03/11/2025
सुप्रीम कोर्ट ने ज्योति शर्मा बनाम विष्णु गोयल मामले में स्पष्ट किया है कि चाहे किरायेदारी 50 साल तक क्यों न चले, किरायेदार संपत्ति का मालिक नहीं बन सकता। किरायेदार मालिक की अनुमति से रहता है, इसलिए “प्रतिकूल कब्जे" का सिद्धांत लागू नहीं होता। कोर्ट ने कहा कि संपत्ति पर मालिक का अधिकार बरकरार रहता है और वह कभी भी अपनी संपत्ति वापस पाने का हक रखता है।