बेहतर और मानवीय बनाने में मदद करते हैं।
धन्यवाद श्रीमती दीप्ति पटवा संस्थापक का ! इस अवसर पर संस्था के विशेष छात्र-छात्राओं के साथ *श्रीमती वंशिका मुरजानी सचिव अद्वैत अमृत वेलफेयर सोसाइटी* व शिक्षकगण कल्पना परिहार, अलका श्रीवास्तव,जाकिरा बानो की गरिमामय में उपस्थिति रही !

अद्वैत अमृत वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सर्वोदय विद्यालय में दो ब्लैक बोर्ड उपलब्ध कराए गए जिससे छात्र-छात्राएं  पुरानी पद्धत...
17/09/2025

अद्वैत अमृत वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सर्वोदय विद्यालय में दो ब्लैक बोर्ड उपलब्ध कराए गए जिससे छात्र-छात्राएं पुरानी पद्धति से चौक व ब्लैकबोर्ड का उपयोग कर सके ! संस्था के पूर्व उपाध्यक्ष अमित मुरजानी इसी विद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर आज सरकारी जॉब कर रहे हैं ! इस अवसर पर संस्था के वर्तमान उपाध्यक्ष तरुण मुरजानी सचिव वंशिका मुरजानी,अमित मुरजानी विद्यालय के शिक्षकगण व छात्र-छात्राओं की गरिमा में उपस्थिति रही ! शाला की प्राचार्य शाहीन गनी ने अद्वैत अमृत वेलफेयर सोसाइटी का धन्यवाद व्यक्त किया !

परिवार का साथ और ईश्वर की कृपा से आज अद्वैत अमृत वेलफेयर सोसायटी द्वारा Wonder Wings Academy   "दिव्यांग (विशेष बच्चों) ...
17/09/2025

परिवार का साथ और ईश्वर की कृपा से आज अद्वैत अमृत वेलफेयर सोसायटी द्वारा Wonder Wings Academy "दिव्यांग (विशेष बच्चों) के काउंसलिंग,थेरेपी,कोचिंग सेंटर का शुभारंभ नगर निगम अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी के साथ उमंग गौरवदीप वेलफेयर सोसाइटी की संस्थापक श्रीमती दीप्ति पटवा मेरी मार्गदर्शक-प्रेरणास्त्रोत के कर कमल से आज मेरी एकेडमी का शुभारंभ हुआ !
यह सेंटर दिव्यांग बच्चों को बहुउद्देशीय शिक्षण के साथ विशेषज्ञो द्वारा काउंसलिंग और थेरेपी सेवाएं प्रदान करेगा, जिससे वे अपने जीवन में आगे बढ़ सकें।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री प्रकाश मीरचंदानी जी, मेरे साथ कार्य करने वाले मेरे सहयोगी श्री अजय शर्मा,श्रीमती कल्पना परिहार,अलका श्रीवास्तव, हेमा कटारिया, नीलम मैंम, श्री जितेंद्र प्रमुख रूप से उपस्थित रहे । वंशिका मुरजानी अध्यक्ष द्वारा श्रीमती दीप्ति पटवा, उपाध्यक्ष तरुण मुरजनी द्वारा श्री किशन सूर्यवंशी श्री शैलेंद्र मुरजानी द्वारा श्री प्रकाश मीरचंदानी का स्वागत पौधों को देकर किया गया ! इसमें सबसे अहम मेरी माॅ सम्मान लता मुरजानी का सहयोग रहा जिनकी बदौलत मैं शिक्षा ग्रहण करने के बाद आज अपना खुद का सेंटर खोलने का एक सपना पूरा कर पाई ! सभी प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष सहयोगियों का धन्यवाद
💐

Advait Amrit Welfare Society gifted a Green Acupressure Carpet to G.D. Rainbow Special School, so that special children ...
26/08/2025

Advait Amrit Welfare Society gifted a Green Acupressure Carpet to G.D. Rainbow Special School, so that special children could benefit from therapy. When the children walked on this carpet, some felt ticklish while others felt as if tiny thorns were pricking their feet. Certainly, this carpet will prove to be helpful in the therapy of special children.
The carpet was donated to the school on the birthday of Pooja Murjani. Along with this, the specially-abled students were served their favorite healthy fruit — apples, which brought smiles to their faces.

On this occasion, Pooja Murjani was accompanied by Secretary Vanshika Murjani, Kavita Jain, Zakira Bano, Alka Srivastava, teachers, and students. The school Principal, Mrs. Deepti Patwa, expressed her gratitude to Advait Amrit Welfare Society and Pooja Murjani.

हमारा घर जब यह बोला जाता है तो उसमें अपनेपन की महक आती है, पर जब यही अपना घर बोला जाता है तो जिंदगी और अपनों से रूखेपन क...
22/08/2025

हमारा घर जब यह बोला जाता है तो उसमें अपनेपन की महक आती है, पर जब यही अपना घर बोला जाता है तो जिंदगी और अपनों से रूखेपन का एहसास होता है !
अद्वैत अमृत वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों द्वारा अपना घर वृद्धआश्रम अशोकनगर में वृद्धजनों के साथ उनके अनुभव,सुख-दुख साझा किये, उनकी आवश्यकताएं जानी,उन्हें स्वल्पाहार कराया गया !
संस्था की ओर से भजन सुनने के लिये उपहार स्वरूप ब्लूटूथ स्पीकर डिवाइस दिया गया ! जब ब्लूटूथ स्पीकर बजाया गया तो उसमें भजन सुनकर मत मंत्र मुक्त हो गए इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष श्रीमती वंशिका मुरजानी सचिव योगेश गुप्ता,कोषाध्यक्ष मुकेश चावला के साथ किशनलाल चावला,सरिता चावला, अमित,नम्रता,पुनीत,विवेक की गरिमामयी उपस्थित रही !

Snippets of 2024! ✨
11/03/2025

Snippets of 2024! ✨

Address

Ashoknagar
473331

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Advait Amrit Welfare Society posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share