EKYA FOUNDATION

EKYA FOUNDATION Grassroots Development Organization

एक जैसा सोचने वाले दुनिया नहीं बदलते! न्यूरोडायवर्जेंट मस्तिष्क नई संभावनाओं के दरवाजे खोलते हैं। न्यूरोडायवर्जेंस क्या ...
16/02/2025

एक जैसा सोचने वाले दुनिया नहीं बदलते! न्यूरोडायवर्जेंट मस्तिष्क नई संभावनाओं के दरवाजे खोलते हैं। न्यूरोडायवर्जेंस क्या है, न्यूरोडायवर्जेंट लोगों के साथ आपका व्यवहार कैसा हो, जानिए इस पोस्ट में। Antara Bhattacharjee

07/02/2025

खेल-खेल में एक्या के साथ लर्निंग जर्नी की कुछ झलकियां।

टीम Ekya ने बंजारा और लोहार समुदाय के बच्चों के साथ मिलकर गणतंत्र दिवस मनाया। साथ ही बच्चों को बताया गया कि गणतंत्र दिवस...
26/01/2025

टीम Ekya ने बंजारा और लोहार समुदाय के बच्चों के साथ मिलकर गणतंत्र दिवस मनाया। साथ ही बच्चों को बताया गया कि गणतंत्र दिवस आखिर क्यों मनाया जाता है। बच्चों के उल्लास भरे चेहरों ने इस दिन को और खास बना दिया।

आइए, मिलकर एक ऐसे समाज का निर्माण करें जहां समानता और एकता का भाव हर घर की दहलीज तक पहुंचें। Antara Bhattacharjee Devdutt Meena

ये हैं बंजारा और लोहार समुदाय के वो बच्चे, जिनकी जिंदगी में अब खेल, शिक्षा और खुशियां साथ चल रही हैं। कभी जो स्कूल से दू...
25/01/2025

ये हैं बंजारा और लोहार समुदाय के वो बच्चे, जिनकी जिंदगी में अब खेल, शिक्षा और खुशियां साथ चल रही हैं। कभी जो स्कूल से दूर थे, आज टीम Ekya के साथ न केवल पढ़ाई में रुचि ले रहे हैं, बल्कि टीमवर्क और खेल के माध्यम से अपने सपनों को नई उड़ान दे रहे हैं।

हर मुस्कान एक कहानी कहती है, और ये तस्वीर इस बदलाव की गवाह है। Antara Bhattacharjee Devdutt Meena

बच्चों की मुस्कान, हमारे सपनों की जान!Ekya ने हाल ही में बानसूर के बंजारा और लोहार समुदाय के बच्चों के साथ एक नया सफर शु...
15/01/2025

बच्चों की मुस्कान, हमारे सपनों की जान!

Ekya ने हाल ही में बानसूर के बंजारा और लोहार समुदाय के बच्चों के साथ एक नया सफर शुरू किया। 'द लर्निंग लैब' इनिशिएटिव के तहत, हमारे ऑफिस में बच्चों ने 'मोगली' मूवी देखी और साहस, दोस्ती और सीखने की नई कहानियों से रूबरू हुए।

यह सिर्फ एक मूवी नहीं, बल्कि उनकी कल्पना को उड़ान देने और नई दुनिया की झलक दिखाने का एक जरिया था।

साथ मिलकर हम इन मासूमों के भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में छोटे-छोटे कदम उठा रहे हैं। आइए, हमारे इस सफर का हिस्सा बनें। ❤️

आज का युवा दोहरी चुनौतियों से जूझ रहा है। एक तरफ AI और तकनीक के बदलते दौर में खुद को अपडेट रखने की दौड़, तो दूसरी तरफ वा...
12/01/2025

आज का युवा दोहरी चुनौतियों से जूझ रहा है। एक तरफ AI और तकनीक के बदलते दौर में खुद को अपडेट रखने की दौड़, तो दूसरी तरफ वास्तविक जीवन के संघर्षों का सामना। ऐसे में सेल्फ केयर केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि आवश्यकता बन जाता है।

खुद का ख्याल रखें, क्योंकि असली एनर्जी वहीं से आती है। Antara Bhattacharjee

जैसे शरीर बीमार हो सकता है, वैसे ही मन भी। इसे समझें और मदद लें।      नोट: इस पोस्ट में दी गई जानकारियां और तथ्य समुदाय ...
04/01/2025

जैसे शरीर बीमार हो सकता है, वैसे ही मन भी। इसे समझें और मदद लें।

नोट: इस पोस्ट में दी गई जानकारियां और तथ्य समुदाय के संबंधित लोगों से बातचीत और उनके अनुभवों पर आधारित हैं। Shakshi Agarwal Antara Bhattacharjee Prince Mukherjee

आज डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर EKYA FOUNDATION यह सोचने पर मजबूर है कि बाबासाहेब आखिर किसके? दलितों के ...
06/12/2024

आज डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर EKYA FOUNDATION यह सोचने पर मजबूर है कि बाबासाहेब आखिर किसके? दलितों के या औरतों के, आंदोलन के या धीरज के, या फिर हमारे समाज को एक आईना दिखाने वाले? हम उनके न्याय, समानता, और समावेशी समाज की परिकल्पना के विचारों को आगे ले जाने का सपना देखते हैं, हाशिये पर खड़े हर व्यक्ति को न्याय और सम्मान से जीने के अधिकार की बात ठोस और बुलंद शब्दों में रखते हैं।

इन्हीं बुलंद इरादों से हमने EKYA की नींव रखी। आज के दिन हम बाबा साहेब के विचारों को थामे अपने ऑफिस की ओपनिंग कर रहे हैं। EKYA सोशियल एंटरप्रेन्योरशिप के मॉडल को ध्यान में रखते हुए डिज़ैबिलिटी, इंक्लूज़न और मेंटल हेल्थ जैसे संवेदनशील मुद्दों पर काम कर रही है। इसका उद्देश्य है कि हर व्यक्ति को समाज में अपनी जगह मिले। जितना आवाज़ उठाने का अधिकार मिले, उतना ही दूसरों को संवेदनशीलता से सुनने का सब्र मिले।

इंपरफेक्शनिज़्म को स्वीकार करना सीखें जो हम सभी में कहीं न कहीं है। एक परफेक्ट समाज या यूटोपियन समाज की परिकल्पना जरूर करें पर उसे खुद पर हावी न होने दें। आज, बाबा साहेब की याद में EKYA उन बदलावों की शुरुआत करेगी जो न्याय और समानता को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

हमारा यह प्रयास केवल हमारी कंपनी तक सीमित नहीं है, बल्कि एक मुहीम है, जो हर उस व्यक्ति को जोड़ती है, जो बदलाव लाने का इच्छुक है। आइए, मिलकर बाबा साहेब के या फिर कहूं कि हम सबके सपनों को साकार करें। साथ ही, आज के इस विशेष अवसर पर हम अपने सभी बोर्ड मेंबर्स के साथ-साथ EKYA की कम्यूनिटी का बेहद शुक्रिया अदा करते हैं।

बाबा साहेब अंबेडकर फोटो साभार: The Print

Address

Harsona Road, Bansur
Alwar City
301402

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when EKYA FOUNDATION posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share