Rahe Insaniyat Foundation

Rahe Insaniyat Foundation Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Rahe Insaniyat Foundation, Non-Governmental Organization (NGO), Araria.

 #जोकीहाट के जिस नर्सिंग होम की बात हो रही है, उसके संचालक वास्तव में नर्सिंग होम नहीं चलाते, बल्कि वे स्वयं को अररिया ल...
17/01/2026

#जोकीहाट के जिस नर्सिंग होम की बात हो रही है, उसके संचालक वास्तव में नर्सिंग होम नहीं चलाते, बल्कि वे स्वयं को अररिया लोकसभा का नेता मानते हैं।

बीते दिनों जोकीहाट में फर्जी नर्सिंग होम को लेकर वर्ष 2023 में पारित एक आदेश पर कार्रवाई नहीं होने के कारण, स्वास्थ्य विभाग अररिया द्वारा उस फ़ाइल को पुनः खोला गया। दोबारा जाँच के बाद फर्जी नर्सिंग होम को सील करने का आदेश दिया गया। इस आदेश के अनुपालन की जिम्मेदारी अंचल अधिकारी, थाना अध्यक्ष जोकीहाट तथा प्रभारी रेफरल अस्पताल, जोकीहाट को सौंपी गई।
इसी क्रम में दिनांक 15 जनवरी 2026 को कार्रवाई की गई। इसकी जानकारी मुझे भी हुई, तो मैंने भी तथ्यों की जानकारी ली। इसी आधार पर सामाजिक जागरूकता के लिए मैंने एक फेसबुक पोस्ट किया।

उस फेसबुक पोस्ट के बाद 100 से अधिक लोगों के फोन आए और दो टीमें मेरे घर तक आ गईं, सिर्फ और सिर्फ फेसबुक पोस्ट डिलीट करवाने के लिए।

अब सवाल यह है कि ये महाशय जोकीहाट में ,पेट फाड़ने, वाला नर्सिंग होम चला रहे हैं या अररिया से लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं?

यहां से जिस नर्सिंग होम में ICU में भर्ती कराने के लिए बच्चों को भेजा जाता है, उस डॉक्टर के परिजनों ने फोन किया। जमीन मालिक ने फोन किया। दवाइयों की सप्लाई करने वाली एजेंसी ने फोन किया। समाज के वे तथाकथित जिम्मेदार लोग, जो दोहरी भूमिका में रहते हैं, उनका झुंड फोन करने लगा। पूरे जोकीहाट, पलासी प्रखंड के झोलाछाप डॉक्टरों ने अलग से आग्रह किया। यहां तक कि वे सरकारी डॉक्टर भी फोन करने लगे जो कमीशन लेकर ऑपरेशन के मरीज भेजते हैं। हर तरफ से दबाव डाला गया।

अब जोकीहाट, पलासी प्रखंड की जनता से सवाल है कि एक आम इंसान जनहित में सवाल कैसे उठाए, जब समाज खुद ऐसे अस्पताल का समर्थन करता है, जहाँ हर 15 दिन में गलत ऑपरेशन के कारण एक मरीज इस दुनिया को छोड़ देता है?

ये नर्सिंग होम वाले इतने शातिर हैं कि जैसे ही ऑपरेशन का मरीज सीरियस हो जाता है, उसे अपनी एम्बुलेंस में भरकर पूर्णिया, सिलीगुड़ी पटना या नेपाल तक खुद शिफ्ट कर देते हैं। वहां मरीज मर भी जाता है तो इसका जिम्मेदारी खत्म, यदि कोई मरीज के परिजन किसी तरह इसकी अस्पताल तक पहुँच भी जाता है, तो फर्जी नर्सिंग होम द्वारा पाले गए गुंडों के माध्यम से उसे धमका दिया जाता है।

जोकीहाट में ऐसे गलत निजी अस्पताल का समर्थन करना भड़वागिरी की श्रेणी में आता है।

ये फर्जी नर्सिंग होम वाले जोकीहाट में इतने ताकतवर कैसे हो गए कि कुछ गिने-चुने पत्रकारों को छोड़कर बाकी सभी पत्रकारों को धमकी तक दी गई और खबरों को मैनेज कर लिया गया? जब वे मुझे धमकी दे सकते हैं, तो आप तो सिर्फ पत्रकार हैं।

मैं अबुजर आलम स्पष्ट करना चाहता हूँ कि अब और फर्जी नर्सिंग होम के खिलाफ मेरी आवाज बुलंद रहेगी। #धन्यवाद

Abuzar Alam
31/12/2025

Abuzar Alam

Address

Araria
854329

Telephone

+918789833817

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rahe Insaniyat Foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Rahe Insaniyat Foundation:

Share