01/03/2026
नशा मां बाप के सपनों को बर्बाद कर देता है:-
राजस्थान पत्रिका के श्रद्धेय श्री कर्पूरचंद कुलिश जी के जन्म शताब्दी वर्ष पर एवं "नशा मुक्ति संग्राम" एवं वी.फॉर. यू. संस्थान के "हर घर नशा मुक्त अभियान" के तहत आज राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलवर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री महामंत्र के उच्चारण के साथ किया गया। इस दौरान विद्यार्थीयो को संस्थान के उपाध्यक्ष इंजी चेतन सिंह ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से समझाया कि किस प्रकार नशा युवाओं के भविष्य के लिए घातक होता चला जाता है। और जाने अनजाने में या शौक मौज में इसकी शुरुआत कर बैठता है। और धीरे - धीरे ये नशा उनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनता चला जाता है। जिसके कारण ना जाने कितने ही युवा प्रतिदिन नशे की चपेट में आकर गलत रास्तों पर निकल पड़ते हैं एवं अंत में अपनी जिंदगी को गवां बैठते है। इस दौरान विद्यार्थियों को नशे से होने वाली गंभीर बीमारियों आदि के फोटो एवं वीडियो भी दिखाए गए। साथ में किस प्रकार नशा करने वाला व्यक्ति नशे के जाल में फंस कर अपनी मेहनत से कमाई पूंजी को बर्बाद कर बैठता है। जिसको वो व्यक्ति बचाकर अपने बच्चों एवं परिवार पर लगता तो उनका एक अच्छा शारीरिक एवं मानसिक विकास कर सकता था।
राजकीय राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय से पधारे डॉ.प्रवीण शर्मा जी बताया कि नशे के कारण बढ़ रही दुर्घटनाओं के आंकड़े बता कर समझाया कि नशा नाश का कारण है, साथ में विद्यार्थियों को बताया कि अस्पतालों में नशे के कारण आने वाले मरीजों में अधिकतर मरीज़ ऐसे भी होते है जिन्होंने युवा अवस्था में गलत संगत में बैठकर अनजाने में नशे की शुरुआत कर दी थी जिसका खामियाजा उन्हें गंभीर बीमारियों में ग्रसित होने के बाद भुगतना पड़ता हैं वे जीना चाहते हैं लेकिन बहुत लोगों को कई बार दुर्लभ ऑपरेशन करने के बाद भी बचा पाना बहुत मुश्किल हो जाता हैं। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए सवालों के भी जवाब डॉक्टर साहब द्वारा दिए गए।
संस्थान के अध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने अपने उद्बोधन में बताया कि दोस्त बदलते देर नहीं लगती, लेकिन जिंदगी बदलने में सालों लग जाते हैं।”इसलिए नशा परोसने वाले दोस्तों से दूरी बनाएं हमने फ़ील्ड में देखा है जिन हाथों को कभी किताबें भी नसीब नहीं हुई क्योंकि कहीं ना कहीं उनके परिवार में नशे ने सब कुछ खत्म कर दिया, जिसके कारण उन्हें कभी पढ़ने का मौका ही नहीं मिला, लेकिन आप बहुत खुशनसीब हो जिनके हाथों में किताबें है इसलिए अपनी शिक्षा पर ध्यान दें और जिससे एक नशामुक्त नव भारत का निर्माण हो सके।
संस्थान के सह - समन्वयक श्री महेंद्र सिंह जी ने नशा एक पल की आदत है, लेकिन जिंदगी भर की बर्बादी।”
जो बच्चा डॉक्टर, इंजीनियर या अधिकारी बन सकता था, वह नशे में अपना भविष्य खो देता है।
मिनी सचिवालय के रसद विभाग कार्यालय से पधारे जितेंद्र धनावत जी ने विद्यार्थियों को बताया कि हमने नशे के कारण बड़े-बड़े परिवारों को उजड़ते हुए देखा है। क्योंकि उनका पूरा परिवार नशे के कारण हुई गंभीर बीमारियों के खर्चे के कारण बर्बाद हो गया। और आज हमारे विभाग में आकर आर्थिक स्थिति बिगड़ जाने के कारण राशन कार्ड योजना के तहत जुड़ने हेतु आवेदन करते देखा है।
कार्यक्रम के अंत में वहां पर उपस्थित समस्त विद्यार्थियों एवं स्टाफ को जिंदगी में कभी नशा नहीं करने एवं अन्य लोगों को भी जागरूक करने की शपथ भी दिलवाई गई।
आज कार्यकम में संस्थान अध्यक्ष नागेंद्र सिंह जी, राजकीय राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय के डा. प्रवीण शर्मा जी, सह - समन्वयक महेंद्र सिंह जी, रसद विभाग से जितेंद्र धनावत जी, संस्थान उपाध्यक्ष चेतन सिंह जी, सेवानिवृत श्री राजेश जैन जी, आईटीआई कॉलेज से संजीव भार्गव जी, कृष्ण कुमार जी, विकास यादव जी, पारस यादव जी, तालिब खान जी, दीपा जी, अंकिता सैनी जी आदि मौजूद रहें।
वी फॉर यू संस्थान,
अलवर
8107942822
ा_मुक्त
District Collector & Magistrate - Alwar Nasha Mukt Bharat Abhiyaan Artika Shukla IAS Narendra Modi Anil Agarwal